Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सत्येंद्र जैन मुख्यमंत्री चन्नी के हलके के स्वास्थ्य केंद्रों की हालत देखने पहुंचे चमकौर साहिब, खोली मुख्यमंत्री के दावे की पोल

चन्नी जब अपने हलके के स्वास्थ्य केंद्र नहीं सुधार सकें तो पूरे पंजाब का क्या सुधारेंगे - सत्येंद्र जैन

Satyendar Jain, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 18 Dec 2021

Last updated on: Dec 18, 2021, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के विधानसभा क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों की हालत देखने चमकौर साहिब पहुंचे और पंजाब के स्वास्थ्य सेवाओं की दयनीय हालत का पर्दाफाश किया। जैन शनिवार सुबह पत्रकारों के साथ चमकौर साहिब के पिंड सूरतपुर और रतनगढ़ के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और मीडिया के सामने चन्नी सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं पर किए जा रहे दावों की पोल खोल दी।जैन ने मुख्यमंत्री चन्नी पर आरोप लगाया कि जैसे ही मुख्यमंत्री को मेरे आने की खबर मिली उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र को बंद करा दिया। डिस्पेंसरी के गेट पर ताला लगा दिया गया ताकि हमें सच्चाई का पता न चल सके। डिस्पेंसरी का टॉयलेट खुला हुआ था जो बहुत गंदे थे और उससे दुर्गंध आ रही थी। टॉयलेट को दिखाते हुए जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री चन्नी के लोग दुर्भाग्य से टॉयलेट में ताला लगाना भूल गए।पत्रकारों को संबोधित करते हुए जैन ने कहा कि जब मुख्यमंत्री चन्नी अपने खुद के हलके के स्वास्थ्य केंद्रों की हालत नहीं सुधार सकें तो वे पूरे पंजाब की स्वास्थ्य व्यवस्था की हालत क्या सुधारेंगे। 

पंजाब में डिस्पेंसरी और हॉस्पिटल के नाम पर सिर्फ बिल्डिंग हैं। स्वास्थ्य केंद्रों में न डॉक्टर है, न मेडिकल स्टाफ, न दवाइयां और न ही कोई जांच की सुविधा। मुख्यमंत्री चन्नी स्वास्थ्य सेवा दुरुस्त करने की जगह झूठे वादे और ऐलान कर पंजाब के लोगों को गुमराह कर रहे हैं।दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जिक्र करते हुए जैन ने कहा कि यहां से दिल्ली बॉर्डर ज्यादा दूर नहीं है। आप वहां खड़े हो जाएं और गिनती कर ले कि पंजाब से दिल्ली की तरफ कितने एंबुलेंस जा रहे है और दिल्ली से पंजाब की तरफ कितने एंबुलेंस आ रहे हैं। आपको दिल्ली और पंजाब की स्वास्थ्य व्यवस्था में फर्क पता चल जाएगा।उन्होंने पंजाब के लोगों से वादा करते हुए कहा कि 2022 में आम आदमी पार्टी की पंजाब में सरकार बनने पर हम सभी पिंड में पिंड क्लीनिक खोलेंगे। सभी पिंड क्लिनिको में हर समय तीन चीजें जरूर उपलब्ध होगी क्वालीफाई डॉक्टर, मुफ्त में सभी प्रकार की दवाइयां और 200 से ज्यादा मुफ्त सैंपल टैस्ट की सुविधा। मार्च 2022 के बाद पंजाब के लोगों को पैसे खर्च कर बड़े-बड़े अस्पतालों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। लोगों के 95% से ज्यादा इलाज पिंड क्लीनिक में ही हो जाएंगे। आम आदमी पार्टी की सरकार दयनीय हालत में पड़ी सभी सरकारी अस्पतालों का पुनरुद्धार करेगी और दिल्ली की तरह पंजाब के सरकारी अस्पतालों में भी इलाज की शानदार व्यवस्था मुफ्त में उपलब्ध कराएगी।

 

Tags: Satyendar Jain , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD