Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

बुद्धिजीवी वर्ग समाज को नई दिशा देने में सक्षम : पीयूष गोयल

भाजपा के बुद्धिजीवी सम्मेलन में बोले केंद्रीय मंत्री, कार्बन न्यूट्रल सिटी बनकर विश्व के लिए रोल मॉडल बनेगा चंडीगढ़

Piyush Goyal, Commerce and Industry Minister, BJP, Bharatiya Janata Party, BJP Chandigarh, Sanjay Tandon, Arun Sood, Satyapal Jain
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 16 Dec 2021

Last updated on: Dec 16, 2021, 00:00 IST

केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य तथा टैक्सटाइल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है बुद्धिजीवी वर्ग समाज को नई दिशा देने में सक्षम है। इस वर्ग से जुड़े लोग समाज में होने वाले बदलाव को सहजता से स्वीकार करके लोगों को सही दिशा में साथ चलाने में सक्षम हैं।पीयूष गोयल बृहस्पतिवार को चंडीगढ़ में पीयूष गोयल आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा सैक्टर-37 स्थित लॉ भवन में आयोजित इंटरैक्चुअल मीट को संबोधित कर रहे थे। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह के मागदर्शन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि चंडीगढ़ नौकरी पेशा तथा प्रोफैशनल लोगों का शहर है। नीति आयोग की रैंकिंग में चंडीगढ़ लगातार अग्रणी रहता है।उन्होंने भाजपा के संकल्प पत्र की सराहना करते हुए कहा कि एयर प्यूरीफायर टावर लगाकर चंडीगढ़ ने उत्तरी भारत में नई शुरूआत की है। पर्यावरण की समस्या से निपटने के लिए कार्बन न्यूट्रल शहर बनाने का संकल्प लिया गया है। 

यह संकल्प पूरा होने के बाद चंडीगढ़ पूरे विश्व के लिए रोल मॉडल बनेगा। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ को स्लम फ्री बनाने की कवायद शुरू हो चुकी है। यह होते ही चंडीगढ़ भारत का पहला स्लम फ्री सिटी बनेगा।उन्होंने कहा कि हरियाणा व पंजाब की राजधानी होने के चलते यहां स्र्टाटअप का चलन तेजी से बढ़ा है। इससे पहले भाजपा अध्यक्ष अरूण सूद ने यहां पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा यह संकल्प लेकर चल रही है कि चंडीगढ़़ पूरे विश्व में रोल मॉडल बने। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने कहा कि भाजपा चुनावों में कोई भी घोषणा नहीं करती बल्कि संकल्प लेती है। इस संकल्प को पूरा करने के लिए कतार के अंतिम व्यक्ति को ध्यान में रखकर योजना बनाई जाती है।इस अवसर पर बोलते हुए भारत के एडिशनल सॉलिस्टर जरनल सत्यपाल जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में वन नेशन-वन राशन जैसे महत्वाकांक्षी योजनाओं के अलावा डिजीटल इंडिया को मजबूत किया गया है। इस अवसर पर भाजपा महामंत्री चंद्रशेखर के अलावा कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

 

Tags: Piyush Goyal , Commerce and Industry Minister , BJP , Bharatiya Janata Party , BJP Chandigarh , Sanjay Tandon , Arun Sood , Satyapal Jain

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD