Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें 'बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर' पैदल मार्च : सरबजीत सिंह झिंझर ने 8 दिनों में 160 किलोमीटर पैदल चले टीबी मरीजों के लिए जरूरी पौष्टिक भोजन, उपचार के दौरान थाली में रखें ये चीजें, रिकवरी होगी तेज झाड़ू की ‘बेअदबी’ के आरोप में टांडा के पार्टी कार्यकर्ता की गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस का राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय डॉ. मनसुख मांडविया और रेखा गुप्ता ने MY Bharat सम्मेलन में 6,000 युवाओं को किया प्रेरित पुरुषोत्तम मास विशेष : दक्षिण भारत का अनोखा नारायण मंदिर, आठ हिस्सों वाले शिखर की जमीन पर नहीं पड़ती परछाईं आइकॉन सेरामिक ने लवली मार्बल्स एवं सेनिटेशन के साथ मिलकर जालंधर में उत्तर भारत की सबसे बड़ी लक्ज़री सिरेमिक गैलरी का उद्घाटन किया नायब सिंह सैनी ने समालखा के सेवा साधना एवं ग्राम विकास केंद्र के वार्षिक स्थापना दिवस पर बतौर मुख्य अतिथि लिया भाग कैंसर को खत्म करने के लिए नशा मुक्ति अभियान को जन आंदोलन बनाया जाए : शिवराज सिंह चौहान योग को बनाएं जीवनशैली का हिस्सा, स्वस्थ नागरिक से ही बनेगा स्वस्थ भारत : रणबीर गंगवा भारत बनाम अफगानिस्तान : केएल राहुल के बाद शुभमन गिल का शतक, पहले दिन टीम इंडिया का दबदबा नवां गांव नगर परिषद के नवनिर्वाचित भाजपा पार्षदों ने सुखविंदर सिंह गोल्डी से की मुलाकात तरुण चुग ने राज्यसभा के लिए भरा नामांकन गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब में मत्था टेका, श्री अकाल तख्त साहिब पर कांग्रेस के हमले को सिख इतिहास का दर्दनाक अध्याय बताया : केवल सिंह ढिल्लों बेअंत सिंह स्टेट यूनिवर्सिटी में शुरू होंगे एआई, रोबोटिक्स समेत 5 नए प्रोफेशनल कोर्स : हरजोत सिंह बैंस एन. चंद्रबाबू नायडू ने पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को दिया संगठन मजबूत करने का संदेश केएल राहुल ने 12वां टेस्ट शतक से की रोहित, रहाणे और मुरली की बराबरी बिहार में अंतरराष्ट्रीय खेलों के लिए ओलंपिक स्तर की मिलेगी सुविधाएं : सम्राट चौधरी सुबह क्यों जरूरी है हेल्दी नाश्ता, थाली में क्या-क्या करें शामिल? केवल सिंह ढिल्लों ने जगत प्रकाश नड्डा से की मुलाकात पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की मुलाकात

 

मुख्यमंत्री चन्नी और गृहमंत्री रंधावा को पता था कि मजीठिया कहां है, जानबूझकर नहीं किया गिरफ्तार

जिस तरह लुधियाना सिटी सेंटर घोटाले में चन्नी के भाई को बादल ने बचाया उसी तरह चन्नी ने मजीठिया को बचाया

Raghav Chadha, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Bikram Majithia, Bikram Singh Majithia
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 11 Jan 2022

Last updated on: Jan 11, 2022, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी(आप) के पंजाब मामलों के सह- प्रभारी राघव चड्ढा ने मुख्यमंत्री चन्नी पर जानबूझकर बिक्रम सिंह मजीठिया को गिरफ्तार नहीं करने का आरोप लगाया। मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया को संबोधित करते हुए चड्ढा ने कहा कि बिक्रम मजीठिया ने खुद बताया है कि मुख्यमंत्री चन्नी और गृह मंत्री रंधावा दोनों को पता था कि मजीठिया कहां है। लेकिन जानबूझकर उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया। (इस मौके पर उनके साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता जगतार सिंह सिंघेड़ा और हरमोहन धवन उपस्थित थें) । चड्डा ने कहा कि कि हमने एक महीने पहले ही इस बात की जानकारी मीडिया को दी थी कि चन्नी सरकार बेहद कमजोर केस दर्ज करेगी और उसे जमानत दिलवाएगी। मजीठिया की बातों ने हमारे आरोप को सही साबित कर दिया। उन्होंने कहा कि जिस तरह लुधियाना सिटी सेंटर घोटाले में मुख्यमंत्री चन्नी के भाई को सुखबीर बादल ने बचाया था, उसके एहसान के रूप में चन्नी ने सुखबीर बादल के साले बिक्रम सिंह मजीठिया को बचाया है। 

पंजाब के लोगों की आंखों में धूल झोंकने के लिए चन्नी सरकार ने मजीठिया पर केस दर्ज किया था।चड्ढा ने आरोप लगाया कि चन्नी सरकार ने एफआईआर दर्ज होने के 22 दिन तक जानबूझकर मजीठिया को गिरफ्तार नहीं किया। अदालत द्वारा अग्रिम जमानत याचिका रद्द होने के बावजूद भी उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया। क्योंकि सरकार मजीठिया को गिरफ्तार करना चाहती ही नहीं थी। पुलिस को स्पष्ट रूप से मना किया गया था कि मजीठिया पर कोई कार्रवाई नहीं करनी है। यह पूरी तरह से कांग्रेस और चन्नी का चुनावी स्टंट था। चड्ढा ने कहा कि चन्नी सरकार बेहद कमजोर और लाचार सरकार साबित हुई। 111 दिनों के अपने कार्यकाल में चन्नी सरकार ने चार बार डीजीपी और तीन बार एजी बदले एवं दर्जनों बार एसपी व एसएसपी के ट्रांसफर किए। मुख्यमंत्री चन्नी के 111 दिनों के कार्यकाल में 11 दिन भी पंजाब में नशा बिकना बंद नहीं हुआ। पूरे पंजाब में आज भी खुलेआम नशा बिक रहा है और पंजाब के लाखों नौजवान नशे में डूब कर बर्बाद हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार का मकसद पंजाब से नशा तस्करी खत्म करना नहीं था, मजीठिया पर केस दर्ज कर सिर्फ चुनावी लाभ लेना था।

 

Tags: Raghav Chadha , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Bikram Majithia , Bikram Singh Majithia

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD