Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय

 

सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय ने पंजाब के पुलिस महानिदेशक के रूप में अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया

Siddharth Chattopadhyaya, Punjab Police, Police, Punjab Admin, Director General of Police Punjab, DGP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 17 Dec 2021

Last updated on: Dec 17, 2021, 00:00 IST

1986 बैच के आईपीएस अधिकारी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय ने शुक्रवार को पंजाब के पुलिस महानिदेशक (पुलिस बल के प्रमुख) का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया।राज्य सरकार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय, आई.पी.एस., अब डी.जी.पी., पंजाब के साथ-साथ डीजीपी पी.एस.पी.सी.एल., पटियाला के प्रभार सहित मुख्य निदेशक, राज्य सतर्कता ब्यूरो का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।पद संभालने के बाद नव-नियुक्त डीजीपी पंजाब ने पंजाब पुलिस के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की।डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय ने कहा कि आगामी पंजाब विधान सभा चुनाव-2022 के मद्देनजऱ कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ वह नशा तस्करी, मानव तस्करी के विरुद्ध शुरु की गई मुहिम को और तेज़ करेंगे और राज्य में सडक़ सुरक्षा के लिए बेहतर माहौल तैयार करने के लिए प्रयास करेंगे।

राष्ट्रपति से ‘पुलिस मैडल फॉर गैलेंटरी’ पुरस्कार से नवाज़े जा चुके श्री सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय ने आतंकवाद के काले दिनों के दौरान राज्य पुलिस में विभिन्न संवेदनशील और जोखि़म वाले स्थानों पर काम कर चुके हैं और सीमा सुरक्षा बल में डैपूटेशन पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।जि़क्रयोग्य है कि डीजीपी पी.एस.पी.सी.एल के तौर पर तैनाती से पहले, वह डीजीपी मानव संसाधन विकास भी रह चुके हैं। वह पंजाब पुलिस में एडीजीपी पॉलिसी एंड रूल्ज, एडीजीपी प्रोवीजनिंग एंड मॉडर्नाइजेशन और अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी काम कर चुके हैं। उनको माननीय पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा विशेष जाँच टीमों (ऐसआईटी) के प्रमुख के तौर पर भी नियुक्त किया जा चुका है।  

 

Tags: Siddharth Chattopadhyaya , Punjab Police , Police , Punjab Admin , Director General of Police Punjab , DGP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD