Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

नयी पीढ़ी को मौका देने के बजाए सत्ता के लोभ में पड़े हैं बड़े बादल : भगवंत मान

इस बार बादल परिवार की राजनीति का होगा अंत - भगवंत मान

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Lambi, Gidderbaha, Malout, Muktsar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लम्बी/गिद्दड़बाहा/मलोट (मुक्तसर) , 07 Feb 2022

Last updated on: Feb 07, 2022, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी(आप) पंजाब के मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान ने अकाली दल और प्रकाश सिंह बादल का गढ़ लम्बी में बादल परिवार पर जमकर हमला बोला। मान ने कहा कि पंजाब की हवा अब बदल चुकी है। इस बार बादल परिवार की राजनीति का अंत होने वाला है। सत्ता की लालच के कारण बड़े बादल सेवा करवाने की उम्र में लोगों से सेवा करने का एक और मौका मांग रहे हैं। 94 साल की उम्र में लोग भगवान का नाम लेते हैं और घर के छोटे बच्चों के साथ हंसते-खेलते हैं। लेकिन सत्ता और परिवार के मोह में भगवान का नाम लेने के बजाए प्रकाश सिंह बादल बुढ़ापे में भी चुनाव लड़ रहे हैं।मान ने प्रकाश सिंह बादल पर निशाना साधते हुए प्रसिद्ध पंजाबी कवि सुरजीत पातर की पंक्ति सुनायी, ''पीपल दे पतया कादी खड़-खड़ लाई है, पत्त झड़ गए... रुत नवियां दी आई है।'' उन्होंने कहा कि यह समय पंजाब के नौजवानों का है, पंजाब की नयी पीढ़ी का है। नौजवान ही अब पंजाब का भविष्य तय करेंगे। लेकिन नए लोगों को मौका देने के बजाए बड़े बादल पिछले तीन चुनावों से आखिरी बार बोलकर चुनाव लड़ रहे हैं। मान ने आरोप लगाया कि बादल परिवार ने सत्ता में रहते हुए आप उम्मीदवार गुरमीत सिंह खुडियां के परिवार पर बहुत जुल्म किए हैं। लेकिन खुडियां परिवार ने कभी भी लोगों का साथ नहीं छोड़ा। हमेशा लोगों के साथ खड़ा रहा। इस बार लम्बी के लोग बादल परिवार को उनके सभी जुल्मों का सबक सिखाएंगे।

सोमवार को भगवंत मान लम्बी, गिद्दड़बाहा और मलोट विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न इलाकों में आप उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से लम्बी से आप उम्मीदवार गुरमीत सिंह खुडियां, गिद्दड़बाहा से उम्मीदवार प्रीतपाल शर्मा और मलोट से आप प्रत्याशी डॉ बलजीत कौर का समर्थन करने की अपील की। चुनाव प्रचार के दौरान मान ने कई जगहों पर लोगों को संबोधित किया। लोगों में मान के प्रति भारी उत्साह था। भारी संख्या में लोग मान को सुनने के लिए अपने घरों से निकल रहे थे। जगह-जगह फूल बरसाकर और माला पहनाकर लोगों ने मान का स्वागत किया और जीत की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर मान के साथ आप उम्मीदवारों के अलावा पार्टी के कई राज्यस्तरीय और स्थानीय नेता मौजूद थे।मान ने बादल और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि दोनों पार्टियों ने पंजाब के नौजवानों के साथ धोखा किया और उनके जीवन के साथ खिलवाड़ किया। पिछले एक दशक से पंजाब के नौजवान रोजगार के लिए सड़कों पर संघर्ष कर रहे हैं। लाखों युवाओं की सरकारी नौकरी पाने की उम्र खत्म हो गई। लेकिन न तो बादल-भाजपा और न ही कांग्रेस सरकार ने नौजवानों को रोजगार देने के लिए कोई ठोस कदम उठाए। कांग्रेस की सरकार ने घर-घर नौकरी देने का वादा कर पांच साल तक पंजाब के नौजवानों पर पुलिस की लाठियां चलवाई और रोजगार के झूठे मेले लगाकर युवाओं को बेवकूफ बनाया।मान ने वादा किया कि हम पंजाब के नौजवानों की समस्याएं दूर करेंगे। बेरोजगार युवाओं को अच्छी नौकरी के पर्याप्त अवसर मुहैया कराएंगे और खुद का व्यापार करने के लिए सरकारी प्रोत्साहन देंगे। हमारा उद्देश्य बेरोजगारों को सिर्फ रोजगार देना ही नहीं, उन्हें रोजगार दाता बनाना है। हम मजबूर होकर विदेश जाने वाले युवाओं के पलायन को रोकेंगे और उन्हें पंजाब में ही पर्याप्त अवसर और संसाधन मुहैया कराएंगे। मान ने लोगों से आम आदमी पार्टी को वोट देने की अपील करते हुए कहा कि इस बार हम सबको मिलकर पंजाब की किस्मत बदलनी है। अपने, अपने बच्चे और पंजाब के सुरक्षित भविष्य के लिए इस बार झाड़ू का बटन दबाकर आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएं।

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Lambi , Gidderbaha , Malout , Muktsar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD