Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कुल्लू अस्पताल में शल्य चिकित्सकों का बड़ा कारनामा

गरजा राम दोनों घुटनें बदलकर सफल सर्जरी को दिया अंजाम

Health, Khas Khabar, Himachal Pradesh, Himachal, Kullu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुल्लू , 19 Jan 2022

Last updated on: Jan 19, 2022, 00:00 IST

बिलासपुर के 72 वर्षीय गरजा राम के दोनों घुटनों में बीते चार सालों से लगातार दर्द रहती थी। अनेक जगहों पर उपचार करवाने के बावजूद गरजा राम के घुटनों को दर्द से कतई निजात नहीं मिल सकी। दर्द ने रातों की नींद मानों पूरी तरह से छीन ली थी। गरजा राम ने मानों अब दर्द के साथ जीना सीख लिया था।पिछले कुछ महीनों के दौरान क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में हिप ट्रांसप्लांट, घुटना ट्रांसप्लांट जैसे बड़े सफल आप्रेशन किए गए हैं। इस प्रकार की सर्जरी केवल बड़े अस्पतालों में होती रही है। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू को ऐसी कुछ बड़ी सफल शल्य चिकित्साओं के उपरांत काफी पहचान मिली है। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में चार जिलों कुल्लू, मण्डी, लाहौल-स्पिति तथा चंबा के पांगी क्षेत्रों से लोग उपचार के लिये आते हैं।बिलासपुर में गरजा राम ने भी कुल्लू अस्पताल में हाल ही में हुई सर्जरी के बारे में सुना और तुरंत से कुल्लू अस्पताल आने का फैसला लिया। अस्पताल में शल्य चिकित्सकों ने गरजा राम के कुछ आवश्यक परीक्षण करके तथा अन्य बीमारियों की अच्छे से जांच करके गरजा राम के एक घुटने को पूरी तरह से बदलने का निर्णय लिया। 

गरजा राम की सहमति के उपरांत तथा आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद अंततः 12 जनवरी, 2022 को एक घुटने को पूरी तरह बदल कर एक सफल सर्जरी को अंजाम दिया। यह सर्जरी युवा शल्य चिकित्सक डॉ. संतुष्ट ने की जिसमें डॉ. राजीव तथा डॉ. ईशा ने एनेस्थिसिया दिया।घुटने की सर्जरी के उपरांत एकदम से पीड़ा से राहत पाते देख गरजा राम ने अपने दूसरे घुटने को भी बदलने के लिये चिकित्सकों से आग्रह किया। महज तीन दिन बाद डॉ. संतुष्ट ने 15 जनवरी को दूसरा घुटना भी पूरी तरह से बदल दिया। अब गरजा राम सहज रूप से अपने पांव पर आसानी से खड़ा हो रहा है और दर्द मानों पूरी तरह से गायब हो गई है। वह काफी खुश है और गरजा राम का कहना है कि जीवन के कुछ और साल वह खुशी के साथ बसर कर पाएगा। गरजा राम ने क्षेत्रीय अस्पताल के चिकित्सकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बहुत बड़ा पुण्य का कारनामा डाक्टरों ने किया है जिससे मुझे जीवन जीने की आस बंधी है। मुख्यमंत्री हिमकेयर योजना के तहत मुफ्त उपचार के लिये गरजा राम ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का धन्यवाद व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री हिमकेयर योजना में हुआ उपचार

उधर, क्षेत्रीय अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नरेश ने कहा कि गरजा राम ने मुख्यमंत्री हिमकेयर में अपना पंजीकरण करवाया था जिसके चलते दोनों घुटनों को बदलने में कुल 1.60 लाख रुपये की पूरी राशि गरजा राम को हिमकेयर योजना से प्रदान की गई। इस प्रकार, गरजा राम का इतना बड़ा आप्रेशन निःशुल्क किया गया। हिमकेयर योजना के अंतर्गत पांच सदस्योंतक के परिवार को सालाना पांच लाख रूपये तक के निःशुल्क उपचार की सुविधा प्रदेश सरकार ने उपलब्ध करवाई है।

डॉ. नरेश ने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में काफी दक्ष शल्य चिकित्सक मौजूद हैं जो आए दिन कोई न कोई बड़ी और विलक्षण सर्जरी को अंजाम दे रहे हैं। इससे क्षेत्रीय अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को एक नया आयाम मिला है। तीनों शल्य चिकित्सक काफी होनहार और समर्पित हैं। इस प्रकार की शल्य चिकित्सा केवल प्रदेश के बड़े अस्पतालों में ही होती रही है, लेकिन कुल्लू अस्पताल में यह सुविधा होने से समाज में लोगों में एक आस बनी है।

 

Tags: Health , Khas Khabar , Himachal Pradesh , Himachal , Kullu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD