Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

जिले के 0-5 वर्ष के 1,52,552 बच्चों को पिलाई जाएंगी पल्स पोलियो बूंदे : अपनीत रियात

डिप्टी कमिश्नर ने पल्स पोलियो बूंदे पिलाकर जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो के अभियान की करवाई शुरुआत

DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Apneet Riyait, Hoshiarpur
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

होशियारपुर , 27 Feb 2022

Last updated on: Feb 27, 2022, 00:00 IST

डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात की ओर से आज वर्धमान यार्नस व स्पीनिंग मिल में लगाए गए पोलियो बूथ पर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पल्स पोलियो बूंदे पिलाकर जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की गई। इस दौरान उन्होंने नन्हे-मुन्ने बच्चों को उपहार स्वरुप खिलौने भी भेंट किए। उन्होंने लोगों को अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पल्स पोलियो बूंदे पिलाने के लिए प्रेरित किया और कहा कि वे घर आने वाली पैरा मैडिकल टीमों को सहयोग कर अपने बच्चों को पल्स पोलियो बूंदे जरुर पिलाएं। इस मौके पर उनके साथ सिविल सर्जन डा. परमिंदर कौर, वर्धमान मिल के डायरेक्टर वित्त व प्रबंधन तरुण चावला, प्रेजीडेंट व डायरेक्टर आई.जे.एम.एस. सिद्धू, सहायक सिविल सर्जन डा. पवन कुमार, जिला टीकाकरण अधिकारी डा. सीमा गर्ग, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. लखवीर सिंह, एस.एम.ओ. डा. प्रदीप भाटिया के अलावा अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे।डिप्टी कमिश्नर ने जानकारी सांझी करते हुए बताया कि पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत जिले में स्वास्थ विभाग की 795 टीमों की ओर से बूथ बनाकर  0-5 वर्ष के बच्चों को पल्स पोलियो बूंदे पिलाई गई। उन्होंने बताया कि 1 मार्च 2022 तक चलने वाले इस अभियान के अंर्तग 0 से 5 वर्ष के 1,52,552 को पल्स पोलियो बूंदे पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। 

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की मुख्य टारगेट झुग्गी-झोंपड़ी, भट्ठे आदि को कवर करना है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के टीकाकरण विंग, स्वंय सेवी संस्थाओं, डाक्टरों व पैरा मैडिकल स्टाफ की ओर से बहुत लगन से जिले को पोलियो मुक्त रखने में अपना योगदान दिया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने वहां बच्चों को पल्स पोलियो बूंदे पिलाई व स्वास्थ्य टीमों को सहयोग करने की अपील भी की।डिप्टी कमिश्नर ने स्वास्थ्य टीमों को अपील करते हुए कहा कि वे पल्स पोलियो बूंदे पिलाने के साथ-साथ लोगों को कोरोना वायरस से बचाव संबंधी सावधानियां अपनाने व टीकाकरण के लिए भी प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में अपने व अपने परिवार को स्वस्थ रखने के लिए हमें स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे कार्यक्रमों में उनको हर संभव सहयोग देना चाहिए तभी हम अपने व अपने परिवार को स्वस्थ रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीमों की मेहनत व लोगों के सहयोग से देश में वर्ष 2011 से पोलियो का एक भी केस न आना बहुत खुशी की बात है, परंतु भारत के पड़ोसी देशों में अभी भी यह मामले सामने आ रहे हैं, इस लिए हम सभी को सर्तक रहना है और अपने बच्चों के स्वास्थ्य की खुद चिंता करनी है । सिविल सर्जन डा. परमिंदर कौर ने बताया कि पल्स पोलियो के तीन दिवसीय अभियान के अंतर्गत आज विभाग की ओर से पोलियो बूथ लगाए जा रहे हैं वहीं अगले दो दिनों के दौरान टीमों की ओर से घर-घर जाकर किसी कारणवश पल्स पोलियो बूंदे पीने से वंचित बच्चों को कवर किया जाएगा।  

 

Tags: DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Apneet Riyait , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD