Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

जिले में आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन बनाया जाएगा यकीनी : अपनीत रियात

जिला चुनाव अधिकारी ने सभी सरकारी विभागों को अपनी ईमारतों से 24 घंटे के अंदर राजनीतिक दलों के होर्डिंग्स, पोस्ट, बैनर व फ्लैक्स उतरवाने की हिदायत की

DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Apneet Riyait, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 08 Jan 2022

Last updated on: Jan 08, 2022, 00:00 IST

डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी अपनीत रियात ने कहा कि भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से प्रदेश में विधान सभा चुनाव का शेड्यूल जारी करने के बाद जिले में आदर्श चुनाव आचार संहिता को लागू कर दिया गया है और इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमों के मुताबिक कार्रवाई अपनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि आयोग की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार पंजाब में विधान सभा चुनाव के लिए नामांकन 21 जनवरी से शुरु किया जाएगा व नामांकन के अंतिम तिथि 28 जनवरी है। नामांकन की पड़ताल 29 जनवरी को की जाएगी जबकि नामांकन वापिस लेने की अंतिम तिथि 31 जनवरी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में मतदान 14 फरवरी को है और वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी।जिला चुनाव अधिकारी-कम-चेयरपर्सन जिला स्तरीय एम.सी.एम.सी कमेटी अपनीत रियात ने इस दौरान जिला स्तरीय मीडिया सर्टिफिकेट एंड मानिटरिंग कमेटी(एम.सी.एम.सी) के रुम का दौरा कर कामकाज जायजा भी लिया। इस दौरान उनके साथ अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) संदीप सिंह भी मौजूद थे। उन्होंने कमेटी को निर्देश दिए कि चुनावों के दौरान वे ईमानदारी व निष्ठा के साथ काम करें और पेड न्यूज के मामले में तुरंत संज्ञान लेते हुए चुनाव आयोग की हिदायत अनुसार कार्रवाई अमल में लाए। इस दौरान उन्होंने शिकायत सैल, कंट्रोल रुम व सी-विजिल रुम का भी दौरा कर उनके कार्यों की समीक्षा की।जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि जिले में सुचारु तरीके से चुनाव करवाने के लिए चुनावी स्टाफ की कई चरणों में ट्रेनिंग करवाई जा चुकी है। 

डिफेसमेंट आफ पब्लिक प्रापर्टी एक्ट के अंतर्गत उन्होंने सभी विभागों को हिदायत देते हुए कहा कि वे सरकारी ईमारतों से 24 घंटे के भीतर राजनीतिक  होर्डिंग्स, वाल राइटिंग, पोस्टर, कट आउट, बैनर, झंडे हटाना यकीनी बनाए। उन्होंने कहा कि चुनाव की घोषणा के बाद जिले में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो जाती है, इस लिए सभी सरकारी अधिकारी यकीनी बनाए कि उनके कार्यालय में कोई भी ऐसी फोटो, स्टीकर, बैनर, झंडा आदि न हो जिसमें किसी राजनीतिक दल के नेता की फोटो आदि लगी हो। उन्होंने बताया कि इसके अलावा पब्लिक प्रापर्टी जिनमें रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, एयरपोर्ट, रेलवे पुल, रोडवेज, सरकारी बसें, बिजली व टेलीफोन के खंभे, नगर निगम, नगर परिषद व नगर पंचायतों की ईमारतों आदि शामिल हैं, से भी 48 घंटे के भीतर राजनीतिक होर्डिंग्स, वाल राइटिंग, पोस्टर, कट आउट, बैनर, झंडे हटाना यकीनी बनाया जाए।  उन्होंने कहा कि तय समय के बाद अगर कोई मामला ध्यान में आता है तो संबंधित विभाग के खिलाफ डिफेसमेंट आफ पब्लिक प्रापर्टी एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्राइवेट घरों में भी घर के मालिक की लिखित मंजूरी के बिना कोई राजनीतिक होर्डिंग, पोस्टर, बैनर व फ्लैक्स आदि नहीं लगाए जा सकते।जिला चुनाव अधिकारी अपनीत रियात ने बताया कि आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने पर चल रही अलग-अलग स्कीमों के अलावा कोई भी नई स्कीम या प्रोजैक्ट भी शुरु नहीं किया जा सकता। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चुनाव आयोग की हिदायतों को लागू करवाने के लिए पूरी तनदेही के साथ काम करे और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्यवाही यकीनी बनाएं।इस दौरान तहसीलदार चुनाव हरमिंदर सिंह, सहायक लोक संपर्क अधिकारी लोकेश कुमार, कानूनगो दीपक कुमार भी मौजूद थे।

 

Tags: DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Apneet Riyait , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD