Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस फ्रेंच ओपन : डाब्रोव्स्की-इवान किंग को मात देकर एरानी-वावसोरी ने जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब श्रीलंका में बुजुर्गों के केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत और कई घायल यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार

 

चुनाव आयोग ने मतदाता जागरूकता वैन को हरी झंडी देकर किया रवाना, स्वीप प्रदर्शनी का किया अनावरण

ऑनलाइन पोस्टर डिज़ाइन प्रतियोगिता, पंजाब के लिए स्वीप योजना, ईपीआईसी किट, ईवीएम-वीवीपीएटी पोस्टर, वोटर गाईड, केएपी सर्वेक्षण रिपोर्ट की लॉन्च

Punjab Election-2022, Punjab Election, Election Commision Punjab, ECI, Punjab Assembly Elections 2022, Election Commission of India, Chief Electoral Officer Punjab
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 16 Dec 2021

Last updated on: Dec 16, 2021, 00:00 IST

पंजाबी बोलियाँ और तालियों की गूँज और गिद्दा प्रदर्शन के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त (सी.ई.सी.) श्री सुशील चंद्र ने चुनाव आयुक्त श्री राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त श्री अनूप चंद्र पांडे के साथ आज मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मतदाता जागरूकता वैन को राज्य में हरी झंडी देकर रवाना किया। इस मौके पर पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सी.ई.ओ.) डॉ. एस. करुणा राजू भी उपस्थित थे।एलईडी और ऑडियो सिस्टम से लैस कुल 30 मोबाइल वैन मतदाता जागरूकता और पंजीकरण, नैतिक मतदान और ईवीएम-वीवीपीएटी समेत विभिन्न पहलुओं के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए राज्य भर में चलेंगी। बड़े जिलों को दो-दो वैन मिलेंगी, जबकि छोटे जिलों को एक-एक वैन दी जाएंगी।जागरूकता वैन्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के उपरांत आयोग की टीम ने राज्य में विभिन्न ऑडियो-विजुअल और चल रहीं फील्ड गतिविधियों को प्रदर्शित करने वाली व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी (स्वीप) प्रदर्शनी का अनावरण किया।इसके उपरांत आयोग की टीम ने मौके पर मौजूद पहली बार वोट डालने वाले, दिव्यांग (पीडब्ल्यूडी) मतदाताओं और ट्रांसजेंडर सहित विभिन्न वर्गों के मतदाताओं के साथ बातचीत की और उनको मतदान में भागीदारी के लिए अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर माननीय आयोग ने इन मतदाताओं को सम्मानित भी किया।

जि़क्रयोग्य है कि स्टेट पीडब्ल्यूडी आइकन डॉ. किरण, जोकि नेत्रहीन हैं और पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला में सहायक प्रोफ़ेसर के रूप में कार्यरत हैं और तीन जि़ला पीडब्ल्यूडी आइकन श्री जगदीप सिंह, जोकि पटियाला ऐसोसीएशन ऑफ डेफ के अध्यक्ष हैं और वरिष्ठ सहायक पीडब्ल्यूडी (बीएंडआर) के रूप में कार्यरत हैं, इंदरजीत नन्दन और श्री जगविन्दर सिंह, एक साइकिल सवार और भूमि संरक्षण विभाग के कर्मचारी और दो ट्रांसजेंडर मतदाता मोहनी महंत और आईना महंत जो जि़ला आइकन हैं, को भी आयोग द्वारा सम्मानित किया गया।आयोग ने जि़ला अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के दौरान युवाओं के साथ जुडऩे और हरेक वोट के मूल्य के बारे में नए रचनात्मक विचार प्राप्त करने के लिए एक ऑनलाइन पोस्टर डिज़ाइन प्रतियोगिता भी शुरू की। शीर्ष तीन पोस्टरों को क्रमश: 10,000 रुपए, 7500 रुपए और 5000 रुपए के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे और 2000 के दस सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे। यह प्रतियोगिता फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम समेत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर करवाया जाएगा।

बाद में, आयोग ने एक केएपी सर्वेक्षण रिपोर्ट, स्वीप योजना, ईपीआईसी किट, ईवीएम-वीवीपीएटी पोस्टर और वोटर गाईड जारी की।स्वीप योजना केएपी सर्वेक्षण के नतीजों के आधार पर तैयार की गई थी, जिसमें पंजाब भर में लगभग 2400 उत्तरदाता शामिल हैं और मतदान के सम्बन्ध में मतदाताओं के ज्ञान और अभ्यासों के विश्लेषण के द्वारा इसका आयोजन गुरू नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर द्वारा करवाया गया था। यह पहली बार है कि नए पंजीकृत मतदाताओं के लिए एक यादगार अनुभव बनाने के लिए आयोग द्वारा एक किट दी जा रही है, जिसमें ईपीआईसी कार्ड, वोटर वचनबद्धता, वोटर गाईड और डीईओ से एक व्यक्तिगत पत्र शामिल हैं। वोटर गाईड एक पॉकेट बुकलैट है, जो हर घर में बाँटा जाना है, जिसमें वोटर के लिए पंजीकरण, वोट डालने के अधिकार, उम्मीदवारों के ईवीएम/वीवीपीएटी सम्बन्धी आपराधिक पृष्ठभूमि, बूथ नंबर, बीएलओ मोबाइल नंबर आदि के बारे में सारी आवश्यक जानकारी होती है।ईवीएम/वीवीपीएटी पर आज एक विशेष पोस्टर लॉन्च किया गया, जोकि राज्य भर में सभी भीड़-भाड़  वाले स्थानों और मतदान केंद्रों पर लगाया जाएगा।

 

Tags: Punjab Election-2022 , Punjab Election , Election Commision Punjab , ECI , Punjab Assembly Elections 2022 , Election Commission of India , Chief Electoral Officer Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD