Wednesday, 10 June 2026

 

 

खास खबरें प्रो. असीम कुमार घोष ने सीपीए नॉर्थ ज़ोन सम्मेलन में 'विकसित भारत' के चार स्तंभों के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता का किया आह्वान सदनों में व्यवधान लोकतंत्र के लिए गंभीर चुनौती, जनविश्वास बढ़ाना हमारी जिम्मेदारी : ओम बिरला राष्ट्रीय चुनौतियों पर विचार-विमर्श और लोकतांत्रिक संस्थाओं को सशक्त बनाने का प्रभावी मंच है सीपीए सम्मेलन : हरिवंश समाज, शासन और जनप्रतिनिधियों के बीच संवाद शक्ति का बेहतर स्रोत : हरिवंश नायब सिंह सैनी से मिले ऑस्ट्रेलिया के विश्व कप विजेता पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में राज्य स्तरीय सशक्त पंचायत समारोह में विभिन्न योजनाओं के तहत 2,697 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की हरियाणा में बड़े पैमाने पर खाद्य परीक्षण अवसंरचना का विस्तार सीवेज शोधन, अपशिष्ट प्रबंधन तथा प्रदूषण नियंत्रण से जुड़ी परियोजनाएं दिसंबर 2027 तक पूरी करने के निर्देश योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि आत्मा और शरीर को जोड़ने वाला आध्यात्मिक माध्यम : श्याम सिंह राणा आंध्र प्रदेश की राज्य सूचना आयुक्त ने पंजाब के राज्य सूचना आयुक्तों से मुलाकात की पंजाब पुलिस तेल और गैस कंपनियों की सुरक्षा संबंधी शिकायतों पर तुरंत करेगी कार्रवाई प्राधिकरण की बैठक में 5877 करोड़ निवेश के 42 औद्योगिक प्रस्तावों को मंज़ूरी अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कट्टरपंथियों से नजदीकियां बढ़ाने के खिलाफ भाजपा को दी चेतावनी मंडाला छन्ना में नई कटान-रोधी नॉच लगाने का मामला सुलझा ईडी की रेड करा पंजाब के हिन्दू व्यापारियों को तंग कर रही ईडी पार्टी : अरविंद केजरीवाल मोहाली में परिवारवाद को बढ़ावा देकर ‘आप’ ने अपने दोहरे मापदंडों को किया उजागर : बलबीर सिंह सिद्धू देश की स्टार्टअप हब के रूप में उभर रहा पंजाब, 31 स्टार्टअप्स को 1.07 करोड़ रुपए की सीड ग्रांट वितरित की गई : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सत्ता हथियाने और पंजाब को लूटने का मौकापरस्त संयोग है अकाली दल-भाजपा गठजोड़; लोग इसे सिरे से नकार देंगे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान नशों पर अंकुश लगाने के लिए डीजीपी गौरव यादव ने पंजाब पुलिस की एएनटीएफ में अत्याधुनिक स्पेशल इंटेलिजेंस एंड टेक्निकल यूनिट का उद्घाटन किया लोहे और स्टील की कर चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 4.35 करोड़ रुपये का माल जब्त: हरपाल सिंह चीमा मणिपुर के पहाड़ी इलाकों में स्वास्थ्य सेवा को मजबूत करने के लिए 13 मोबाइल मेडिकल यूनिट की शुरुआत

 

अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कट्टरपंथियों से नजदीकियां बढ़ाने के खिलाफ भाजपा को दी चेतावनी

कहा: कुछ वोटों के लिए भाजपा आग से खेल रही है

Amrinder Singh Raja Warring, Congress, Punjab Congress, Amarinder Singh Raja Warring
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 09 Jun 2026

Last updated on: Jun 10, 2026, 10:21 IST

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने भारतीय जनता पार्टी की तीखी आलोचना करते हुए, आरोप लगाया है कि वह राजनीतिक लाभ के लिए पंजाब में कट्टरपंथी तत्वों से नजदीकियां बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि यह दोगलेपन की नीति के समान है। उन्होंने कहा कि एक तरफ भाजपा खुद को राष्ट्रवादी पार्टी बताती है, लेकिन दूसरी तरफ वह कट्टरपंथियों के साथ मंच साझा करने से भी परहेज नहीं करती है।

इसी संदर्भ में, अमृतसर के चौक मेहता में हरनाम सिंह धुम्मा की अगुवाई में आयोजित एक कार्यक्रम में महाराष्ट्र भाजपा के एक वरिष्ठ नेता की मौजूदगी पर प्रतिक्रिया देते हुए, वड़िंग ने भाजपा नेतृत्व से अपना रुख स्पष्ट करने की मांग की है। उन्होंने पूछा कि क्या महाराष्ट्र भाजपा का यह नेता पार्टी का प्रतिनिधित्व कर रहा था या फिर अपनी व्यक्तिगत हैसियत में वहां गया था? उन्होंने कहा कि दोनों ही परिस्थितियों में भाजपा को पंजाब के लोगों को जवाब देना चाहिए।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि यदि कोई भाजपा का विरोध करता है, तो उसे तुरंत “राष्ट्र विरोधी” करार दे दिया जाता है, लेकिन अब इनके अपने नेता ऐसे लोगों के साथ मंच और स्थान साझा कर रहे हैं, जिनके विचारों से पूरा देश परिचित है। उन्होंने कहा कि किसी को भाजपा से देशभक्ति का प्रमाणपत्र लेने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन इस घटना ने पार्टी की दोगली नीति और पाखंड को उजागर कर दिया है।

एक ओर भाजपा दूसरों को राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ाती है और दूसरी तरफ चुनावी लाभ के लिए अवसरवाद का सहारा लेती है। वड़िंग ने भाजपा को याद दिलाया कि पंजाब ने आतंकवाद के काले दौर में हजारों लोगों की जान गंवाई है। उन्होंने कहा कि पंजाब ने विभाजनकारी और सांप्रदायिक विचारधारा को बहुत पहले ही खारिज कर दिया था।

अब चुनावी लाभ के लिए उसे दोबारा जीवित करने की कोशिश न करें। उन्होंने भाजपा को चेतावनी देते हुए, कहा कि कुछ वोटों की खातिर आग से खेलना बंद करें। उन्होंने कहा कि पंजाबी कभी भी भाजपा और उसके विभाजनकारी एजेंडे तथा विचारधारा को स्वीकार नहीं करेंगे। आज भाजपा स्वयं बेनकाब हो गई है कि चुनावी लाभ के लिए वह किसी भी हद तक गिर सकती है।

वड़िंग ने कहा कि पंजाब में शांति बहाल करने के लिए हजारों लोगों के साथ-साथ कांग्रेस ने सबसे बड़ी कुर्बानी दी है। हमने एक प्रधानमंत्री और एक मुख्यमंत्री को उसी नफरत फैलाने वाली विचारधारा के कारण खोया है, जिसे आज भाजपा अपने वैचारिक रिश्तेदारों की तरह अपना रही है और गले लगा रही है।

 

Tags: Amrinder Singh Raja Warring , Congress , Punjab Congress , Amarinder Singh Raja Warring

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD