Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

गुरकीरत कोटली ने बॉयलर ऑपरेशन इंजीनियर्स परीक्षा के सफल उम्मीदवारों को दक्षता सम्बन्धी प्रमाण पत्र सौंपे

Gurkirat Singh Kotli, Congress, Punjab Congress
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 15 Dec 2021

Last updated on: Dec 15, 2021, 00:00 IST

पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री स. गुरकीरत सिंह कोटली ने आज यहाँ उद्योग भवन में एक संक्षिप्त समारोह के दौरान बॉयलर ऑपरेशन इंजीनियर्स की परीक्षा के 23 सफल उम्मीदवारों को दक्षता सम्बन्धी फ़ाईनल प्रमाण पत्र प्रदान किए।सफल उम्मीदवार अब बड़े बॉयलर चलाने के योग्य होंगे और राज्य सरकार के द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार बॉयलरों का स्व-प्रमाणन भी कर सकेंगे।उद्योग मंत्री ने उम्मीदवारों के भविष्य के लिए सफलता की कामना की। बॉयलर ऑपरेशन इंजीनियर्स की परीक्षा पंजाब सरकार के द्वारा भारत सरकार द्वारा लागू किए गए बॉयलर इंजीनियर नियमों के अंतर्गत करवाई गई थी। यह परीक्षा बॉयलरों के संचालन के लिए इंजीनियरों को बड़े बॉयलर चलाने के लिए दक्षता सम्बन्धी प्रमाण पत्र जारी करने के लिए आयोजित की गई थी।विभिन्न राज्यों से सम्बन्धित उम्मीदवारों से आवेदन प्राप्त हुए थे। प्रतिष्ठित संस्था पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज चण्डीगढ़ द्वारा पेशेवर और पारदर्शी ढंग से लिखित परीक्षा करवाई गई। लिखित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवार विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और अकादमिक एवं औद्योगिक घरानों के पेशेवरों के एक परीक्षा बोर्ड के द्वारा करवाई गई मौखिक परीक्षा में शामिल हुए।

 

Tags: Gurkirat Singh Kotli , Congress , Punjab Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD