Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

कोविड सैस का पैसा स्वास्थ्य सुविधाओं पर होगा खर्च : रविकांत शर्मा

सैस में आये 28 करोड़ में से 10 करोड़ स्वास्थ्य विभाग को होंगे जारी

Ravikant Sharma, BJP Chandigarh, Bharatiya Janata Party, BJP, Mayor Ravikant Sharma, Municipal Corporation Chandigarh, Kamalam
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 12 Dec 2021

Last updated on: Dec 12, 2021, 00:00 IST

चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर रविकांत शर्मा ने विरोधियों पर पलटवार करते हुए कहा है कि कोरोना काल में निगम को कोविड सैस के रूप में मिला पैसा कोरोना राहत और स्वास्थ्य सुविधाओं पर ही खर्च किया जा रहा है। इस मुद्दे पर भाजपा को घेरने वाले कांग्रेसी एक बार शहर वासियों को बताएं कि उन्होंने कोरोना काल में क्या किया है। शहर वासी इस बारे में जानना चाहते हैं।रविकांत शर्मा ने आज यहां पार्टी कार्यालय कमलम में आयोजित दैनिक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान बताया कि कोरोना के दौरान निगम को कोविड सैस के रूप में कुल 28 करोड़ मिले। यह पैसा कोरोना राहत और स्वास्थ्य सेवाओं पर खर्च किया जा रहा है।मीडिया ब्रीफिंग में उनके साथ पार्टी प्रवक्ता कैलाश जैन, कार्यालय सचिव दीपक मल्होत्रा भी मौजूद थे। रविकांत शर्मा ने बताया कि 28 करोड़ में से 10 करोड़ रुपए स्वास्थ्य विभाग को दिए जा रहे हैं। इसके लिए सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं।इसके अलावा निगम के अधीन आने वाली डिस्पेंसरियां में भी जरूरत के अनुसार यह पैसा खर्च किया जाएगा। मेयर ने बताया कि चंडीगढ़ निगम द्वारा गोवा की तर्ज पर चंडीगढ़ को भी रेबीज फ्री बनाया जा रहा है। यह पैसा इस प्रोजेक्ट पर भी खर्च किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में वित्तीय संकट का हवाला देकर निगम में ताले लगाने की बात की जाति यही वही भाजपा के कार्यकाल में बिना कोई टैक्स लगाए वित्तीय स्थिति को मजबूत किया है।

रविवार को भाजपा कार्यालय में रविकांत शर्मा तथा भाजपा प्रवक्ता कैलाश जैन ने पत्रकारों से बातचीत में कोरोना काल के दौरान पहले लॉकडाउन में भाजपा के 2400 से अधिक कार्यकर्ताओं ने सेवा ही संगठन के माध्यम से काम किया। उन्होंने बताया कि शहर में अलग-अलग स्थानों पर 52 रसोइयां चलाकर 75 हजार पैकट रोजाना खाना वितरित किया। कोरोना काल में कुल 32 लाख 99 हजार 515 भोजन के पैकेट एवं 11 हजार 652 सूखे राशन के पैकेट वितरित किए गए। इसके अलावा कार्यकर्ताओं ने पांच लाख 50 हजार मास्क वितरित किए गए।उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री राहत कोष में योगदान के लिए 23 हजार 710 चंडीगढ़ वासियों की मदद से दो करोड़ 27 लाख 46 हजार 872 रुपये दिए गए। यही नहीं पार्टी के 110 कार्यकर्ताओं ने अपनी जान पर खेल कोरोना मरीजों के साथ रहकर उनकी जान बचाने का काम किया। लॉकडाउन में जब पलायन चल रहा था तो 3100 पैदल यात्रियों को परिवहन सुविधा मुहैया करवाई गई। 2291 पदाधिकारियों ने विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम चलाकर लोगों को जागरूक किया।शहर में तीन लाख 34 हजार लोगों से आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करवाया गया। शर्मा ने बताया कि शहर में कोरोना काल के दौरान भाजपा द्वारा विभिन्न स्थानों पर हेल्पलाइन काउंटर बनाए गए। जिसमें 2280 लोगों ने हेल्प ली। कोरोना के दौरान जब रक्त का संकट आया तो भाजपा द्वारा 697 यूनिट एकत्र किए गए। 7150 प्रवासियों को जरूरत का सामान दिया गया।उन्होंने बताया कि पहली लहर के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिस तरह से प्रशासन के साथ मिलकर शहर वासियों की मदद की तो दूसरी लहर के दौरान शहर में कोई ऑक्सीजन का संकट नहीं हुआ। दिल्ली समेत अन्य पड़ोसी राज्यों के मरीजों का इलाज भी चंडीगढ़ में हुआ।

कोरोना में किये कार्यों पर शहर वासियों को रिपोर्ट दे कांग्रेस

नगर निगम के मेयर रविकांत शर्मा ने कोरोना कार्यों को लेकर कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि भाजपा से सवाल करने वाली कांग्रेस पहले अपने गिरेबान में झांके। कांग्रेस शहर वासियों को रिपोर्ट जारी कर बताए कि उन्होंने कोरोना काल में क्या क्या कार्य किये हैं।

 

Tags: Ravikant Sharma , BJP Chandigarh , Bharatiya Janata Party , BJP , Mayor Ravikant Sharma , Municipal Corporation Chandigarh , Kamalam

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD