Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

बी श्रीनिवासन अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब ने ईवीएम स्ट्रांग रूम की सुरक्षा को लेकर आईटीआई मोगा का किया दौरा

10 मार्च को मतगणना संबंधी की गई व्यवस्था पर संतुष्टि प्रगट की

Punjab Election-2022, Punjab Election, Election Commision Punjab, ECI, Punjab Assembly Elections 2022, Election Commission of India, Chief Electoral Officer Punjab, B Srinivasan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोगा , 02 Mar 2022

Last updated on: Mar 02, 2022, 00:00 IST

पंजाब के अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी बी श्रीनिवासन ने आज ईवीएम स्ट्रांग रूम/मतगणना केंद्रों की सुरक्षा को लेकर आईटीआई मोगा का दौरा किया, जहां जिले के सभी 04 विधानसभा क्षेत्रों में ईवीएम स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी कम डिप्टी कमिश्नर श्री हरीश नायर, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) श्री सुरिंदर सिंह, श्री सतवंत सिंह रिटर्निंग ऑफिसर मोगा, श्री अमरीक सिंह रिटर्निंग ऑफिसर श्री निहाल सिंह वाला, श्री नीतीश सिंगला रिटर्निंग ऑफिसर बाघापुराण, श्रीमती चारुमिता, रिटर्निंग ऑफिसर धर्मकोट और संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।इस मौके पर श्रीनिवासन ने सभी विधानसभा क्षेत्रों में स्ट्रांग रूम और वोटिंग मशीनों को सुरक्षित रखने के लिए किए गए सुरक्षा प्रबंधों पर संतोष व्यक्त किया और कहा कि जहां तीन स्तरीय सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। 24 घंटे केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ), सशस्त्र पुलिस और पंजाब पुलिस की तैनाती के साथ सुरक्षा बल 24 घंटे स्ट्रांग रूम पर कड़ी नजर रखे हुए हैं। प्रत्येक स्ट्रांग रूम की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिन्हें स्ट्रांग रूम के बाहर एलईडी के माध्यम से देखा जाता है।

अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंजाब ने सीसीटीवी कैमरों की लाइव फीडिंग की निगरानी के लिए स्थापित सुविधा केंद्र-सह-नियंत्रण कक्ष का भी दौरा किया। इस कंट्रोल रूम में चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार/प्रतिनिधि आकर स्ट्रांग रूम में सुरक्षा व्यवस्था की फुटेज (दृश्य) देख सकते हैं। इस मौके पर अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंजाब ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था की फुटेज देखने के लिए सुविधा केंद्र-सह-नियंत्रण कक्ष पहुंचे राजनीतिक प्रतिनिधियों से भी बातचीत की। उन्होंने भी जिला प्रशासन द्वारा किए गए सुरक्षा इंतजामों पर संतोष जताया।इस अवसर पर बोलते हुए श्री हरीश नायर ने कहा कि मतदान मशीनों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के तहत स्ट्रांग रूम में रखा गया है। किसी भी अधिकारी को स्ट्रांग रूम के अंदर जाने की अनुमति नहीं है। चुनाव आयोग के निर्देश पर 24 घंटे पुलिसकर्मी और सीएपीएफ के जवान तैनात रहते हैं। तैनात पुलिस कर्मियों के लिए एक लॉगबुक (ड्यूटी रोस्टर) है। मतदान मशीनों की सुरक्षा/निगरानी के लिए स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी मोगा ने आगे कहा कि भारत के माननीय चुनाव आयोग के निर्देशानुसार स्ट्रांग रूम के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है और मतगणना 10 मार्च को शांतिपूर्ण तरीके से की जाएगी।

 

Tags: Punjab Election-2022 , Punjab Election , Election Commision Punjab , ECI , Punjab Assembly Elections 2022 , Election Commission of India , Chief Electoral Officer Punjab , B Srinivasan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD