Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

राज्यों को धन देने में भेदभाव नहीं करता केंद्र : सोनिया

सोनिया गांधी
सोनिया गांधी
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

रायपुर/भटगांव , 18 Apr 2014

Last updated on: Apr 18, 2014, 00:00 IST

छत्तीसगढ़ के सरगुजा संसदीय क्षेत्र के भटगांव में शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी प्रदेश सरकार पर जमकर बरसीं। उन्होंने कहा कि केंद्र की संप्रग सरकार राज्यों को फंड देने में कोई भेदभाव नहीं करती। चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सोनिया ने कहा कि राज्य सरकार यहां कुछ भी नहीं कर रही है, इसलिए यहां से लोगों का पलायन हो रहा है, उन्हें काम की तलाश में बाहर जाना पड़ रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार पलायन रोकने में नाकामयाब रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष किसी भी कीमत पर सत्ता चाहता है और इसके लिए वह कुछ भी कर सकता है। संप्रग सरकार द्वारा 10 वर्षो के दौरान किए गए कार्यो की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, "हमने दस सालों में लोगों की जिंदगी को बेहतर बनाने की कोशिश की है। हमने कई अधिकार दिए हैं। कोई भूखा न रहे, इसके लिए भोजन का अधिकार दिया है और जब तक इस देश में ऐसी स्थिति न आ जाए कि कोई आदमी भूखा न रहे तब तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा।"

उन्होंने कहा, "हम आने वाले सालों में लोगों को आवास का अधिकार देंगे और दवा पाने का अधिकार देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि संप्रग सरकार राज्यों को फंड देने में कोई भेदभाव नहीं करती है।"कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र की सत्ता पाने के लिए भाजपा सभी सीमाएं लांघ रही है।सोनिया ने कहा कि चुनाव तो आते-जाते रहते हैं, लेकिन इस बार का लोकसभा चुनाव दो विचारधाराओं के बीच हो रहा है।उन्होंने कहा कि इस बार एक तरफ कांग्रेस है तो दूसरी ओर ऐसे दल हैं जो लोगों को लोगों से लड़ाने का काम कर रहे हैं।सभा के दौरान सांसद मोतीलाल वोरा, मोहसिना किदवई, छत्तीसगढ़ प्रभारी बी.के. हरिप्रसाद, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष टी.एस. सिंहदेव भी मौजूद थे।सरगुजा सीट पर कांग्रेस के रामदेव राम का मुकाबला भाजपा के कमल भान से है।

 

Tags: sonia gandhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD