Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

विधान सभा चुनाव 2022: आब्जर्वरों ने अधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव संबंधी तैयारियों का लिया जायजा

चुनावों में पैसे, शराब, नशीले पदार्थों के प्रयोग पर पैनी नजर रखने संबंधी दी हिदायत

DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Apneet Riyait, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 03 Feb 2022

Last updated on: Feb 03, 2022, 00:00 IST

भारत निर्वाचन आयोग की ओर से विधान सभा चुनावों के लिए जिले में नियुक्त जनरल आब्जर्वरस, पुलिस आब्जर्वर व खर्चा आब्जर्वरों ने होशियारपुर में स्वतंत्र, निष्पक्ष, सुचारु व पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया को यकीनी बनाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से चुनाव संबंधी की गई तैयारियों का जायजा लिया। जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में आयोजित बैठक में जनरल आब्जर्वर आई.ए.एस श्री नवीन कुमार, आई.ए.एस. श्री अमरनाथ आर. तलवड़े, आई.ए.एस. श्री प्रकाश बिंदू, आई.ए.एस. डा. अरविंद कुमार चौरसिया, पुलिस आब्जर्वर आई.पी.एस. डा. बी. नवीन कुमार, खर्चा आब्जर्वर आई.आर.एस. श्री बवन लाल मीना, आई.आर.एस. श्री मुकेश थकवानी व आई.आर.ए.एस. श्री अंकित सोमानी ने आज सिविल व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ चुनाव प्रबंधों के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की।डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी श्रीमती अपनीत रियात व एस.एस.पी. श्री ध्रुमन. एच. निंबाले ने चुनाव आब्जर्वरों को सिविल व पुलिस प्रशासन की ओर से चुनावों को सुचारु ढंग से संपन्न करने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी दी। चर्चा के दौरान आब्जर्वरों ने आगामी विधान सभा चुनावों में पैसों के प्रयोग पर पैनी नजर रखने के लिए एफ.एस.टी व एस.एस.टी टीमों की अधिक सक्रियता पर जोर दिया। उन्होंने रिटर्निंग अधिकारियों व पुलिस अधिकारियों को संवेदनशील व नाजुक स्थानों पर खास निगरानी रखने की हिदायत दी।

आब्जर्वरों ने सहायक कमिश्नर आबकारी, ड्रग इंस्पेक्टरों व पुलिस अधिकरियों को और अधिक सक्रियता के साथ काम करने की हिदायत देते हुए कहा कि चुनाव के दौरान शराब व नशीले पदार्थों के इस्तेमाल पर सख्त नजर रखी जाए ताकि निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव करवाए जा सके। उन्होंने कहा कि जिले में निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव करवाए जाएंगे, इस लिए सभी अधिकारी सतर्कता और भारतीय निर्वाचन आयोग की हिदायतों का गंभीरता से पालन करें। उन्होंने अलग-अलग कमेटियों के नोडल अधिकारियों से की जा रही कारगुजारी का जायजा भी लिया।जिला चुनाव अधिकारी श्रीमती अपनीत रियात व एस.एस.पी. श्री ध्रुमन. एच. निंबाले ने बताया कि 24 घंटे पुलिस व अर्धसैनिक बलों की संयुक्त टीमों की ओर से जिले में 12 अंतरराज्यीय व 11 अंतर जिला नाके लगाकर चैकिंग की जा रही है और अब तक  45,33,160 रुपए व 188 ग्राम सोना चैकिंग के दौरान रिकवर किया गया, इसके अलावा 105 लीटर अवैध शराब, 1677 लीटर शराब, 18010 लीटर लाहन जब्त की गई। जिले में 11082 लाइसेंसी हथियार अलग-अलग थानों में जमा करवा दिए गए हैं।अपनीत रियात ने जिले के  सातों विधान सभा क्षेत्रों में की गई तैयारियों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जिले में कुल 12,87,837 वोटर है और कुल 1111 स्थानों पर 1563 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 36 नाजुक व 214 संवेदनशील बूथ है। 

उन्होंने बताया कि पोलिंग स्टेशनों पर नजर रखने के लिए 800 माइक्रो आब्जर्वरों की तैनाती के अलावा सभी 1563 पोलिंग बूथों पर वैबकास्टिंग यकीनी बनाई जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले में 59 माडल पोलिंग बूथ व महिलाओं और पी.डब्लयू.डी के ओर से संचालित 7-7 बूथ बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में 63-63 फ्लाइंग स्कवॉयड टीम (एफ.एस.टी) व  स्टैटिकल सर्विलेंस टीम  (एस.एस.टी) टीमें, 21 वीडियो सर्विलेंस टीमें, 7  वीडियो व्यूइंग, 7 अकाउंटिंग टीम व 7 असिस्टेंट एक्सपेंडीचर आब्जर्वरों की ओर से 24 घंटे काम किया जा रहा है।जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि चुनाव संबंधी जिले में सी.विजल के माध्यम से 332 शिकायतें, जिला स्तरीय शिकायल सैल की ओर से 68 शिकायतों का समयबद्ध तरीके से निपटारा किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 महांमारी के मद्देनजर चुनाव वाले दिन कोविड-19 से बचाव संबंधी सभी व्यापक प्रबंध कर लिए गए हैं और हर पोलिंग बूथ पर कोविड बचाव संबंधी समान पहुंचाना यकीनी बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पोलिंग बूथों पर प्रयोग  हो चुकी कोविड किटें, मास्क आदि के उचित निपटारे के लिए इन स्थानों पर बायो मैडिकल वेस्ट के प्रबंधन को यकीनी बनाया जा रहा है।इस मौके पर रिटर्निंग अधिकारी शाम चौरासी श्री हिमांशु अग्रवाल, रिटर्निंग अधिकारी चब्बेवाल श्री संदीप सिंह, रिटर्निग अधिकारी उड़मुड़ श्री दरबारा सिंह, रिटर्निंग अधिकारी होशियारपुर श्री शिवराज सिंह बल, रिटर्निंग अधिकारी दसूहा श्री रणदीप सिंह हीर, रिटर्निंग अधिकारी गढ़ंशंकर श्री अरविंद कुमार, रिटर्निंग अधिकारी मुकेरियां श्री कवंलजीत सिंह, एस.पी(मुख्यालय) श्री अश्वनी कुमार के अलावा अलग-अलग कमेटियों के नोडल अधिकारी भी मौजूद थे।

 

Tags: DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Apneet Riyait , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD