Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

युवाओं को मतदान के लिए जागरुक करने में कैंपस अंबेसडरों की अहम भूमिका: अपनीत रियात

कॉफी विद् डी.ई.ओ प्रोग्राम के माध्यम से जिला चुनाव अधिकारी ने कैंपस अंबेसडरों को अधिक से अधिक मतदान करवाने के लिए किया प्रेरित

DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Apneet Riyait, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 28 Jan 2022

Last updated on: Jan 28, 2022, 00:00 IST

कॉफी विद् डी.ई.ओ. प्रोग्राम के माध्यम के अंतर्गत आज डिप्टी कमिश्नर-कम- जिला चुनाव अधिकारी श्रीमती अपनीत रियात ने कैंपस अंबेसडरों व स्वीप नोडल अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें विधान सभा चुनावों में अधिक से अधिक मतदान करवाने के लिए प्रेरित किया। जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में आयोजित इस मिलनी के दौरान उन्होंने कहा कि नौजवान वोटरों सहित दिव्यांग व बुजुर्गों की वोटर भागीदारी के लिए भी विशेष प्रयास किए जा रहे हैं ताकि जिले के सभी वोटर जागरुक होकर वोट के अधिकार का प्रयोग करने के लिए पोलिंग बूथों पर जरुर पहुंचे। उन्होंने कहा कि विधान सभा चुनावों में जिले में लोगों को मतदान के प्रति जागरुक करने में कैंपस अंबेसडर व स्वीप नोडल अधिकारियों की विशेष भूमिका है। उन्होंने कहा कि स्वीप गतिविधियों के माध्यम से कैंपस अंबेसडरों ने 18-19 आयु के नौजवानों की वोट बनवाने में अहम भूमिका निभाई है और अब चुनावों में इनको वोटिंग के लिए प्रेरित करना भी हमारी जिम्मेदारी है।

जिला चुनाव अधिकारी ने कहा कि विधान सभा चुनानों में सबसे अधिक वोटिंग करवाने वाले कैंपस अंबेसडर को चुनाव आयोग की ओर से बैस्ट कैंपस अंबेसडर के तौर पर सम्मानित किया जाएगा और पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर आने वाले बैस्ट कैंपस अंबेसडर को क्रमश: 11 हजार रुपए,  7100 व 5100 रुपए पुरुस्कार के तौर पर दिए जाएंगे। उन्होंने विद्यार्थियों की बिना किसी लोभ, लालच के मतदान करवाने के लिए प्रेरित किया और कहा कि 18 वर्ष व  इससे अधिक आयु का हर व्यक्ति चुनावों में अपने मताधिकार का प्रयोग जरुर करें। उन्होंने कहा कि हर वोट डालना हम सभी की नैतिक जिम्मेदार है। अगर हम मतदान नहीं करते तो हमें शिकायत करने का भी अधिकार नहीं है। इस लिए आगामी विधान सभा चुनावों मं 20 फरवरी को रिकार्डतोड़ मतदान करवा कर जिले का नाम रोशन करें।श्रीमती अपनीत रियात ने कहा कि नो यूअर कैंडीडेट एप सभी कैंपस अंबेसडर डाउनलोड करें और अन्यों को भी प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि इस एप के माध्यम से वे अपने व अन्य क्षेत्रों के कैंडीडेट्स के बारे में सारी जानकारी हासिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि 20 फरवरी को पोलिंग बूथ पर सबसे पहले मतदान करने वाले युवा वोटर को प्रशंसा प्रमाण पत्र अलग-अलग रेस्टोरेंट, जिम आदि के डिस्काउंट कूपन भी दिए जाएंगे।इस मौके पर स्वीप नोडल अधिकारी प्रिंसिपल रचना कौर, सहायक नोडल अधिकारी श्री आदित्य मदान, चंद्र प्रकाश सिंह के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।  

            

                 

 

Tags: DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Apneet Riyait , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD