Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

कोविड प्रोटोकाल के अनुसार पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस : अपनीत रियात

बैठक के दौरान अधिकारियों को सौंपी गई ड्यूटी पूरी जिम्मेदारी से निभाने की दी हिदायत

DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Apneet Riyait, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 19 Jan 2022

Last updated on: Jan 19, 2022, 00:00 IST

डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने कहा कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस कोविड प्रोटोकाल के अनुसार  पूरे उत्साह से मनाया जाएगा। वे आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में अग्रिम प्रबंधों के लिए अधिकारियों के साथ की गई बैठक के दौरान संबोधन कर रहे थे। श्रीमती रियात ने अलग-अलग विभागों के अधिकारियों को हिदायत करते हुए कहा कि 26 जनवरी के महत्वपूर्ण दिवस को मनाने के लिए सौंपी गई जिम्मेदारी पूरी तनदेही से निभाई जाए, ताकि किसी किस्म की कोई कमी न रहे। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि देश के लिए अपना विशेष योगदान पाने वाले स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान जिला प्रशासन की ओर से उनके घर जाकर किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि यह सम्मान गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले करना यकीनी बनाया जाए। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण दिवस पर विलक्षण  प्राप्ति वाली शख्सियतों को भी सम्मानित किया जाएगा, जिसके लिए विभागों के प्रमुखों को अपने अंतर्गत बढिय़ा सेवाएं निभा रहे अधिकारियों व कर्मचारियों की लिस्टें समय पर संबंधित कार्यालय में पहुंचाएं। 

उन्होंने गणतंत्र दिवस पर जहां जिला पुलिस को सुरक्षा प्रबंधों संबंधी उचित व्यवस्था करने के लिए कहा, वहीं पार्किंग के पुख्ता प्रबंध करने की भी हिदायत दी।श्रीमती अपनीत रियात ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर ड्यूटी निभाने वाले स्टाफ का कोविड टीकाकरण मुकम्मल होना बहुत जरुरी है। उन्होंने कहा कि समागम वाले स्थान पर साफ-सफाई, पीने वाले पानी, अस्थायी शौचालय आदि के प्रबंधों के अलावा स्वास्थ्य विभाग की ओर से मैडिकल टीम तैनात करने का प्रबंध भी यकीनी बनाया जाए। उन्होंने जिला पुलिस को समागम के दौरान किए जाने वाले मार्च पास्ट के लिए पुलिस टुकडिय़ों का अभ्यास करवाने के लिए भी कहा।बैठक में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(शहरी विकास) श्री हिमांशु जैन, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य)  श्री संदीप सिंह, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) श्री दरबारा सिंह, एस.पी अश्वनी कुमार, एस.डी.एम. होशियारपुर श्री शिवराज सिंह बल, सचिव रिजनल ट्रांसपोर्ट अथारिटी श्री सुखविंदर सिंह बराड़, जिला विकास व पंचायत अधिकारी श्री सर्बजीत सिंह, सहायक सिविल सर्जन डा. पवन कुमार के अलावा अलग-अलग विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

 

Tags: DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Apneet Riyait , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD