Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

पंजाब विधान सभा चुनाव 2022: पंजाब के सभी 24689 पोलिंग स्टेशनों पर की जायेगी वैबकास्टिंग

पंजाब के सीईओ डा. करुणा राजू ने राजनैतिक पार्टियों को किसी भी व्यक्ति की तरफ से शराब या पैसे से वोटरों को भ्रमित करने की कथित कोशिश के मामले में तुरंत सूचित करने के लिए कहा

Chief Electoral Officer Punjab,  Dr S Karuna Raju, ECI, SVEEP, Election Commission of India, Punjab Chief Electoral Officer
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 07 Dec 2021

Last updated on: Dec 07, 2021, 00:00 IST

आगामी पंजाब विधान सभा चुनाव 2022 के दौरान किसी भी किस्म की चुनाव आचार संहिता की कथित उल्लंघना को रोकने के लिए भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों पर पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा राज्य के सभी 24689 पोलिंग स्टेशनों पर वैबकास्टिंग का प्रबंध किया जायेगा। उन्होंने आज कहा कि यह पहली बार है कि पंजाब के सभी पोलिंग स्टेशनों पर 100 प्रतिशत वैबकास्टिंग की जायेगी।सी.ई.ओ. ने सभी राजनैतिक पार्टियों के नुमायंदों के साथ आगामी विधान सभा चुनाव सम्बन्धी चिंताओं, विशेष संशोधन और निर्वाचन तैयारियों के बारे जानने के लिए मीटिंग की अध्यक्षता की। मीटिंग की शुरूआत में सभी राजनैतिक पार्टियों को आगामी विधान सभा चुनाव 2022 के लिए निर्वाचन तैयारियों के बारे अवगत करवाया गया। इस मौके पर उनके साथ अतिरिक्त सी.ई.ओ. अमनदीप कौर भी मौजूद थे।चुनाव के दौरान सुरक्षा के बारे राजनैतिक पार्टी के नुमायंदे की तरफ से पूछे सवाल का जवाब देते हुये डा. राजू ने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान करने के लिए सुरक्षा पहलूओं की समीक्षा की जा रही है और केंद्रीय पैरा मिलिट्री फोर्सिज़ की माँग के लिए अंतिम मूल्यांकन 10 दिसंबर, 2021 तक ईसीआइ को भेजे जाएंगे। 

उन्होंने कहा कि अतिरिक्त फोर्सिज़ नाजुक पोलिंग बूथों और संवेदनशील स्थानों पर तैनात की जाएंगी।उन्होंने राजनैतिक पार्टियों के नुमायंदों को यह भी कहा कि यदि कोई शराब या पैसे से वोटरों को भ्रमित करने की कथित कोशिश करता है या वोट प्रक्रिया में विघ्न डालने या कोई अन्य ग़ैर-कानूनी गतिविधियां उनके ध्यान में आती हैं तो वह उनको या उनके कार्यालय को तुरंत सूचित करें।डा. राजू ने कहा कि वह ग़ैर-ज़मानती वारंट मामलों, पैरोल जंपर, शरातरी तत्वों और शकी नशा तस्करों की स्थिति का जायज़ा लेने के लिए राज्य के डीसी, सीपीज़ /एसएसपीज़ और ईआरओज़ के साथ साप्ताहिक मीटिंगें कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरेक जिले में लायसेंसशुदा हथियार जमा करवाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है और वह यह यकीनी बनाऐंगे कि कम से कम 95 से 98 प्रतिशत हथियार पुलिस थानों या गन हाऊसों में जमा करवाए जाएँ।डा. राजू ने बताया कि यह चुनाव करवाने के लिए राज्य में 2.5 लाख से अधिक कर्मचारी तैनात किये जाएंगे और इन कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कोई भी नया वोटर बूथ स्तर अफ़सर के साथ संपर्क करके या वोटर हेल्पलाइन मोबाइल ऐपलीकेशन का प्रयोग करके अपनी वोट रजिस्ट्रेशन करवा सकता है।राजनैतिक पार्टियों ने पंजाब विधान सभा चुनाव 2022 की तैयारियों पर तसल्ली अभिव्यक्त की और उन्होंने अपनी चिंताओं को सी.ई.ओ. के साथ सांझा करने का भरोसा दिया।इस दौरान अधिक से अधिक वोटरों को अपनी वोट डालने के लिए उत्साहित करने के लिए सभी जिलों में स्वीप के अंतर्गत अलग-अलग गतिविधियां करवाई जा रही हैं।

 

Tags: Chief Electoral Officer Punjab , Dr S Karuna Raju , ECI , SVEEP , Election Commission of India , Punjab Chief Electoral Officer

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD