Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

800 माईक्रो आब्जर्वर करेंगे नाजुक व संवेदनशील बूथों की निगरानी

जनरल आब्जर्वरस की उपस्थिति में हुई माइक्रो आब्जर्वरों की पहली रैंडेमाइजेशन

DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Apneet Riyait, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 03 Feb 2022

Last updated on: Feb 03, 2022, 00:00 IST

भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों पर विधान सभा चुनावों के मद्देनजर आज जनरल ऑब्जर्वरस की मौजूदगी में एन.आई.सी. कार्यालय, जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में माइक्रो आब्जर्वरस की पहली रैंडेमाइजेशन हुई। रैंडेमाइजेशन के दौरान  भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त जनरल आब्जर्वर आई.ए.एस नवीन कुमार, आई.ए.एस. अमरनाथ आर. तलवड़े, आई.ए.एस. प्रकाश बिंदू व आई.ए.एस. डा. अरविंद कुमार चौरसिया के अलावा डिप्टी कमिश्नर-कम- जिला चुनाव अधिकारी अपनीत रियात व अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर श्री संदीप सिंह भी मौजूद थे।जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि विधान सभा चुनावों के मद्देनजर जिले में 800 माइक्रो आब्जर्वरस तैनात किए जाएंगे, जिनमें से 279 माइक्रो आब्जर्वरस लगा दिए गए हैं और अन्य आब्जर्वरस को भी ड्यूटी आर्डर दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सभी आब्जर्वर जिले के 173 नाजुक, संवेदनशील, शैडो एरिया व तीन से अधिक पोलिंग बूथों वाली ईमारत की निगरानी करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी माइक्रो आब्जर्वरस को 10 फरवरी को सांय 4 बजे संबंधित रिटर्निग अधिकारियों की ओर से ट्रेनिंग दी जाएगी। 

उन्होंने कहा कि नियुक्त किए गए चुनावी स्टाफ को अपनी ड्यूटी पूरी जिम्मेदारी से निभानी चाहिए व गर्व महसूस होना चाहिए कि वह चुनाव प्रणाली का हिस्सा बन रहे हैं।श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि विधान सभा चुनावों के लिए नामांकन पत्र वापस लेने की आखिऱी तिथि 04 फरवरी 2022 है। उन्होंने बताया कि वोटें 20 फरवरी 2022 को पड़ेंगी और वोटों की गिनती 10 मार्च 2022 को होगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से विधान सभा चुनाव निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से करवाने के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि जहां एम.सी.एम.सी. कमेटी गठित कर पेड न्यूज पर नजर रखी जा रही है, वहीं जिला स्तर पर स्थापित शिकायत सैल व सी-विजिल एप के माध्यम से आदर्श चुनाव आचार संहिता की उल्लंघना संबंधी प्राप्त हो रही शिकायतों पर भी तुरंत एक्शन लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिले में आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर डी.आई.ओ. प्रदीप सिंह, ए.डी.आई.ओ. रुपिंदर कौर के अलावा अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Apneet Riyait , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD