Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश

 

जिला प्रशासन की विशेष पहल: विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच प्रफुल्लित करने के लिए स्टैम लैब्स की शुरुआत

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर डिप्टी कमिश्नर ने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल फलाही से की इनोवेशन स्टैम लैब्स की शुरुआत

DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Apneet Riyait, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 28 Feb 2022

Last updated on: Feb 28, 2022, 00:00 IST

जिले के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए विज्ञान व गणित जैसे विषयों को आसान, दिलचस्प बनाने के साथ-साथ उनकी वैज्ञानिक सोच को प्रफुल्लित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की ओर से एक बेहतरीन पहल की गई है। जिले के सरकारी हाई व सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में 2 करोड़ 41 लाख 90 हजार रुपए की लागत से स्टैम(साइंस, टेक्नालाजी, इंजीनियरिंग, मैथ्स लर्निंग) लैब्स स्थापित कर विद्यार्थियों को एक ऐसा माहौल देने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे वे इन विषयों के प्रति जहां आर्कषित होंगे वहीं ज्यादा से ज्यादा प्रैक्टिकल प्रदर्शन के माध्यम से इसे आसानी से समझ पाएंगे। यह संभव हो पाया है डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात की दूरदशी सोच के कारण, जिसके चलते आज सरकारी स्कूलों के बच्चे अपने ही स्कूल में अत्याधुनिक लैब्स के माध्यम से विज्ञान, तकनीक व गणित जैसे जटिल विषयों को आसानी से जान पाएंगे।राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल फलाही में इस इनोवेशन स्टैम लैब की शुरुआत करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि जिले के 41 सरकारी हाई व सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में स्टीम लैब्स माड्यूल को नौवीं से बारहवीं कक्षा के लिए शुरु किया रहा है, जिनमें से 36 स्कूलों में लैब तैयार की जा चुकी है।

उन्होंने बताया कि प्रति लैब 5 लाख 90 हजार रुपए खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक लैब में उपकरण, कंपोनैंटस, साइंस लैब सैटअप, प्रदर्शन के हिस्से. टेबल टॉप माडल, रोबोटिक्स किट्स, एडवांसड रोबोटिक्स किट्स, स्टीम लैब एक्टीविटिज, फर्नीचर एंड स्टोरेज ट्रेज फॉर लैब सैटअपस दिए जाएंगे ताकि विद्यार्थी नई शिक्षा पालिसी के हिसाब से गतिविधियां व प्रयोग कर शिक्षा हासिल कर सके।श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए स्टैम लैब में विद्यार्थियों को हर विषय प्रयोगात्मक तरीके से समझाने के साथ-साथ उनसे साइंटिफिक एक्सपेरीमेंट करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि एक स्टैम लैब में अलग-अलग आयु वर्ग के बच्चों से एक हजार एक्सपैरीमेंट करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यह माड्यूल अन्य स्कूलों में भी शुरु किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकारी स्कूलों के बच्चों को बेहतरीन शिक्षा व सुविधाएं देने के लिए जिला प्रशासन वचनबद्ध है और विद्यार्थियों की प्रगति के लिए हर उपयोगी कदम  उठाए जाएंगे। इस मौके पर जिला रोजगार अधिकारी श्री गुरमेल सिंह, उप जिला शिक्षा अधिकारी(से) श्री राकेश कुमार, जिला विकास फैलो श्री आदित्य मदान, प्रिंसिपल मृदुला शर्मा, प्लेसमेंट अधिकारी मंगेश सूद, कैरियर काउंसलर आदित्य राणा, लेक्चरार वरिंदर सैनी, रुपिंदर कौर, बबिता, अर्चना कालिया के अलावा स्कूल का अन्य स्टाफ भी मौजूद था।

इन स्कूलों में स्थापित की जाएंगी स्टैम लैब्स

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अज्जोवाल, पुरहीरां, पिपलांवाला, नारा,खडक़ां, महिलांवाली, शेरगढ़, चौहाल,नारु नंगल, सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल रेलवे मंडी, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल घंटाघर(को-एजुकेशन), सरकारी हाई स्कूल बसी गुलाम हुसैन, कमालपुर, जहानखेलां, डाडा, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढड्ढे फतेह सिंह, कोटला नौध सिंह, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल(गल्र्ज)दसूहा, लमीन, बोदल, झिंगड़ कलां, सफदरपुर, रामगढ़ सीकरी, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल टांडा(लडक़े), फलाही, पद्दी सूरा सिंह, गढ़शंकर, बीनेवाल, पक्खोवाल बिहरा, बोरा, देनोवाल कलां, पनाम, भवानीपुर, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल माहिलपुल (लडक़े), सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल(गल्र्ज), फतेहपुर खुर्द, मेघोवाल दोआबा, सरकारी हाई स्कूल सिंबली, डगाम व सरकारी हाई स्कूल टूटो माजरा।                                                                                                                                                                                                                                                              

 

Tags: DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Apneet Riyait , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD