Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की

 

किसानों की जमीन का जबरन अधिग्रहण नहीं करने दिया जाएगा : अभय सिंह चौटाला

धन्यवादी दौरे के दौरान ऐलनाबाद हलके के दर्जनों गांवों का किया दौरा

Abhay Singh Chautala, Indian National Lok Dal, Haryana, INLD
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सिरसा , 27 Jan 2022

Last updated on: Jan 27, 2022, 00:00 IST

इनेलो के प्रधान महासचिव व ऐलनाबाद से विधायक अभय सिंह चौटाला ने अपने धन्यवादी दौरे के तीसरे दिन ऐलनाबाद के गांव मिर्जापुर थेड़, ढाणी संता सिंह, प्रताप नगर, अमृतसर कलां, ठोबरियां, तलवाड़ा खुर्द, बेहरवाला व धोलपालिया सहित एक दर्जन से अधिक गांवों का दौरा किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को बर्बाद करने के लिए भूमि अधिगृहित कानून लेकर आ रही है जिससे किसान को बगैर नोटिस दिए व बिना स्वीकृति के उसकी जमीन को अहिगृहित कर लिया जाएगा जिससे किसान पूरी तरह बर्बाद हो जाएगा।इनेलो नेता ने कहा कि इनेलो ऐसे किसी भी कानून का पुरजोर विरोध करेगी और उसे किसी कीमत पर लागू नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि अगर इसके लिए आंदोलन भी करना पड़ा ता इनेलो पीछे नहीं हटेगी। जबरन किसानों की जमीनें हथियाने के लिए सरकार इस प्रकार के कानून लेकर आ रही है। 

किसानों की आवाज को उन्होंने पहले भी बुलंद किया है और वे आगे भी उनकी आवाज को और मजबूती के साथ बुलंद करेंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जहां प्रदेश के विधानसभा हलकों में समान काम व समान विकास की बात कर रहे हैं तो फिर मेरे हलके के साथ भेदभाव क्यों? उन्होंने कहा कि ऐलनाबाद मेरा स्वयं का विधानसभा क्षेत्र (हलका) है लेकिन यहां पिछले काफी समय से पानी की किल्लत है। मुख्यमंत्री जानबूझकर ऐलनाबाद हलके में विकास कार्य नहीं करवा रहे हैं।उन्होंने जजपा को भाजपा की बी टीम बताते हुए कहा कि जजपा का भाजपा में पूरी तरह से विलय हो चुका है, बस घोषणा होना बाकी है। इसके बाद उन्होंने अन्य गांवों का धन्यवादी दौरा करते हुए चुनावों में दिए गए सहयोग के लिए आभार जताया। इस मौके पर उनके साथ जिलाध्यक्ष कश्मीर सिंह करीवाला, अभय सिंह खोड, विनोद बैनीवाल, मोहन लाल झोरड़, धर्मबीर नैन, सुबेग सिंह, देवेंद्र कृपालपट्टी सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Abhay Singh Chautala , Indian National Lok Dal , Haryana , INLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD