Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस फ्रेंच ओपन : डाब्रोव्स्की-इवान किंग को मात देकर एरानी-वावसोरी ने जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब श्रीलंका में बुजुर्गों के केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत और कई घायल यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार

 

भाजपा के 12 स्टार प्रचारकों ने शहर में की 56 जनसभाएं

प्रदेशाध्यक्ष अरूण सूद व अन्य नेताओं ने किया 72 सभाओं को संबोधित

Arun Sood, Satya Pal Jain, Sanjay Tandon, BJP, Bharatiya Janata Party, BJP Chandigarh, Municipal Corporation Chandigarh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 21 Dec 2021

Last updated on: Dec 21, 2021, 00:00 IST

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव प्रचार के दौरान भारतीय जनता पार्टी के कुल 12 स्टार प्रचारक चंडीगढ़ में प्रचार के लिए आए। जिन्होंने यहां करीब 56 जनसभाओंं को संबोधित किया। इसके अलावा भाजपा अध्यक्ष व अन्य स्थानीय नेताओं ने कुल 72 सभाओं को संबोधित किया।भाजपा अध्यक्ष अरूण सूद ने चुनाव प्रचार अभियान को पूरी तरह से सफल व योजनाबद्ध तरीके से चलाया है। दूसरे दलों के स्टार प्रचारक पूरे चुनाव प्रचार अभियान के दौरान गायब रहे। सूद ने बताया कि यहां 11 दिसंबर को पहली बार भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनाथी श्रीनिवासन आई और उन्होंने पांच जनसभाओं को संबोधित किया।केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सोम प्रकाश ने शहर में पांच जनसभाओं तथा दो बैठकों को संबोधित किया। इसी प्रकार हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पहले व दूसरे चरण में यहां तीन-तीन जनसभाओं व एक बैठक को संबोधित किया। इसके बाद यहां भाजपा के वरिष्ठ नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने चार जनसभाओं को संबोधित किया।

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने शहर में चार जनसभाओं को संबोधित किया। दिल्ली के सांसद एवं भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी ने यहां सबसे अधिक 15 जनसभाओं को संबोधित किया। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भाजपा का संकल्प पत्र जारी किया व बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ सम्मेलन में भाग लिया। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने यहां पांच, हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सात, अंबाला के सांसद रतनलाल कटारिया ने चार, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने चार, केंद्रीय गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय ने तीन जनसभाओं को संबोधित किया।उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता ने चुनाव प्रचार में बढ़चढ़ क हिस्सा लिया व चुनाव संचालन समिति के सभी सदस्यों ने गंभीरता से अपनी जिम्मेदारी को निभाया है।भाजपा ने चुनाव प्रचार सामूहिक रूप से किया गया तथा सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर विकास के नाम पर चुनाव जीतने जा रहे हैं।

 

Tags: Arun Sood , Satya Pal Jain , Sanjay Tandon , BJP , Bharatiya Janata Party , BJP Chandigarh , Municipal Corporation Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD