Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

जिले में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू करवाने में अधिकारी न अपनाए कोई लापरवाही : अपनीत रियात

जिला चुनाव अधिकारी ने विभाग प्रमुखों के साथ बैठक कर जिले में सख्ती से आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू करने संबंधी दिए निर्देश

DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Apneet Riyait, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 09 Jan 2022

Last updated on: Jan 09, 2022, 00:00 IST

जिला चुनाव अधिकारी अपनीत रियात ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से प्रदेश में विधान सभा चुनाव का शेड्यूल जारी होने के साथ ही प्रदेश में आदर्श चुनाव आचार संहित लागू हो गई है। वे जिले में आदर्श चुनाव आचार संहिता गंभीरता से लागू करवाने संबंधी सभी विभाग प्रमुखों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य)संदीप सिंह भी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने पर चल रही अलग-अलग स्कीमों के अलावा कोई भी नई स्कीम या प्रोजैक्ट शुरु नहीं किया जा सकता। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चुनाव आयोग की हिदायतों को लागू करवाने के लिए पूरी तनदेही के साथ काम करे और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्यवाही यकीनी बनाएं।जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि जिले में सुचारु तरीके से चुनाव करवाने के लिए चुनावी स्टाफ की कई चरणों में ट्रेनिंग करवाई जा चुकी है। डिफेसमेंट आफ पब्लिक प्रापर्टी एक्ट के अंतर्गत उन्होंने सभी विभागों को हिदायत देते हुए कहा कि वे आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के 24 घंटे के भीतर सरकारी ईमारतों से राजनीतिक होर्डिंग्स, वाल राइटिंग, पोस्टर, कट आउट, बैनर, झंडे हटाना यकीनी बनाए। 

उन्होंने कहा कि चुनाव की घोषणा के बाद जिले में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो जाती है, इस लिए सभी सरकारी अधिकारी यकीनी बनाए कि उनके कार्यालय में कोई भी ऐसी फोटो, स्टीकर, बैनर, झंडा आदि न हो जिसमें किसी राजनीतिक दल के नेता की फोटो आदि लगी हो। उन्होंने बताया कि इसके अलावा पब्लिक प्रापर्टी जिनमें रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, एयरपोर्ट, रेलवे पुल, रोडवेज, सरकारी बसें, बिजली व टेलीफोन के खंभे, नगर निगम, नगर परिषद व नगर पंचायतों की ईमारतों आदि शामिल हैं, से भी 48 घंटे के भीतर राजनीतिक होर्डिंग्स, वाल राइटिंग, पोस्टर, कट आउट, बैनर, झंडे हटाना यकीनी बनाया जाए।  उन्होंने कहा कि तय समय के बाद अगर कोई मामला ध्यान में आता है तो संबंधित विभाग के खिलाफ डिफेसमेंट आफ पब्लिक प्रापर्टी एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने बताया कि प्राइवेट घरों में भी घर के मालिक की लिखित मंजूरी के बिना कोई राजनीतिक होर्डिंग, पोस्टर, बैनर व फ्लैक्स आदि नहीं लगाए जा सकते।

जिला चुनाव अधिकारी अपनीत रियात ने कहा कि जिले में चुनाव प्रक्रिया के दौरान कोविड नियमों की पालन यकीनी बनाया जाएगा और किसी भी किस्म की ढील बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चुनावों को पारदर्शी ढंग से पूरा करने के लिए सी.विज़ल एप के माध्यम रजिस्टर की गई शिकायत को 100 मिनट में हल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य में भय मुक्त व शांति से मतदान करवाने के लिए सर्विलेंस टीमें, फ्लाइंग स्कवायड आदि टीमें तैनात की गई हैं। उन्होंने बताया कि आयोग की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार मतदान के लिए नोटिफिकेशन 21 जनवरी 2022 को जारी होगा और नामांकन पत्र दाखि़ल करने की आखिऱी तिथि 28 जनवरी 2022 होगी। 29 जनवरी 2022 को नामांकनों की पड़ताल की जाएगी और नामांकन पत्र वापस लेने की आखिऱी तिथि 31 जनवरी 2022 है। उन्होंने बताया कि वोटें 14 फरवरी 2022 को पड़ेंगी और वोटों की गिनती 10 मार्च 2022 को होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि चुनावी ड्यूटी में लगे अधिकारी व कर्मचारी अपना फोन 24 घंटे चालू रखें। इस मौके पर अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

 

Tags: DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Apneet Riyait , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD