Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

गुरमत संगीत के महान विद्वान प्रो. करतार सिंह को भारत सरकार द्वारा प्रदान किया गया पद्म श्री पुरस्कार डिप्टी कमिश्नर के द्वारा अस्पताल पहुंच कर भेंट

स्वास्थ्य खऱाब होने के चलते प्रो. करतार सिंह जी नई दिल्ली में आयोजित समारोह में शामिल नहीं हो सके थे

DC Ludhiana, Varinder Kumar Sharma, Deputy Commissioner Ludhiana, Prof Kartar Singh
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

लुधियाना , 20 Dec 2021

Last updated on: Dec 20, 2021, 00:00 IST

गुरमत संगीत मारतंड प्रो. करतार सिंह, जो डी.एम.सी. हीरो हर्ट लुधियाना के आई.सी.यू. में उपचाराधीन हैं, को भारत के राष्ट्रपति की तरफ़ से, लुधियाना के डिप्टी कमिशनर श्री वरिन्दर कुमार शर्मा ने आज अस्पताल पहुंच कर पद्म श्री पुरस्कार उन्हें सुपुर्द किया।प्रोफ़ेसर करतार सिंह को कला के क्षेत्र में उनके कीमती योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया है।स्वास्थ्य समस्या के चलते वह राष्ट्रपति भवन वाले समारोह में शामिल नहीं हो सके थे। भारत सरकार की तरफ से डिप्टी कमिश्नर लुधियाना के द्वारा विशेष रूप से उनको पद्म श्री सम्मान उनके सुपुर्द किया गया, जोकि इस समय पर हीरो डी.एम.सी. हर्ट इंस्टीट्यूट के आई.सी.यू. में उपचाराधीन हैं।इस मौके पर उनके पारिवारिक सदस्य जिनमें बेटियाँ मनजीत कौर और सुखबीर कौर, पुत्र अमरजीत सिंह और अमृतपाल सिंह, बहु अमरजीत कौर और पोते-पोतियाँ और उनके संगीत शागिर्द रविन्दर रंगूवाल भी मौजूद थे।डिप्टी कमिश्नर श्री वरिन्दर कुमार शर्मा ने इस सम्मान के लिए प्रो. करतार सिंह जी और उनके पारिवारिक सदस्यों को विशेष तौर पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रो. करतार सिंह को उनके गुरबानी संगीत के बारे में सैद्धांतिक पुस्तकें लिखने, गुरबानी का रागों के मुताबिक गायन और प्रशिक्षण के क्षेत्र में बहुत बड़ा योगदान है। वैसे तो उनके योगदान के लिए उनको पहले भी अलग-अलग उच्च स्तरीय सम्मानों से सम्मानित किया गया है, परन्तु पद्म श्री सम्मान सर्वोत्तम है।

प्रो. करतार सिंह 13 साल की उम्र से संगीत अभ्यास कर रहे हैं और उनको प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीत के रूप ‘तंती साज़’ में महारत हासिल है।उनकी सेवाओं को सम्मान देने पर सरकार का धन्यवाद करते हुए उनके पारिवारिक सदस्यों ने डिप्टी कमिश्नर का भी उनको निजी तौर पर पहुँच कर भारत सरकार द्वारा पद्म श्री प्रदान करने के लिए विशेष रूप से उनका धन्यवाद किया।इससे पहले भारत सरकार ने उनको संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार और संगीत के लिए टैगोर रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया था। उनको पंजाब सरकार के भाषा विभाग का शिरोमणि रागी पुरस्कार और पंजाबी यूनिवर्सिटी की गुरमत संगीत सीनियर फैलोशिप अवॉर्ड हासिल करने का भी गौरव प्राप्त है। उनको 9 अक्टूबर, 2011 को लंदन (यू.के.) में सिख लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था, और यूनाइटेड किंगडम में सिख डायरेक्टरी द्वारा शीर्ष के 100 ग्लोबल सिखों में भी नामज़द किया गया था।प्रोफ़ेसर साहिब की पाँच किताबें भी हैं, जिनकी कुल 40 हज़ार प्रतियाँ हैं, जोकि शिरोमणि कमेटी द्वारा प्रकाशित ‘गुरमत संगीत’ पर आधारित हैं, जब कि उनकी दो अन्य पुस्तकें प्रकाशन अधीन हैं। 3 अप्रैल, 1928 को लाहौर (पाकिस्तान) के गाँव घुंमणके में जन्मे प्रो. करतार सिंह ने पंजाब यूनिवर्सिटी, चण्डीगढ़ से संगीत (वोकल और इंस्टरूमेंटल) में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की थी। गुरू नानक गर्लज़ कॉलेज लुधियाना में वह संगीत विभाग के प्रमुख रहे।

 

Tags: DC Ludhiana , Varinder Kumar Sharma , Deputy Commissioner Ludhiana , Prof Kartar Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD