Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील

 

राष्ट्रीय मतदाता दिवस: पंजाब के सीईओ ने सोहना-मोहना और पाँच अन्य नए मतदाताओं को सौंपे मतदाता पहचान पत्र

डॉ. राजू ने डीईओज़ के साथ लोकतांत्रिक चुनावी भागीदारी को प्रोत्साहित करने का लिया संकल्प

Punjab Election-2022, Punjab Election, Election Commision Punjab, ECI, Punjab Assembly Elections 2022, Election Commission of India, Chief Electoral Officer Punjab, Dr S Karuna Raju
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 25 Jan 2022

Last updated on: Jan 25, 2022, 00:00 IST

अमृतसर के रहने वाले एक ही शरीर से जुड़े जुड़वां भाई सोहन सिंह और मोहन सिंह, जिनको सोहना-मोहना के नाम से जाना जाता है, पिछले साल 18 साल के हो गए हैं, को मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सी.ई.ओ.) पंजाब डॉ. एस. करुणा राजू ने आज 12वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर दो अलग-अलग वोटर फोटो पहचान पत्र (ईपीआईसी) सौंपे। सीईओ ने कहा कि सोहना और मोहना के लिए विशेष प्रबंध किए जाएंगे, जिससे दोनों अलग तौर पर वोट डाल सकें और उनकी गोपनीयता को सुनिश्चित बनाया जा सके।गौरतलब है कि भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) द्वारा सोहना और मोहना को दो अलग मतदाता मानते हुए दोनों को व्यक्तिगत मतदान अधिकार देने का फ़ैसला किया था।सी.ई.ओ. ने यहाँ महात्मा गाँधी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक ऐडमिनिस्ट्रेशन (मगसीपा) में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान नए बने पाँच मतदाताओं को ईपीआईसी कार्ड प्रतीकात्मक रूप में सौंपे, जबकि उपायुक्त-सह-जि़ला निर्वाचन अधिकारी (डी.सी.-सह-डी.ई.ओ.), जो कार्यक्रम में ऑनलाइन शामिल हुए, ने जि़ला स्तर पर नए बने मतदाताओं को ईपीआईसी कार्ड सौंपे। इस मौके पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सी.ई.सी.) श्री सुशील चंद्र का एक वीडियो संदेश भी चलाया गया।इस दौरान, सी.ई.ओ, अतिरिक्त सी.ई.ओ. डी.पी.एस. खरबन्दा, डी.ई.ओज़, अधिकारियों और उपस्थित दर्शकों ने लोकतांत्रिक चुनावी भागीदारी को प्रोत्साहित करने का भी संकल्प लिया। 

इस वर्ष के राष्ट्रीय मतदाता दिवस का विषय है- ‘मतदान को समावेशी, सुगम और सहभागी बनाना’।डॉ. राजू ने ‘नो यूअर कैंडीडेट’ मोबाइल एप्लिकेशन का पोस्टर भी जारी किया, जिसका प्रयोग कर मतदाता किसी भी उम्मीदवार के विवरण और आपराधिक पृष्ठभूमि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने मोबाइल ऐप का एक डैमो वीडियो भी लॉन्च किया और राज्य के मतदाताओं को ऐप डाउनलोड करने का आग्रह किया।उन्होंने कहा कि पारदर्शी मतदान को सुनिश्चित बनाने के लिए चुनाव लडऩे वाले उम्मीदवारों की आपराधिक पृष्ठभूमि के बारे में व्यापक प्रचार और अधिक से अधिक जागरूकता पैदा करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा यह मोबाइल ऐप तैयार की गई है। उन्होंने बताया कि इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर और ऐपल ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है और इसका लिंक आयोग की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।कार्यक्रम के दौरान पटियाला के ललित कला के अध्यापक गुरप्रीत सिंह ने डीसी दफ़्तर पटियाला से एक वर्चुअल लाइव पेंटिंग बनाई, जबकि मोगा के थियेटर कलाकारों (भंड)- सुखदेव सिंह लद्धड़ और इंदर मानूके ने मोगा डीसी दफ़्तर से लाइव होकर कलाकारी पेश की, ताकि 20 फरवरी, 2022 को होने वाले पंजाब विधान सभा चुनाव सम्बन्धी मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरूक एवं प्रोत्साहित किया जा सके।सीईओ ने लघु फि़ल्म प्रतियोगिताओं और पोस्टर डिज़ाइन प्रतियोगिताओं के विजेताओं की घोषणा भी की। विजेताओं को जि़ला स्तर पर पुरस्कार और नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।

 

Tags: Punjab Election-2022 , Punjab Election , Election Commision Punjab , ECI , Punjab Assembly Elections 2022 , Election Commission of India , Chief Electoral Officer Punjab , Dr S Karuna Raju

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD