Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

कोविड-19 बचाव संबंधी दूसरी डोज के लिए जिले में चलाया जाएगा विशेष अभियान : डिप्टी कमिश्नर

अभियान के अंतर्गत बी.डी.पी.ओज, ई.ओज संभालेंगे जागरुकता की कमान, एस.एम.ओज मोबाइल टीमों के माध्यम से बढ़ाएंगे टीकाकरण

DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Apneet Riyait, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 26 Jan 2022

Last updated on: Jan 26, 2022, 00:00 IST

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जिले में कोविड-19 बचाव संबंधी दूसरी डोज लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों का पूर्ण टीकाकरण करवा कर उनको कोरोना से बचाया जा सके। वे आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में एस.एम.ओज, बी.डी.पी.ओज, ई.ओज व जी.ओ.जीज की बैठक को संबोधित कर रहे थे।डिप्टी कमिश्नर ने कोविड टीकाकरण की दूसरे डोज की पेंडेंसी क्लीयर करने के लिए समूह एस.एम.ओज को और ज्यादा गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वे ब्लाक स्तर पर गांव व शहरों का अलग-अलग शेड्यूल बनाकर उन्हें सौंपे और तैयार किए गए शेड्यूल के मुताबिक दो शिफ्टों में मोबाइल टीमों के माध्यम से टीकाकरण अभियान में तेजी लाई जाए। उन्होंने बताया कि एस.एम.ओज की ओर से बनाए गए शेड्यूल के मुताबिक गांवों व शहरों में बी.डी.पी.ओज, ई.ओज व जी.ओ.जीज जागरुकता फैलाएंगे ताकि इस विशेष टीकाकरण अभियान को सफल बनाया जा सके।

श्रीमती अपनीत रियात ने एस.एम.ओज को निर्देश देते हुए कहा कि अगले 5 दिन कोविड बचाव संबंधी टीकाकरण की दूसरी डोज लगवाने के लिए अभियान चलाया जाए और दूसरी डोज की पेंडेंसी वाले गांवों व शहरी क्षेत्रों को पहल दी जाए। उन्होंने बताया कि इस समय जिले में कोविड बचाव संबंधी 1929186 डोजें लगाई जा चुकी हैं, जिनमें 1136732 पहली डोज व 792454 दूसरी डोज शामिल है। इसके अलावा 15 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों को 36476 डोजें लगाई जा चुकी है। इस दौरान उपस्थित एस.एम.ओज ने बताया कि इस विशेष अभियान के लिए ब्लाक भूंगा में 10, बुड्डाबढ़ में 11, गढ़शंकर में 4, हारटा बडला में 10, मुकेरियां में 4, चक्कोवाल में 8, दसूहा में 4, हाजीपुर में 10, होशियारपुर शहर में 4, मंड मंडेर में 8, पालदी में 8, पोसी में 10 व टांडा में 10 मोबाइल टीमें बना ली गई है।इस मौके पर जिला विकास व पंचायत अधिकारी श्री सर्बजीत सिंह, सचिव आर.टी.ए. सुखविंदर सिंह, सिविल सर्जन डा. परमिंदर कौर, सहायक सिविल सर्जन डा. पवन कुमार, जिला टीकाकरण अधिकारी डा. सीमा गर्ग के अलावा सभी एस.एम.ओज, ई.ओज व जी.ओ.जीज भी मौजूद थे।

 

Tags: DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Apneet Riyait , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD