चंडीगढ़ के भाजपा अध्यक्ष अरूण सूद ने कहा है कि भाजपा द्वारा सत्ता में आने के बाद सभी वार्डों का मास्टर प्लान के अनुरूप विकास किया जाएगा। भाजपा के सभी प्रत्याशी अपने-अपने वार्ड को लेकर घोषणा पत्र तैयार करके जनता के बीच जा रहे हैं जबकि विरोधी राजनीतिक दलों के पास न तो अतीत में किए गए कार्यों का हिसाब है और न ही भविष्य की कोई नीति है।भाजपा अध्यक्ष आज वार्ड नंबर 23 से पार्टी प्रत्याशी नेहा अरोड़ा का चुनावी घोषणा पत्र जारी करने के बाद एकत्र जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस व आम आदमी पार्टी पूरी तरह से मुद्दा विहीन हो चुकी है।
चंडीगढ़ वासी यह समझ चुके हैं कि शहर का विकास भाजपा के साथ है।इस अवसर पर नेहा अरोड़ा ने घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि वह चुनाव जीतने के बाद पूरे वार्ड से कांग्रेस घास का सफाया करवाएंगी और वार्ड में गीले व सूखे कचरे के लिए अलग-अलग डस्टबीन रखे जाएंगे।उन्होंने कहा कि सैक्टर-35 के कम्यूनिटी सेंटर को तय समय सीमा में बनवाना, सैक्टर-34 में कम्यूनिटी सेंटर का निर्माण करवाना, दूसरी व तीसरी मंजिल पर रहने वाले लोगों को पेयजल मुहैया करवाना, तंग रिहायशी इलाकों के लिए पार्किंग व्यवस्था करना, नेबहरहुड पार्कों के चारों तरफ रेलिंग के बाद 12 फुट की जगह कंक्रीट पार्किंग बनाई जाएगी।