Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

एम.सी.एम.सी कपूरथला ने नैतिक चुनाव प्रचार प्रति जागरूकता अभियान "मियारी प्रचार -मियारी सरकार किया शुरू

डीसी कम ज़िला चुनाव अधिकारी दीप्ति उप्पल ने राजनीतिक पार्टियों और उम्मीदवारों को जागरूक करने के लिए पोस्टर किए जारी

DC Kapurthala, Deepti Uppal, Deputy Commissioner Kapurthala, Kapurthala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कपूरथला , 25 Jan 2022

Last updated on: Jan 25, 2022, 00:00 IST

भारतीय चुनाव आयोग (ई सी आई) के दिशा -निर्देशों और मुख्य चुनाव दफ़्तर पंजाब की तरफ से सौंपी गई डियूटी की पालना करते हुए, कपूरथला ज़िला प्रशासन ने नैतिक चुनाव प्रचार के लिए पहलकदमी की है। यह " मियारी प्रचार -मियारी सरकार " वाला एक अभियान है। यह अभियान राजनीतिक पार्टियों के साथ-साथ उम्मीदवारों और उनके सहयोगियों को सूचित करेगा जो अपने -अपने हलकों में उम्मीदवारों /पार्टियों के चुनाव अभियान का प्रचार करने के लिए काम कर रहे है।यह अभियान नैतिक चुनाव प्रचार का समर्थन करेगा, विशेष तौर पर ज़िला कपूरथला के चार हलकों जो कि फगवाड़ा, सुल्तानपुर लोधी, भुलत्थ और कपूरथला है, के ग्रामीण क्षेत्रों में,इस अभियान को उत्साहित करने के लिए, आई.के.गुजराल पंजाब टैकनिकल यूनिवर्सिटी (आईकेजीपीटीयू) और ज़िला लोक संपर्क दफ़्तर (डीपीआरओ) की टीम गठित मीडिया सर्टीफिकेशन और निगरानी समिति (एमसीएमसी) के अधीन सांझे तौर पर काम करेगी।डिप्टी कमिशनर कपूरथला कम ज़िला चुनाव अधिकारी दीप्ति उप्पल, आई.ए.एस ने इस अभियान के नारे वाले पोस्टर एम.सी.ऐएम.सी कमरा नं. 320, तीसरी मंजिल, ज़िला प्रशासन कंपलैक्स कपूरथला में जारी किये।

उन्होंने कहा कि नैतिक राजनीतिक प्रचार के लिए ज़मीनी स्तर पर काम करने के लिए इस तरह के अभियान बहुत ज़रूरी है।"ज़िला कपूरथला की तरक्की का आधार -मियारी प्रचार –मियारी सरकार, "चाहुदे हो जे सही सरकार -रोको मिलके कूड प्रचार अभियान के मुख्य नारे है।अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर (एडीसी) (जी) कपूरथला कम एडीईओ अदित्या उप्पल, आईएएस ने सांझा किया कि एमसीएमसी टीम के मैंबर राजनीतिक उम्मीदवारों के स्थानीय पीआर टीमों के बीच राजनीतिक पार्टी दफ़्तरों में जागरूकता पोस्टर बाँटेगे।उन्होंने कहा कि एम.सी.एम.सी टीम के सदस्य सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के द्वारा भी जानकारी बाँटेगे। उसने एमसीएमसी टीम को कुछ जागरूकता स्टैंड भी दिए। उन्होंने बताया कि राजनीतिक पार्टियाँ और उम्मीदवार अपने हर तरह की प्रचार सामग्री को इस समिति से मंजूरी करवाए,जिससे इस चुनाव प्रचार का नारा सार्थक हो सके।इस अवसर पर डी.पी.आर.ओ कपूरथला सुबेग सिंह, डिप्टी रजिस्ट्रार पी.आर.आई.के.जी.पी.टी.यू. रजनीश शर्मा और एमसीएमसी सैल में डियूटी निभा रहे अलग अलग विभागों के कर्मचारी सुरजीत सिंह, राकेश कुमार, गुरप्रीत सिंह, महेन्दरपाल सिंह, विजय कुमार, सुरिन्दर सिंह, सरबजीत सिंह और अन्य़ भी मौजूद रहे।

 

Tags: DC Kapurthala , Deepti Uppal , Deputy Commissioner Kapurthala , Kapurthala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD