Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

डॉ. राज कुमार वेरका द्वारा स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस मोहाली के निर्माण कार्यों में तेज़ी लाने के निर्देश

ए.आई.एम.एस. मोहाली की प्रशासनिक बोर्ड की 15वीं बैठकों में कार्यों का लिया जायज़ा

Raj Kumar Verka, Congress, Punjab Congress, Dr. Raj Kumar Verka
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 09 Dec 2021

Last updated on: Dec 09, 2021, 00:00 IST

पंजाब के चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री डॉ. राज कुमार वेरका ने डॉ. बी.आर. अम्बेडकर स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (ए.आई.एम.एस.) के शेष कार्यों में तेज़ी लाने के निर्देश दिए हैं, जिससे इस इंस्टीट्यूट का कार्य निर्धारित समय में पूरी क्षमता के साथ शुरू किया जा सके।आज स्थानीय पंजाब भवन में ए.आई.एम.एस. मोहाली की प्रशासनिक बोर्ड की 15वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए डॉ. वेरका ने मेडिकल कॉलेज के निर्माण के कार्य, साजो-सामान की खरीद और विभिन्न विभागों में कर्मचारियों की भर्ती सम्बन्धी तेज़ी लाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि उच्च दर्जे की चिकित्सीय शिक्षा मुहैया करवाना उनका प्रमुख उद्देश्य है, जिस कारण इस इंस्टीट्यूट के लिए जाने-माने प्रोफैसरों, डॉक्टरों और अन्य तकनीकी कर्मचारियों की भर्ती की जाए।उन्होंने मेडिकल कॉलेज के लिए डी क्लास के सभी पदों पर आउट सोर्सिंग की बजाय नियमित भर्तियाँ करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि डी क्लास के पदों पर नियमित भर्तियाँ करना पंजाब सरकार की नीति है और इसको किसी भी हालत में नजऱ-अंदाज़ नहीं किया जाना चाहिए। 

इस दौरान उन्होंने मेडिकल कॉलेज के निर्माण के शेष कार्यों और साजो-सामान की खरीद के लिए जल्द से जल्द टैंडर निकालने के लिए भी कहा, जिससे इस अकादमिक सत्र के शुरू होने के बाद किसी भी तरह की समस्या ना आए और शिक्षा संबंधी कार्य बिना किसी अड़चन के चल सकें।इससे पहले ए.आई.एम.एस. की प्रिंसिपल डॉ. भवनीत भारती ने बैठक का एजेंडा पेश करते हुए मेडिकल कॉलेज के विभिन्न विभागों में भर्ती, अब तक हुए निर्माण कार्यों, विभिन्न क्षेत्रों में दरपेश मुश्किलों और कॉलेज में अब तक हुए विभिन्न कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने इस अकादमिक वर्ष से शुरू हो रही कक्षाओं के लिए किए जा रहे प्रबंधों और भविष्य के कार्यों के बारे में भी बताया। यह कॉलेज 450 करोड़ रुपए की लागत के साथ तैयार किया जा रहा है। एम.बी.बी.एस. में दाखि़ले के लिए केंद्र से मंज़ूरी मिल गई है और यह कक्षाएँ इसी अकादमिक सत्र से शुरू होंगी। इस इंस्टीट्यूट के लिए मोहाली सिविल अस्पताल को अपग्रेड किया जा रहा है।इस मौके पर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के प्रिंसिपल सचिव श्री आलोक शेखर, बाबा फऱीद यूनिवर्सिटी ऑफ हैल्थ साइंसज़ के वाइस चांसलर डॉ. राज बहादुर सिंह, ए.डी.सी. मोहाली श्री हिमांशु के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी और बोर्ड के सदस्य भी उपस्थित थे।

 

Tags: Raj Kumar Verka , Congress , Punjab Congress , Dr. Raj Kumar Verka

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD