Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

जिला चुनाव अधिकारी ने मतगणना के प्रबंधों का लिया जायजा

कहा, कड़े सुरक्षा प्रबंधों में पारदर्शी तरीके से संपन्न की जाएगी गिनती प्रक्रिया

DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Apneet Riyait, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 08 Mar 2022

Last updated on: Mar 08, 2022, 00:00 IST

विधान सभा चुनाव 2022 संबंधी जिला चुनाव अधिकारी श्रीमती अपनीत रियात ने आज जिले के गिनती केंद्रों का दौरा कर गिनती प्रक्रिया के प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि 10 मार्च को को सुबह 8 बजे वोटों की गिनती शुरु हो जाएगी, जिसके लिए पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिले के 6 विधान सभा क्षेत्रों मुकेरियां, दसूहा, उड़मुड़, होशियारपुर, चब्बेवाल, गढ़शंकर की वोटों की गिनती रयात-बाहरा इंस्टीट्यूट में व शाम चौरासी विधान क्षेत्र के वोटों की गिनती मल्टी स्किल डेवलेपमेंट सैंटर(एम.एस.डी.सी) होशियारपुर में होगी। इस दौरान उनके साथ एस.एस.पी श्री ध्रुमन एच. निंबाले भी मौजूद थे।जिला चुनाव अधिकारी ने जहां रयात-बाहरा व एम.एस.डी.सी. में बने मीडिया सैंटरों का दौरा किया, वहीं समूह काउंटिंग स्टाफ को चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित नियमों के मुताबिक ही काउंटिंग प्रक्रिया को संपन्न करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि काउंटिंग स्टाफ के लिए जिले की सभी विधान सभा क्षेत्रों के लिए केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार के 588 कर्मचारी लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि हर विधान सभा क्षेत्र के लिए 84-84 कर्मचारी काउंटिंग के लिए लगाए गए हैं, जिनमें काउंटिंग सुपरवाइजर, काउंटिंग माइक्रो आब्जर्वर व काउंटिंग अस्सिटेंट शामिल है। उन्होंने बताया कि वोटों की गिनती के लिए काउंटिंग स्टाफ को सरकारी कालेज होशियारपुर में 9 मार्च को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि उनको गिनती के समय किसी तरह की दिक्कत पेश न आए। 

उन्होंने काउंटिंग स्टाफ को सुबह 8 बजे तक सरकारी कालेज में पहुंचने की हिदायत देते हुए कहा कि चुनावी ड्यूटी में लगे सभी कर्मचारियों को गर्व महसूस होना चाहिए क्योंकि वे चुनावी प्रक्रिया का एक अहम हिस्सा बनने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से लगाए गए चुनाव आब्जर्वर पूरी काउंटिंग प्रक्रिया की निगरानी करेंगे। इसके अलावा उन्होंने स्टाफ को सुरक्षा के लिए तैनात कर्मचारियों को सहयोग देने, मोबाइल न लेकर आने, समय पर पहुंचने आदि के बारे में निर्देश दिए।जिला चुनाव अधिकारी श्रीमती अपनीत रियात ने कहा कि चुनाव आयोग की ओर से मंजूर व्यक्ति ही गिनती केंद्र में दाखिल हो सकेगा। वोटों की गिनती के कार्य की वीडियोग्राफी सरकारी तौर पर करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि काउंटिंग एजेंट, जिनको रिटर्निंग अधिकारी की ओर से पहचान पत्र जारी किए गए हैं, अपनी निर्धारित सीटों पर ही बैठेंगे। इसके अलावा कोई भी व्यक्ति काउंटिंग सैंटर में मोबाइल नहीं ले जा सकेगा। उन्होंने यह भी बताया कि वोटों की गिनती वाले दिन 10 मार्च को जिले में ड्राई डे घोषित किया गया है, जिस दौरान शराब के ठेके बंद रहेंगे व शराब की बिक्री पर पाबंदी होगी।श्रीमती अपनीत रियात ने कहा कि वोटों की गिनती संबंधी सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं व किसी को अमन कानून की व्यवस्था भंग करने की आज्ञा नहीं दी जाएगी। 

उन्होंने बताया कि 10 मार्च को वोटों की गिनती प्रक्रिया शुरु होने से खत्म होने तक रयात-बाहरा इंस्टीट्यूट व आई.टी.आई कालेज कालेज की सीमा के 500 मीटर घेरे के अंदर 5 व इससे अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर पाबंदी लगाई गई है। उन्होंने कहा कि यह आदेश आर्मी परसोनल, पैरा मिलेट्री फोर्स, बावर्दी पुलिस कर्मचारियों, सरकारी कर्मचारी जो ड्यूटी पर हैं, पर लागू नहीं होंगे। उन्होंने जिला वासियों से अपील करते हुए कहा कि वोटों की गिनती वाले दिन अमन शांति बनाए रखने में जिला प्रशासन को सहयोग दें।एस.एस.पी श्री ध्रुमन एच. निंबाले ने कहा कि वोटों की गिनती के दौरान सुरक्षा के लिहाज से जिला पुलिस की ओर से कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले में शांतिपूर्वक चुनाव प्रक्रिया संपन्न करने के लिए पुलिस की ओर से गतिविधियां तेज कर दी गई हैं व किसी भी कीमत पर कानून व्यवस्था भंग नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने जिला पुलिस को हिदायत करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपनी ड्यूटी पूरी मेहनत व ईमानदारी से निभाई जाए। इस मौके पर विधान सभा क्षेत्र चब्बेवाल के रिटर्निंग अधिकारी अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) संदीप सिंह, उड़मुड़ के रिटर्निंग अधिकारी अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(विकास) श्री दरबारा सिंह, होशियारपुर के रिटर्निंग अधिकारी एस.डी.एम. श्री शिवराज सिंह बल, मुकेरियां के रिटर्निंग अधिकारी एस.डी.एम. कंवलजीत सिंह, दसूहा के रिटर्निंग अधिकारी एस.डी.एम. श्री रणदीप सिंह हीर, गढ़शंकर के रिटर्निंग अधिकारी एस.डी.एम. श्री अरविंद कुमार , एस.पी(मुख्यालय) श्री अश्वनी कुमार के अलावा अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Apneet Riyait , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD