Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

झाड़ू का बटन दबाएं, होगा अकाली-कांग्रेस-भाजपा की गंदी राजनीति का सफाया : भगवंत मान

अकाली-कांग्रेस-भाजपा ने मिलकर पंजाबियों को 50 साल तक बेवकूफ बनाया, हर बार आपसी समझौता कर सरकार बनाई - भगवंत मान

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Sultanpur Lodhi, Kapurthala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सुल्तानपुर लोधी (कपूरथला) , 14 Feb 2022

Last updated on: Feb 14, 2022, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी(आप) पंजाब के मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान धुआंधार चुनाव प्रचार कर रहे हैं। एक दिन में मान पांच-छह हलके कवर कर रहे है और लोगों के बीच आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता बढ़ा रहे हैं। सोमवार को मान ने सुल्तानपुर लोधी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर आप उम्मीदवार सज्जन सिंह चीमा के लिए प्रचार किया और लोगों से झाड़ू का बटन दबाकर आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने की अपील की।लोगों में भगवंत मान के प्रति काफी उत्साह का माहौल था। भारी संख्या में लोग मान को देखने पहुंच रहे थे और जगह-जगह उनका स्वागत कर रहे थे। लोगों को संबोधित करते हुए मान ने आम आदमी पार्टी को वोट करने की अपील की और कहा कि 20 फरवरी को आपके, आपके बच्चे और पंजाब के भविष्य का फैसला होना है। इसलिए इस बार बिना किसी के बहकावे में आए पंजाब और अपने बच्चों का भविष्य बचाने के लिए वोट करना है।

मान ने अकाली-कांग्रेस पर मिले होने का आरोप लगाते हुए कहा कि अकाली-कांग्रेस पिछले 50 सालों से मिलकर पंजाब को लूट रहे हैं। आम आदमी गरीब होता जा रहा है, लेकिन इन पार्टियों के नेताओं की तिजोरी दिन-प्रतिदिन भरती जा रही है। दोनों पार्टियों ने मिलकर पंजाब के लोगों को हमेशा बेवकूफ बनाया और आपसी समझौता कर बारी-बारी से सत्ता पर काबिज हुई। पिछले चुनाव में भी आम आदमी पार्टी को हराने के लिए दोनों पार्टी एक हो गई थी। अब फिर दोनों आपस में मिल गए हैं। हमें इनकी साजिशों को समझना होगा और सावधान रहना होगा। इस बार झाड़ू का बटन दबाकर अकाली-कांग्रेस का सफाया कर देना है और पंजाब से गंदी राजनीति को खत्म करना है।मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी आम लोगों की पार्टी है। हमारे उम्मीदवार भी साधारण परिवारों से निकले लोग हैं। उन्हें आम लोगों के दुख-दर्द के बारे में पता है। जीतने के बाद भी वे आपके बीच ही रहेंगे और आपके सुख-दुख में साथ देंगे। आप सरकार भी आमलोगों की सरकार होगी। गरीब-वंचित सहित सभी वर्ग के लोगों की समस्याएं सुनी जाएगी और उसका अविलंब समाधान किया जाएगा। हमारा उद्देश्य पंजाब के हर आम आदमी का जीवन शुशहाल बनाना है।

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Sultanpur Lodhi , Kapurthala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD