Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

व्यापारियों की सुरक्षा के लिए इंस्पेक्टर राज पूरी तरह करेंगे खत्म : मनीष सिसोदिया

आप सरकार में इंस्पेक्टर किसी भी दुकानदार और व्यापारी को नहीं करेगा परेशान: मनीष सिसोदिया

Manish Sisodia, AAP, Aam Aadmi Party, Ahmadgarh, Malerkotla, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Patiala, Nabha
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटियाला (नाभा) , 15 Feb 2022

Last updated on: Feb 15, 2022, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप ) के राष्ट्रीय नेता और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पटियाला शहरी के विधानसभा हलका नाभा से पार्टी के उम्मीदवार गुरदेव सिंह (देव मान) और पटियाला देहाती के विधानसभा हलका त्रिपड़ी  से उम्मीदवार डॉ. बलबीर के पक्ष में प्रचार किया। सिसोदिया ने लोगों से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों को भारी मतों से  जिताकर पंजाब में आप की सरकार बनाने की अपील की।मंगलवार को मनीष सिसोदिया ने पटियाला शहरी और देहाती के अलग-अलग क्षेत्रों में आप उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार किया। सिसोदिया ने कहा कि अकाली-कांग्रेस की बेईमान सरकारें सालों से  पंजाब और पंजाबियों पर बहुत जुल्म ढाती आई हैं। अब पंजाब को ईमानदार राजनीति की जरूरत है। इस बार लोगों ने केजरीवाल और भगवंत मान की जोड़ी को मौका देने का बना लिया है। आप की सरकार पंजाब को दोबारा से खुशहाल और समृद्ध बनाएगी।उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में काम कर के दिखाया है। दिल्ली में हमने इंस्पेक्टर राज खत्म किया। वैट घटाकर व्यापारियों पर भारी भरकम टैक्स का बोझ कम किया। 

आज दिल्ली का हरेक व्यापारी और दुकानदार भूल गया है कि इंस्पेक्टर क्या होता है। 10 मार्च के बाद पंजाब में भी इंस्पेक्टर राज खत्म होगा। सिसोदिया ने वादा किया कि आप की सरकार बनने के बाद कोई भी इंस्पेक्टर दुकानदार या व्यापारी को कभी परेशान नहीं करेगा।सिसोदिया ने कहा कि कोरोना महामारी से छाई मंदी के कारण राज्य का हर छोटा-बड़ा दुकानदार व व्यापारी आर्थिक संकट से जूझ रहा है। कांग्रेस और उसके मंत्रियों ने उन्हें रियायत  देने के बजाए अपनी तिजोरियों भरी। आप की सरकार व्यापारियों, उद्योगपतियों व दुकानदारों को बढ़ावा देने और मंदी से उभारने के लिए नई योजनाएं लेकर आएगी।सिसोदिया ने विरोधी पार्टियों निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब में अकाली दल की सरकार रही। अकाली नेताओं ने राज्य को भ्रष्टाचार और माफिया की राजधानी बना दिया। कांग्रेस की सरकार बनने के बाद पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह और फिर मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने अकालियों की इस परंपरा को आगे बढ़ाया। दोनों पार्टियों ने मिलकर प्रदेश के युवाओं को नशे के दलदल में धकेल दिया। हमें युवाओं इस दलदल से बाहर निकालना है। सिसोदिया ने लोगों से अपील की कि आपने अकाली और कांग्रेस को मौके दिए। इस बार आम आदमी पार्टी को मौका दें और 20 फरवरी को झाड़ू का बटन दबाकर पंजाब में आप की ईमानदार और स्थाई सरकार बनाएं।

 

 

Tags: Manish Sisodia , AAP , Aam Aadmi Party , Ahmadgarh , Malerkotla , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Patiala , Nabha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD