Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

शिक्षा, कल्याण योजनाओं से सम्बन्धित विभागों को नए मतदाताओं की पहचान कर उनका पंजीकरण करवाने की अपील

बीएलओज़ को प्रत्येक सम्बन्धित यूनिट में किया जाएगा तैनात: सीईओ डॉ. राजू

Punjab Election-2022, Punjab Election, Election Commision Punjab, ECI, Punjab Assembly Elections 2022, Election Commission of India, Chief Electoral Officer Punjab, Dr S  Karuna Raju
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 28 Dec 2021

Last updated on: Dec 28, 2021, 00:00 IST

पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) डॉ. एस. करुणा राजू ने आज विद्यार्थियों और कल्याण योजनाओं के लाभार्थियों से सम्बन्धित विभिन्न विभागों से अपील की कि वह 18 साल की उम्र के नए मतदाताओं की पहचान कर उनका पंजीकरण करने में उनकी मदद करें, जिससे योग्य मतदाताओं के 100 फ़ीसदी पंजीकरण को सुनिश्चित बनाया जा सके।सीईओ डॉ. राजू आज अपने कार्यालय में अतिरिक्त सीईओ अमित कुमार के साथ तकनीकी शिक्षा, रोजग़ार सृजन, खेल, चिकित्सा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, श्रम विभाग और सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण आदि सहित विभिन्न विभागों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। जि़क्रयोग्य है कि सीईओ ने 21 दिसंबर को नए मतदाताओं की पहचान के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन भी किया था।

सीईओ डॉ. राजू ने कहा कि इन विभागों के पास युवा मतदाताओं का सारा डेटा मौजूद है और यह विभाग सीईओ कार्यालय के साथ मिलकर अधिक से अधिक योग्य मतदाताओं के पंजीकरण करने में मदद कर सकते हैं। उन्होंने इन विभागों के प्रतिनिधियों को अधिक से अधिक नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए प्रयास करने की हिदायत की।सीईओ कार्यालय द्वारा हर तरह के सहयोग का आश्वासन देते हुए डॉ. राजू ने कहा कि वह प्रत्येक सम्बन्धित यूनिट के लिए ब्लॉक लेवल अफ़सर (बी.एल.ओज़) तैनात करेंगे, जिससे नए मतदाताओं को अपनी वोट रजिस्टर करने के समय किसी भी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े।उन्होंने इन विभागों को 1 जनवरी, 2002 से 31 दिसंबर, 2003 के दरमियान जन्म लेने वालों का डेटा मुहैया करवाने के निर्देश भी दिए, जिससे उनका पता लगाया जा सके और फोटो वोटर कार्ड बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि एक बार सारा डेटा एकत्र होने के उपरांत इसकी अच्छी तरह से जाँच की जाएगी।बताने योग्य है कि योग्य व्यक्ति ऐंडरॉयड और आईओएस पर उपलब्ध वोटर हेल्पलाइन ऐप्लीकेशन का प्रयोग करके अपना वोटर कार्ड बना सकते हैं।

 

Tags: Punjab Election-2022 , Punjab Election , Election Commision Punjab , ECI , Punjab Assembly Elections 2022 , Election Commission of India , Chief Electoral Officer Punjab , Dr S Karuna Raju

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD