Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

बिहार के शराबबंदी कानून को समझने राजस्थान का प्रतिनिधिमंडल पटना पहुंचा, नीतीश कुमार से की मुलाकात

Nitish Kumar, Patna, Bihar, Janata Dal United, Chief Minister of Bihar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 08 Mar 2022

Last updated on: Mar 08, 2022, 00:00 IST

बिहार में शराबबंदी कानून के कार्यान्वयन को लेकर राज्य में सत्ता पक्ष से लेकर विपक्ष तक भले ही सवाल उठाते हों, लेकिन राजस्थान सरकार को बिहार का शराबबंदी कानून पसंद आ रहा है। राज्य में लागू पूर्ण शराबबंदी के सफल क्रियान्वयन के अध्ययन को लेकर राजस्थान का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार आबकारी एवं मद्य संयम नीति के प्रावधानों के तहत शराबबंदी की मांग से जुड़े व्यावहारिक पहलूओं पर अध्ययन हेतु एक अध्ययन दल बिहार दौरे पर आया है। इस दल में आबकारी विभाग द्वारा गठित समिति के विभागीय अधिकारी विजय जोशी तथा शराबबंदी आंदोलन एवं संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्षा पूजा भारती छाबड़ा सहित तीन प्रतिनिधि शामिल हैं।

प्रतिनिधिमंडल अपने दौरे के दौरान बिहार राज्य में लागू शराबबंदी के विभिन्न पहलूओं पर विस्तृत विचार विमर्श एवं अध्ययन कर जानकारी लेगी। यह अध्ययन दल बिहार मद्य निषेध और उत्पाद अधिनियम, 2016 के तहत राज्य में लागू शराब एवं मादक द्रव्य के पूर्ण प्रतिबंध के सफल क्रियान्वयन का अध्ययन करेगी। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस अध्ययन दल को पूरा सहयोग दें और राज्य में पूर्ण शराबबंदी के सफल क्रियान्वयन के संबंध में विस्तृत जानकारी उपलब्ध करायें। उल्लेखनीय है कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है, जिसमें किसी भी तरह की शराब बिक्री और शराब सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध है। हालांकि बिहार में शराबबंदी कानून के कार्यान्वयन को लेकर सत्ता पक्ष से लेकर विपक्ष सवाल उठाता रहा है।

 

Tags: Nitish Kumar , Patna , Bihar , Janata Dal United , Chief Minister of Bihar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD