Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

विधान सभा चुनाव-2022 : चुनावी प्रक्रिया का हिस्सा बनने पर गर्व महसूस करें पोलिंग स्टाफ : अपनीत रियात

जिला चुनाव अधिकारी ने अलग-अलग विधान सभा क्षेत्रों की पोलिंग स्टाफ की दूसरी रिहर्सल का लिया जायजा

DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Apneet Riyait, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 10 Feb 2022

Last updated on: Feb 10, 2022, 00:00 IST

डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी अपनीत रियात ने विधान सभा चुनाव-2022 के संबंध में भारत चुनाव आयोग की हिदायत अनुसार करवाई गई अलग-अलग विधान सभा क्षेत्रों की दूसरी रिहर्सल का दौरा कर पोलिंग स्टाफ का हौंसला बढ़ाया। उन्होंने मल्टी स्किल डेवलेपमेंट सैंटर में विधान सभा क्षेत्र शाम चौरासी, पंडित जगत राम सरकारी पालीटेक्नीक कालेज में विधान सभा क्षेत्र उड़मुड़, रयात-बाहरा इंस्टीट्यूट में विधान सभा क्षेत्र चब्बेवाल व होशियारपुर की हो रही रिहर्सलों की समीक्षा की। इस दौरान उनके साथ होशियारपुर विधान सभा क्षेत्र के जनरल आब्जर्वर डा. अरविंद कुमार चौरसिया के अलावा विधान सभा क्षेत्र शाम चौरासी के रिटर्र्निंग अधिकारी ए.डी.सी(शहरी विकास) हिमांशु जैन, चब्बेवाल के रिटर्निंग अधिकारी ए.डी.सी(सामान्य) संदीप सिंह, उड़मुड़ के रिटर्निंग अधिकारी दरबारा सिंह, होशियारपुर के रिटर्निंग अधिकारी एस.डी.एम. शिवराज सिंह बल व जिला राजस्व अधिकारी अमनपाल सिंह भी मौजूद थे।जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि विधान सभा चुनावों के मद्देनजर आज अलग-अलग विधान सभा क्षेत्रों में नियुक्त किए गए पोलिंग अधिकारियों,पी.आर ओज तथा सहायक पी.आर. ओज की दूसरी रिहर्सल करवाई गई है और चुनावी ड्यूटी को लेकर सभी कर्मचारियों में पूरा उत्साह देखने को मिला। उन्होंने बताया कि विधान सभा चुनाव सफलतापूर्वक करवाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि चुनाव में र्इ.वी.एम. व वी.वी.पी.ए.टी. मशीनों का प्रयोग होगा, इसलिए पी.आर.ओज तथा सहायक पी.आर.ओज इन मशीनों के बारे में पूरी जानकारी हासिल करें। उन्होंने चुनावी स्टाफ से कहा कि वह पोलिंग डे मॉनिटरिंग सिस्टम के बारे में पूरी तरह से जानकारी लें। उन्होंने पोलिंग स्टाफ का हौंसला बढ़ाते हुए कहा कि उनको गर्व महसूस करना चाहिए कि वे चुनाव प्रक्रिया का हिस्सा बन रहे हैं।रिहर्सल के दौरान पोस्टल बैलेट के माध्यम से वोटिंग करने वाले कर्मचारियों में काफी उत्साह पाया गया। श्रीमती रियात ने बताया कि 20 फरवरी को सुबह 8 बजे से सांय 6 बजे तक मतदान होगा व वोटों की गिनती 10 मार्च को सुबह 8 बजे से शुरु होगी। उन्होंने कहा कि जिले के 1111 पोलिंग स्थानों पर कुल 1563 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं और 12 लाख 87 हजार 837 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उन्होंने जिला वासियों को 20 फरवरी को मतदान करने की अपील की।

       

 

Tags: DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Apneet Riyait , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD