Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

हाई कोर्ट की देखरेख में हो 'पैसे लेकर पुलिस अधिकारियों की नियुक्ति' की 'उच्च स्तरीय' जांच - आप

पुलिस-प्रशासन में पैसे लेकर हो रहे ट्रांसफर पोस्टिंग के मामले की जांच के लिए आप ने लिखा राज्यपाल को पत्र

Harpal Singh Cheema, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 11 Dec 2021

Last updated on: Dec 11, 2021, 00:00 IST

पंजाब की कांग्रेस सरकार में मंत्री राणा गुरजीत सिंह द्वारा अपने साथी गृहमंत्री सुखजिंदर रंधावा पर पैसे लेकर पुलिस अधिकारियों की ट्रांसफर- पोस्टिंग के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हरपाल चीमा ने पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को पत्र लिखा और मांग की कि इस मामले की जांच उच्च न्यायालय की देखरेख में एक उच्च स्तरीय जांच एजेंसी द्वारा तय समय के भीतर की जाए।पार्टी मुख्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए चीमा ने कहा, 'यह बेहद गंभीर मामला है की एक मंत्री अपने साथी गृहमंत्री पर पैसे लेकर एसएसपी नियुक्त करने का आरोप लगा रहा है। पैसे लेकर लेकर पुलिस अधिकारियों की नियुक्ति करना देश और राज्य की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। राज्य की सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस मामले की निष्पक्ष जांच होना बेहद जरूरी है।उन्होंने कहा, अगर इस मामले की जांच निष्पक्ष और तय समय के भीतर नहीं की गई तो पंजाब के लोगों को इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। क्योंकि एक तो पंजाब सीमावर्ती राज्य है और दूसरी ओर राज्य में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने हैं। 

उन्होंने कहा कि पंजाब पहले ही दशकों तक 'काले दौर' से जूझता रहा है। भारी कीमत चुकाने के बाद स्थापित हुई अमन-शांति को इन भ्रष्ट राजनीतिक लोगों को भंग करने की इजाजत नहीं दी जा सकती। अब पंजाब इस मोड़ पर खड़ा है कि राज्य के लोग इस तरह के किसी भी 'काले दौर' का सामना करने में सक्षम नहीं है। इसलिए माफिया में शामिल सभी 'काली भेड़ो' और उनके राजनीतिक संरक्षकों के नाम पंजाब की जनता के सामने आने चाहिए।चीमा ने कहा कि आम आदमी पार्टी पहले से ही राज्य में माफिया शासन के आरोप लगा रही हैं। चन्नी सरकार के मंत्री राणा गुरजीत सिंह ने तो बस हमारे आरोपों को सही साबित किया है। हमने विधानसभा में भी राज्य में चल रहे माफिया शासन के मुद्दे को कई बार उठाया और कहा कि मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री, विधायक व सत्ताधारी दल कांग्रेस के कई नेता माफियाओं के कारोबार में शामिल है।चीमा ने कांग्रेस सरकार पर माफियाओं को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में माफिया शासन पर नियंत्रण के लिए अधिकारियों और कांग्रेस नेताओं कि आपसी लड़ाई के कारण ही यह मुद्दा आज सबके सामने आया है। लेकिन हैरानी की बात है कि चार-पांच दिन बीत जाने के बाद भी मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, गृहमंत्री सुखजिंदर रंधावा और पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू इस पर चुप्पी साधे हुए हैं। उनकी चुप्पी यह साबित करती है की आला अधिकारियों के बड़े पैमाने पर हो रहे ट्रांसफर-पोस्टिंग सत्ता में बैठे लोगों के हस्तक्षेप और इशारे पर ही हो रहा है।

बेरोजगारों के प्रति कैप्टन और बादलों जैसी ही निर्दय है, 'चन्नी सरकार' : चीमा

चीमा ने मानसा में मुख्यमंत्री की रैली के दौरान चन्नी की आंखों के सामने बेरोजगार शिक्षकों पर पुलिस प्रताड़ना की कड़ी निंदा की। पूर्व अकाली शिक्षा मंत्री सिकंदर सिंह मलूका और कांग्रेस सरकार के पूर्व शिक्षा मंत्री विजय इंद्र सिंगला की गालियों और थप्पड़ों का हवाला देते हुए चीमा ने कहा कि उच्च स्तर की योग्यता के बावजूद भी कई वर्षों से नौकरी के लिए संघर्ष कर रहे बेरोजगारों के प्रति चन्नी सरकार का रवैया कैप्टन और बादल सरकार के जैसा ही है। चीमा ने मुख्यमंत्री के सुरक्षा कर्मियों द्वारा बेरोजगार टीईटी पास शिक्षकों पर किए गए अत्याचार के लिए मुख्यमंत्री चन्नी को दोषी ठहराया और घोषणा की कि आम आदमी पार्टी ऐसे क्रूर अधिकारियों के खिलाफ अपनी पूरी क्षमता से लड़ेगी। चीमा ने कहा कि आम आदमी पार्टी संबंधित पुलिस अधिकारी के खिलाफ लिखित रूप में डीजीपी को शिकायत दर्ज करवाएगी और जरूरत पड़ने पर हाईकोर्ट का दरवाजा भी खटखटाेगी।

 

Tags: Harpal Singh Cheema , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD