Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी

 

राघव चड्ढा ने मुख्यमंत्री के चुनावी क्षेत्र चमकौर साहिब में अवैध रेत खनन के आरोप दोहराए

कहा, मुख्यमंत्री ने जिंदापुर से 40 किलोमीटर दूर रोपड़ कस्बे के पास रेत खनन स्थान का दौरा किया

Raghav Chadha, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Neil Garg, Advocate Dinesh Chadha
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 06 Dec 2021

Last updated on: Dec 06, 2021, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के सह-प्रभारी राघव चड्ढा ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के विधानसभा क्षेत्र के गांव जिंदापुर में रेत माफिया के अवैध कारोबार को लेकर मुख्यमंत्री चन्नी पर पंजाब की जनता से झूठ बोलने और गुमराह करने का आरोप लगाया।चड्ढा ने जिंदापुर के पास के ग्रामीणों द्वारा जिंदापुर में अवैध खनन के बारे में सोशल मीडिया पर दिए गए बयानों का पर्दाफाश किया और पंजाब पुलिस से मांग की कि पंजाब में अवैध रूप से चल रहे रेत खनन के लिए तमाम रेत माफियाओं और मुख्यमंत्री चन्नी के खिलाफ तत्काल चार्जशीट दाखिल की जाए।चड्ढा ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कुछ दिन पहले उन्होंने (राघव चड्ढा)  मीडिया के साथ मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के निर्वाचन क्षेत्र के जिंदापुर गांव में अवैध रूप से चल रही रेत खदान में छापेमारी की थी और पंजाब में चल रहे अवैध रेत माफिया का खुलासा किया था। चड्ढा ने कहा कि चन्नी ने रेत माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय रोपड़ के पास नदी में एक रेत के टीले का दौरा किया और दावा किया कि वे (चन्नी) गांव जिंदापुर के रेत के टीले पर खड़े हैं और वहां कोई अवैध रेत का टीला नहीं है।

चड्ढा ने आरोप लगाते कहा कि , ''मुख्यमंत्री ने झूठ बोला कि वे (मुख्यमंत्री) जींदापुर के रेत खनन स्थल पर गए थे, लेकिन मुख्यमंत्री जींदपुर से 40 किलोमीटर दूर रोपड़ कस्बे के पास रेत के गड्ढे में गए थे। मुख्यमंत्री के गड्ढे में जाने वाली वीडियो में रोपड़ नदी के किनारे एक गुरुद्वारा साहिब को साफ़ देखा जा सकता है, जबकि गांव जिन्दापुर में रेत की घाटी पर कोई गुरुद्वारा नहीं है।चड्ढा ने जिन्दापुर गांव के पास के गांव मोहित्रब दाउदपुर के सरपंच लहिंबर सिंह, किसान यूनियन ब्लॉक अध्यक्ष हरिंदर काका जटाना, किसान यूनियन महासचिव करनैल सिंह राशिदपुर, गुरुद्वारा कमेटी वाजिदपुर, अध्यक्ष जागीर सिंह और युवा अकाली नेता हैप्पी दाउदपुर की वीडियो जारी की।इस वीडियो के जरिए ग्रामीणों ने कहा, ''गांव जिन्दापुर में अवैध खनन होता है ये जगह अवैध खनन माफिया का अड्डा है।आप नेता राघव चड्ढा के छापेमारी के बाद करीब 3 घंटे तक रेत निकासी का काम जारी रहा। यहां वन विभाग की जमीन से बालू निकाला जा रहा है। वन विभाग की जमीन में लगे हजारों पौधे नष्ट हो गए हैं। हम डीएफओ को बुलाते थे लेकिन 10% हिस्सा मिलने के कारण उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। लोगों ने कहा कि रेत माफियाओं ने इलाके को काफी नुकसान पहुंचाया है जिसके कारण धुनसी बांध के गिरने का खतरा है और वाजिदपुर और राशिदपुर सहित 35 गांवों में बाढ़ का खतरा है।

यह इलाका भी मुख्यमंत्री का है और उनके पास खनन विभाग भी है। मुख्यमंत्री ने बाढ़ के दौरान धुंसी बांध का दौरा किया था जब वो विधायक थे और उन्होंने धुनसी बांध पर पेड़ लगाए थे और बांध को गिरने से बचाया था। लोगों ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया था कि बालू व मिट्टी खोदने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।चड्ढा ने कहा कि चन्नी साहब ने मुख्यमंत्री बनने पर कहा था, ''रेत माफिया मेरे पास न आए. मैं रेत माफिया का मुख्यमंत्री नहीं हूं.” लेकिन मुख्यमंत्री बनते ही उन्होंने अपना वादा तोड़ दिया। उन्होंने रेत माफियाओं से हाथ मिलाया। मुख्यमंत्री चन्नी के संरक्षण में आज रेत माफिया अपना धंधा चला रहे हैं।चड्ढा ने कहा कि जिंदापुर में यदि कानून के तहत खनन हो रहा था तो अधिसूचना के नियम 20 के तहत बालू खदान को चिन्हित क्यों नहीं किया गया। वहां चिन्ह और झंडे क्यों नहीं लगाए गए? अधिसूचना के अनुसार रेत के गड्ढे पर झंडा फहराया जाना जरूरी है।चड्ढा ने कहा कि मुख्यमंत्री चन्नी ने उल्टे वन विभाग के भूमि एवं वृक्ष संरक्षण के अधकारियों का गलत तरीके से तबादला कर दिया। इससे साबित होता है कि यह बालू माफिया उन्हीं के संरक्षण में काम कर रहा है और मुख्यमंत्री चन्नी ने बालू माफिया से हाथ मिला लिया है।उन्होंने (राघव चड्ढा) ने पूछा, 'मुख्यमंत्री चन्नी झूठ क्यों बोल रहे हैं? क्या मुख्यमंत्री को झूठ बोलना पसंद है? उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चन्नी बहुत सम्मानजनक पद पर बैठे है इसलिए उन्हें झूठ नहीं बोलना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब में रेत न तो 5 रुपये फुट बिक रहा है और ना ही रेत माफिया खत्म हुआ है। इस मौके पर उनके साथ पार्टी प्रवक्ता नील गर्ग और अधिवक्ता दिनेश चड्ढा मौजूद थे।

 

Tags: Raghav Chadha , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Neil Garg , Advocate Dinesh Chadha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD