Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें जयंत चौधरी ने आईटीआई में व्यापक बदलाव के लिए रणनीतिक सलाहकार व सुधार कार्यबल-सारथी की पहली बैठक की अध्यक्षता की जंडियाला वासियों के लिए खुशखबरी अजनाला के 61 गांवों में ईसाई समुदाय के कल्याण के लिए 15.25 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे सामुदायिक भवन : कुलदीप सिंह धालीवाल धर्मेंद्र प्रधान ने भारत के नवाचार और स्टार्टअप व्यवस्था को प्रदर्शित करने वाले भारत इनोवेट्स पर रणनीतिक दस्तावेज़ जारी किए गुलाब चंद कटारिया ने नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकों की श्रृंखला की राजनाथ सिंह ने हैदराबाद स्थित डीआरडीएल में अत्याधुनिक हथियार प्रणाली परिसर का उद्घाटन किया मनदीप सिंह बराड़ ने एनएचएम कार्यक्रमों की समीक्षा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली नई मजबूती हरियाणा ने दी 912 करोड़ से अधिक के बिजली अवसंरचना विस्तार को मंजूरी सोनीपत का नागरिक अस्पताल अब होगा 300 बिस्तरों का, हिसार के पनिहार चक में खुलेगा नया उप-स्वास्थ्य केंद्र हरियाणा जल्द बनेगा "आलू के प्रमाणित बीज" उत्पादन के लिए एक नैशनल-हब : श्याम सिंह राणा गौरव गौतम का बड़ा एक्शन : नियमों की अनदेखी करने वाली 11 खेल नर्सरियां बंद प्रबुद्धजनों के सुझावों से और मजबूत होगा विकसित भारत का संकल्प : राव इंद्रजीत सिंह आमजन को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने में अधिकारी निभाएं जिम्मेदारी - राव नरबीर सिंह डिफेंस कालोनी में प्रापर्टी डीलर पर जमीनी धोखाधड़ी का आरोप, अनिल विज ने पंजोखरा पुलिस को दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश सई एम मांजरेकर और राघव जुयाल फिल्म ‘इकाई’ में आएंगे नज़र अजनाला के सीमावर्ती गांवों का सांसद गुरजीत सिंह औजला ने किया दौरा ‘मिशन क्लीन पंजाब’ के तहत लुधियाना पहुंचे हरजोत सिंह बैंस, सफाई सेवकों के साथ चाय का कप किया साझा हरजोत सिंह बैंस की नगर निगम अधिकारियों को हिदायत – लुधियाना शहर को 30 जून तक सड़कों के गड्ढों और मैनहोल से मुक्त बनाया जाए ‘ईज़ी जमाबंदी’ पोर्टल भूमि संबंधी सेवाओं को सुचारू बनाता है और राजस्व कार्यालयों में भ्रष्टाचार को समाप्त करता है : स्पीकर कुलतार सिंह संधवां भगवंत सिंह मान का 2027 में दोबारा पंजाब का मुख्यमंत्री बनना तय : अरविंद केजरीवाल

 

पंजाब में खड़गे और राहुल के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी कांग्रेस : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग

कहा: दीवार पर लिखा साफ नजर आ रहा है कि पंजाब में कांग्रेस की अगली सरकार बनने जा रही है

Amrinder Singh Raja Warring, Congress, Punjab Congress, Amarinder Singh Raja Warring
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 11 Jun 2026

Last updated on: Jun 11, 2026, 16:58 IST

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा है कि पंजाब में होने वाले आगामी चुनाव कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में लड़े जाएंगे। इस संबंध में, एक सवाल के जवाब में कि पंजाब विधानसभा चुनाव पार्टी किसके नेतृत्व में लड़ेगी, वड़िंग ने कहा कि कांग्रेस खड़गे और राहुल के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेगी और इसमें कोई संदेह नहीं है। 

वहीं पर, जब उनकी अपनी भूमिका के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि वह हमेशा से पार्टी के एक कार्यकर्ता रहे हैं और आगे भी कार्यकर्ता के रूप में ही पार्टी की सेवा करते रहेंगे। उन्होंने जोर देते हुए, कहा कि पंजाब में कांग्रेस मजबूत स्थिति में है और दीवार पर लिखा साफ नजर आ रहा है कि अगली सरकार कांग्रेस की बनने जा रही है। 

उन्होंने कहा कि यह पंजाब के हर कांग्रेसी का लक्ष्य है और हर कोई इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं पर, वड़िंग ने बेअदबी और बहबल कलां पुलिस गोलीकांड के मुद्दे पर, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी, भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार की सुस्ती और मामले में कार्रवाई न किए जाने पर सवाल उठाए। 

उन्होंने हैरानी जताई कि साढ़े चार साल बीत जाने और तत्कालीन गृह मंत्री सुखबीर सिंह बादल द्वारा श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करने के बावजूद सरकार कोई कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है। जबकि आम आदमी पार्टी के नेताओं द्वारा अकाली दल और भाजपा को क्रमशः ‘चिट्टा पार्टी’ और ‘ईडी पार्टी’ कहे जाने संबंधी सवाल के जवाब में, वड़िंग ने कहा कि भाजपा निश्चित रूप से देशभर में विपक्षी नेताओं के खिलाफ एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है, लेकिन आप भी इस मामले में किसी से कम नहीं है। 

क्योंकि वह पंजाब में अपने राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ विजिलेंस विभाग का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने टिप्पणी करते हुए कहा कि यदि भाजपा ‘ईडी पार्टी’ है, तो आप ‘विजिलेंस पार्टी’ है। केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में, वड़िंग ने कहा कि पंजाब में बिट्टू अपनी राजनीतिक प्रासंगिकता पहले ही खो चुके हैं। 

उन्होंने कहा कि वह अब राज्यसभा सांसद भी नहीं रहेंगे और संभव है कि जल्द ही अपना मंत्री पद भी गंवा बैठें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है, जो अपने नेताओं का सम्मान करती है और उनकी राजनीतिक अहमियत को बनाए रखती है, जिसका एहसास बिट्टू को अब तक हो गया होगा।

 

Tags: Amrinder Singh Raja Warring , Congress , Punjab Congress , Amarinder Singh Raja Warring

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD