Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पोलिंग स्टाफ तनदेही व ईमानदारी से निभाएं जिम्मेदारी : अपनीत रियात

जिला चुनाव अधिकारी की अध्यक्षता में हुई पोलिंग स्टाफ की पहली रैंडेमाइजेशन

DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Apneet Riyait, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 14 Jan 2022

Last updated on: Jan 14, 2022, 00:00 IST

भारतीय चुनाव आयोग की हिदायतों पर विधान सभा चुनावों के मद्देनजर आज डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी श्रीमती अपनीत रियात की अध्यक्षता में एन.आई.सी. कार्यालय, जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में पोलिंग स्टाफ की पहली रैंडेमाइजेशन हुई। इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर( सामान्य) संदीप सिंह भी मौजूद थे।पोलिंग स्टाफ की रैंडेमाइजेशन को अंतिम रु प देते हुए जिला चुनाव अधिकारी ने कहा कि पोलिंग स्टाफ के ड्यूटी आर्डर 15 जनवरी को संबंधित विभागों के प्रमुखों को सौंप दिए जाएंगे। उन्होंने हिदायत देते हुए कहा कि जिनकी ड्यूटी चुनावों में लगी है वे संबंधित कार्यालय से अपने ड्यूटी आर्डर प्राप्त कर लें। उन्होंने नियुक्त किए गए पोलिंग स्टाफ को अपनी ड्यूटी पूरी तनदेही व ईमानदारी से निभाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि पोलिंग स्टाफ को गर्व महसूस होना चाहिए कि वे चुनाव प्रणाली का हिस्सा बन रहे हैं।जिला चुनाव अधिकारी अपनीत रियात ने बताया कि जिले के 1563 पोलिंग बूथों के लिए 12600 सरकारी स्टाफ का डाटा मिक्सिंग कर सात विधान सभा क्षेत्रों के लिए 8144 पोलिंग स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है और उक्त स्टाफ के अलावा रिर्जव स्टाफ व जरुरत पडऩे पर अन्य कर्मचारियों की की भी नियुक्ति की जाएगी। 

उन्होंने बताया कि उक्त पोलिंग स्टाफ मतदान प्रक्रिया को संपन्न करवाने में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि पोलिंग स्टाफ की पहली रिहर्सल 18 जनवरी को करवाई जा रही है, जिसके लिए संबंधित सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि विधान सभा संबंधी मतदान के लिए नोटिफिकेशन 21 जनवरी 2022 को जारी होगा और नामांकन पत्र दाखि़ल करने की आखिऱी तिथि 28 जनवरी 2022 होगी।  29 जनवरी 2022 को नामांकनों की पड़ताल की जाएगी और नामांकन पत्र वापस लेने की आखिऱी तिथि 31 जनवरी 2022 है। उन्होंने बताया कि वोटें 14 फरवरी 2022 को पड़ेंगी और वोटों की गिनती 10 मार्च 2022 को होगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से विधान सभा चुनाव निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से करवाने के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि जहां एम.सी.एम.सी. कमेटी गठित कर पेड न्यूज पर नजर रखी जा रही है, वहीं सी-विजिल एप के माध्यम से आदर्श चुनाव आचार संहिता की उल्लंघना संबंधी प्राप्त हो रही शिकायतों पर भी तुरंत एक्शन लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिले में आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर जिला राजस्व अधिकारी श्री अमनपाल सिंह, डी.आई.ओ. श्री प्रदीप सिंह, ए.डी.आई.ओ. रुपिंदर कौर के अलावा अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Apneet Riyait , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD