Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

पंजाब को ईमानदार सरकार की जरूरत : एच एस हंसपाल

अगर खजाना खाली है तो लोगों के टैक्स के पैसे कहां गए? - एच एस हंसपाल

Harvendra Singh Hanspal, H.S. Hanspal, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 10 Feb 2022

Last updated on: Feb 10, 2022, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के नेता एच.एस हंसपाल ने दावा किया कि पंजाब की समृद्धि और प्रगति के लिए आम आदमी पार्टी ही एकमात्र विकल्प है। इसलिए पंजाब के लोग आम आदमी पार्टी को वोट देकर आप सरकार बनाएं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों की सुविधा के लिए बहुत जनकल्यानकारी कार्य किए हैं। पंजाब में भी आप की सरकार बनने पर दिल्ली की तरह ही आमलोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।गुरुवार को पंजाब प्रेस क्लब में पत्रकारों को संबोधित करते हुए आप नेता हंसपाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अब पहले जैसी नहीं रही, इसलिए उन्होंने कांग्रेस छोड़ा और आम आदमी पार्टी के परिवार में शामिल हुए। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी सत्ता में आने के बाद पिछले पांच साल यही कहती रही  कि पंजाब का खजाना खाली है। अगर सरकार का खजाना खाली है, तो लोगों के टैक्स के पैसे कहां है? क्या यह पैसे सत्ताधारी नेताओं ने लूट कर अपनी जेब में डाल दिया? कांग्रेस के नेता इसका जवाब दें।हंसपाल ने कहा कि पंजाब इस समय गंभीर संकट से गुजर रहा है। 

एक तरफ पंजाब के युवा रोजगार और उच्च शिक्षा के अभाव में मजबूर होकर विदेश जा रहे हैं, क्योंकि आज पंजाब में अच्छी शिक्षा और रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध नहीं है। दूसरी तरफ किसानों की हालत दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है। किसान कर्ज में डूब रहे हैं और आत्महत्या कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आप सरकार पंजाब के नौजवानों और किसानों दोनों की समस्याएं दूर करेगी। नौजवानों को रोजगार के अवसर देगी और किसानों को खेती में फायदा पहुंचाएगी।दिल्ली की केजरीवाल सरकार की तारीफ करते हुए हंसपाल ने कहा कि दिल्ली की जनता के पैसे से केजरीवाल ने आम जनता को मुफ्त में अच्छी शिक्षा चिकित्सा और अन्य बुनियादी सुविधाएं दी हैं। उन्होंने दिल्ली के स्कूलों का सुधार किया और लोगों के इलाज के लिए मोहल्ला क्लीनिक खोले। मुफ्त पीने के पानी के साथ-साथ सस्ती बिजली भी उपलब्ध कराई है। हंसपाल ने कहा कि आप के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान एक ईमानदार नेता हैं। सांसद के रूप में उन्होंने कई मौकों पर उनके साथ विचारों का आदान-प्रदान किया है। उन्होंने हमेंशा पंजाब की प्रगति की ही बात की।एक सवाल का जवाब देते हुए हंसपाल ने कहा की वह पंजाब की समृद्धि और प्रगति के लिए आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं क्योंकि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में ईमानदार राजनीति की मिसाल पेश की है। आज पंजाब को भी एक ईमानदार नेता और सरकार की जरूरत है।

         

 

Tags: Harvendra Singh Hanspal , H.S. Hanspal , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD