Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

नये वोटरों की पहचान करने के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन

नौजवान वोटरों के ईपीआईसी कार्ड बनाने के लिए अधिक से अधिक प्रयास किये जाएं - सीईओ डा. राजू

Punjab Election-2022, Punjab Election, Election Commision Punjab, ECI, Punjab Assembly Elections 2022, Election Commission of India, Chief Electoral Officer Punjab, Dr S Karuna Raju, Additional CEO Amandeep Kaur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 21 Dec 2021

Last updated on: Dec 21, 2021, 00:00 IST

वोटर सूची में 18 साल की आयु के नौजवानों के नाम 100 फ़ीसद दर्ज करने को यकीनी बनाने के लिए एक और प्रयास करते हुये मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सी.ई.ओ.) पंजाब डा. एस करुणा राजू ने आज राज्य में नये वोटरों की पहचान करने के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है।सीईओ डा. राजू आज यहां अपने कार्यालय में अतिरिक्त सीईओ अमनदीप कौर के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा और जन्म और मौत विभाग समेत अलग-अलग विभागों की मीटिंग की अध्यक्षता कर रहे थे। डायरैक्टर जनरल स्कूल शिक्षा (डीजीएसई) और डायरैक्टर तकनीकी शिक्षा प्रदीप अग्रवाल भी मीटिंग में शामिल हुए।तीन सदस्यीय कमेटी का नेतृत्व स्वीप कोआर्डीनेटर डा. नवनीत वालिया कर रहे हैं जबकि सुपरडैंट राकेश खन्ना और डाटा आधारित प्रबंधक चरणजीत सिंह इसके मैंबर हैं। अतिरिक्त सीईओ अमनदीप कौर, जो राज्य के इलैकट्रोल रोल नोडल अधिकारी भी हैं, कमेटी की निगरानी करेंगे।सीईओ डा. राजू ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीकी शिक्षा, मैडीकल शिक्षा, हुनर विकास, श्रम विभाग, नरसिंग, मैडीकल यूनिवर्सिटियां और समाज कल्याण विभाग के पास नौजवान वोटरों का सारा डाटा उपलब्ध है, इसलिए यह विभाग इस मुहिम के सक्रिय भागीदार हैं।

उन्होंने इन विभागों को हिदायत की कि 1जनवरी, 2002 से 31 दिसंबर, 2003 के दरमियान पैदा हुए लोगों का डाटा मुहैया करवाया जाये जिससे उनका पता लगाया जा सके और उनका वोटर फोटो पहचान कार्ड (ईपीआईसी) बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि सीबीएसई, आईसीएससी और ओपन स्कूल विभागों को भी शामिल किया जा रहा है और नये वोटरों का सारा डाटा इक_ा करने के लिए पूरी कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि एक बार सारा डाटा इक_ा होने के उपरांत इसकी अच्छी तरह जांच की जायेगी और मिलान किया जायेगा।उन्होंने कहा, "इस कमेटी को बनाने का हमारा मकसद अधिक से अधिक योग्य नौजवान वोटरों की पहचान करना और उनको वोटर सूचियों में शामिल करना है जिससे वह आने वाले पंजाब विधान सभा चुनाव 2022 में अपने वोट का प्रयोग कर सकें।"डा. राजू ने कमेटी सदस्यों को अधिक से अधिक नये वोटरों को शामिल करने के लिए ठोस प्रयास करने की हिदायत भी की।डीजीएसई प्रदीप अग्रवाल ने सुझाव दिया कि पंजाब शिक्षा विभाग और तकनीकी शिक्षा के पास उपलब्ध डाटा नये वोटरों की पहचान के लिए बहुत महत्वपूर्ण होगा। उन्होंने जल्द से जल्द सारा डाटा सीईओ कार्यालय के साथ सांझा करने का भरोसा दिया।इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के नुमायंदों ने भी जन्म और मौत सम्बन्धी सारी जानकारी मुहैया करवाने का भरोसा दिया।

 

Tags: Punjab Election-2022 , Punjab Election , Election Commision Punjab , ECI , Punjab Assembly Elections 2022 , Election Commission of India , Chief Electoral Officer Punjab , Dr S Karuna Raju , Additional CEO Amandeep Kaur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD