कैप्टन अमरिन्दर, ओ.पी सोनी ने उनके भाजपा में शामिल होने संबंधी किए जा रहे गलत प्रचार की निंदा की
Web Admin
5 दरिया न्यूज (रोहित कुमार)
अमृतसर , 19 Apr 2014
Last updated on: Apr 19, 2014, 00:00 IST
पूर्व मुख्यमंत्री व अमृतसर से कांग्रेस प्रत्याशी कैप्टन अमरिन्दर सिंह और वरिष्ठ पार्टी नेता व अमृतसर केन्द्रीय से विधायक ओ.पी. सोनी ने भाजपा व अकाली दल द्वारा सोनी के भाजपा में शामिल होने संबंधी किए जा रहे गलत प्रचार की पूरी तरह से निंदा की है।भाजपा व अकाली नेताओं द्वारा सोनी के भाजपा में शामिल होने संबंधी फैलाई जा रही अफवाहों बारे एक सवाल के जवाब में कैप्टन अमरिन्दर ने कहा कि यह गलत प्रचार करके अफवाह फैलाने की कोशिश है, जिसके लिए अकाली व भाजपा बदनाम हैं।उन्होंने कहा कि 28 मार्च को यहां आने से लेकर सोनी उनके साथ हैं। कैप्टन अमरिन्दर ने कहा कि जोशी के साथ उनके पुराने संबंध हैं और वह उनके विश्वसनीय साथी हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी अफवाह निराशा के शिकार अकाली-भाजपा की एक और चाल है, जो गलत प्रचार करके पार्टी वर्करों में भ्रम पैदा करना चाहते हैं।इस दौरान मौजूद सोनी ने भी स्पष्ट शब्दों में कहा कि कांगे्रस को छोड़कर भाजपा सहित किसी अन्य पार्टी में शामिल होने बारे सोचने वाले वह आखिरी व्यक्ति होंगे। उनका कैप्टन अमरिन्दर से रिश्ता सिर्फ सियासी ही नहीं, व्यक्तिगत है और वह उनके बड़े भाई के समान हैं। क्या सोच सकते हो कि एक महत्वपूर्ण जंग लड़ रहे अपने भाई को मैं धोखा दूंगा? लोग ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें।