Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

देश का पहला स्लम फ्री सिटी होगा चंडीगढ़,कच्चे कर्मचारी होंगे पक्के

भाजपा ने संकल्प पत्र से दिया सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास का संदेश

Piyush Goyal, Commerce and Industry Minister, BJP, Bharatiya Janata Party, BJP Chandigarh, Sanjay Tandon, Arun Sood, Satyapal Jain
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 16 Dec 2021

Last updated on: Dec 16, 2021, 00:00 IST

भारतीय जनता पार्टी ने नगर निगम चुनाव के लिए अपना संकल्प पत्र जारी करते हुए कहा है कि चंडीगढ़ देश का पहला स्लम फ्री सिटी बनेगा। इसकी शुरूआत हो चुकी है। जल्द ही चंडीगढ़ पूरी तरह से झौपड़-पट्टी मुक्त होगा। यहां नई झुग्गियों के निर्माण को रोककर मौजूदा झुग्गी-झौंपड़ी वासियों को पक्के घर दिए जाएंगे। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में महिलाओं, युवाओं, बजुर्गों, कर्मचारियों समेत हर वर्ग का ख्याल रखा है।केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने भाजपा अध्यक्ष अरूण सूद, भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन, भारत के एडिशनल सॉलिस्टर जरनल एवं पूर्व सांसद सत्यपाल जैन तथा महामंत्री चंद्रशेखर के साथ आज यहां पार्टी कार्यालय में भाजपा का संकल्प पत्र जारी किया। इस अवसर पर पीयूष गोयल ने कहा कि पिछले कार्यकाल के दौरान कर्मचारियों के हित में कई योजनाओं को लागू किया गया है।इस बार भी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार कच्चे कर्मचारियों को पहल के आधार पर पक्का किया जाएगा। वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन को एक हजार से बढ़ाकर दो हजार करने तथा 70 फीसदी से अधिक दिव्यांग की पेंशन ढाई हजार की जाएगी।

चंडीगढ़ वासियों को नौकरियों में प्राथमिकता दिए जाने का ऐलान करते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि यहां संवैधानिक व्यवस्था के तहत ओबीसी आरक्षण को लागू किया जाएगा। हरियाणा की तर्ज पर गांवों में लाल डोरा सीमा को खत्म करते हुए सभी निमार्णों को नियमित करने क बात करते हुए संकल्प पत्र में चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड, एस्टेट ऑफिस के तहत आने वाले सभी घरों, कमर्शियल एवं औद्योगिक इमारतों में आवश्यकता अनुसार पुरान व नए बदलावों को नियमित किया जाएगा।

शहर की सभी कमर्शियल, औद्योगिक, एवं हाउसिंग सोसयटियों को रियायती दरों पर लीज होल्ड से फ्री होल्ड करने की नीति लाई जाएगी। अनअन्र्ड प्रोफिट की नीति को समाप्त किया जाएगा। गांवों के संबंध में बड़ा ऐलान करते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि निगम में शामिल हुए गांवों पर बिना किसी कारण के करों का बोझ नहीं डाला जाएगा। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में पुनर्वासयोजना के तहत बनी ईडब्ल्यूएस कोलानियों के मकानों में रहने वालों को मालिकाना हक दिया जाएगा।

भाजपा ने नहीं चंडीगढ़ वासियों ने तैयार किया संकल्प पत्र

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अरूण सूद ने कहा कि इस बार का संकल्प पत्र भाजपा ने नहीं बल्कि चंडीगढ़ वासियों ने तैयार किया है। चुनाव से पहले भाजपा ने मेरा चंडीगढ़-मेरा सुझाव के नाम से एक अभियान चलाकर शहर वासियों से सुझाव मांगे थे। इसके लिए 27 नवंबर से 13 दिसंबर तक शहर में दो सौ स्थानों पर सुझाव पेटियां रखी गई। जिनमें 79 हजार 892 सुझाव प्राप्त हुए। इन सुझावों के आधार पर ही संकल्प पत्र तैयार किया गया है।

भाजपा के संकल्प पत्र के कुछ अन्य अहम बिंदु

-निगम के कार्यों में आरडब्ल्यूए की भागेदारी बढ़ाएंगे।

-आधुनिक तकनीक वाला गारबेज प्रोसैसिंग प्लांट लगाया जाएगा।

-घरों की सभी मंजिलों से कूड़ा एकत्रित करवाया जाएगा।

-वर्ष 2023 तक 600 करोड़ के जल-जीवन कोष से सभी वार्डों में नई पाइपें डाली जाएगी।

-शहर में 24*7 के फार्मूले पर पेयजल की आपूर्ति की जाएगी।

-चंडीगढ़ की अंदरूनी सडक़ों पर भी सीसीटीवी लगाए जाएंगे।

-सभी गांवों,कालोनियों व सेक्टरों में साउंडप्रूफ कम्यूनिटी सेंटर बनेंगे। जहां फ्री वाईफाई, इनडोर गेम और रीडिंग रूम की सुविधाएं होंगी।

-रेहड़ी-पटरी वालों के रोजगार को नई पॉलिसी लाई जाएगी।

-इम्प्लाई हाउसिंग स्कीम के तहत किफायती दरों पर आवास दिए जाएंगे।

-शहर के सभी गरीब लोगों को आयुषमान भारत योजना में पांच लाख का बीमा कवर देंगे।

-चंडीगढ़ में आॢटफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, मशीन लर्निंग, क्लीन एनर्जी के क्षेत्रों को प्रोत्साहित करके एक लाख से अधिक रोजगार के अवसर प्रदान करेंगे।

-एयर प्यूरीफायर टावर, इलेक्ट्रिक वाहनों व चार्जिंग स्टेशनों को बढ़ाकर देश का दस लाख से अधिक जनसंख्या वाला पहला कार्बन न्यूट्रल शहर बनाएंगे।

-स्कूल,कालेज व पब्लिक टायलेटस में निशुल्क सैनेटरी नेपकिन वेंडिंग मशीन एवं डिस्पोजल मशीन लगाई जाएंगी।

-भविष्य की जरूरतों के अनुसार स्वास्थ्य सुविधाएं अपग्रेड की जाएंगी।

-सीनियर सिटीजन व पूर्व सैनिकों के लिए सभी निगम व प्रशासनिक समस्याओं के निवारण के लिए सिंगल विंडो सुविधा दी जाएगी।

-इम्पलायज हाउसिंग स्कीम के तहत किफायती दरों पर आवास दिए जाएंगे।

-ट्रांसजेंडर्स के लिए पब्लिक शौचालयों का निर्माण किया जाएगा।

 

Tags: Piyush Goyal , Commerce and Industry Minister , BJP , Bharatiya Janata Party , BJP Chandigarh , Sanjay Tandon , Arun Sood , Satyapal Jain

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD