Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी

 

'आप' ने मुख्यमंत्री चन्नी के रिपोर्ट कार्ड को झूठ का पुलिंदा और पंजाबियों के साथ विश्वासघात करार दिया

कांग्रेस सरकार 72 दिनों का नहीं, 5 साल के पूरे काम पेश करे: जय किशन सिंह रोड़ी

AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Jai Singh Rouri, Neil Garg, Advocate Dinesh Chadha, Aam Aadmi Party Punjab
Listen to this article

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 03 Dec 2021

Last updated on: Dec 03, 2021, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा पेश कांग्रेस सरकार के 72 दिनों के प्रदर्शन (रिपोर्ट कार्ड) को झूठ का पुलिंदा और पंजाबियों के साथ विश्वासघात करार दिया। आप का कहना है कि कांग्रेस की चन्नी सरकार पिछले 72 दिनों से पंजाब के लोगों के सामने सिर्फ ऐलान ही कर रही है। कांग्रेस सरकार को 72 दिनों की नहीं बल्कि पूरे पांच साल की रिपोर्ट जनता के सामने पेश करे।चन्नी के रिपोर्ट कार्ड में झूठ का पर्दाफाश करने के लिए आप विधायक जय किशन सिंह रोड़ी, प्रवक्ता नील गर्ग और एडवोकेट दिनेश चड्ढा ने शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता की। प्रेस को सम्बोधित करते हुए आप विधायक जय सिंह रोड़ी ने  कहा कि ''मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी कांग्रेस सरकार की 72 दिनों की रिपोर्ट के नाम पर  पंजाब के लोगों को ठगने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने बिजली बिल माफ नहीं किया, न ही पानी सस्ता या रेत सस्ता किया और ना ही सूबे से नशा, शराब और ट्रांसपोर्ट माफिया खत्म किया। विधायक ने आगे कहा कि पंजाब के लोगों को ठगने के लिए मुख्यमंत्री चन्नी को बिजली बिल दिखा रहा था जो एससी और बीसी श्रेणियों का एक किलोवाट लोड तक का 200  यूनिट बिजली माफ़ होने के कारण आता है। जबकि यह योजना पूर्व-कांग्रेस राज्य में लागू की गई थी।

रोड़ी ने कहा कि मुख्यमंत्री चन्नी द्वारा लोगों को राहत देने के नाम पर सिर्फ घोषणाएं की गई हैं, इसलिए अब उन्हें मुख्यमंत्री एलएनजीत सिंह चन्नी कहा जा रहा है। विधायक ने  सबूत के तौर पर एक एससी परिवार का बिजली बिल भी पेश किया। उन्होंने कहा कि इस गरीब परिवार को 7,800 रुपये का बिल भेजा गया और इस बिल में 7000 पुराना बिल है जबकि चन्नी ने घोषणा की पुराने बिल माफ़ होंगे। उन्होंने कहा  लोगों को पानी के बिल भी 50 रुपये की जगह सैकड़ों रुपये मिल रहे हैं।मुख्यमंत्री द्वारा जीरो कॉस्ट बिजली बिल पेश किए जाने के संबंध में  रोड़ी ने कहा कि आज भी पंजाबियों को इतना बिजली बिल मिल रहा है कि बिल चुकाने के लिए कर्ज लेना पड़ता है। सच तो यह है कि पंजाब में गरीब परिवारों का बिल न तो शून्य रहा और न ही बिजली बिल माफ किया गया।आप नेता ने मुख्यमंत्री चन्नी से पूछा कि मुख्यमंत्री यह बताए कितने  कॉरपोरेट बिजली कंपनियों ने पंजाब छोड़ दिया। कितने बिजली सौदे रद्द कर दिए गए ? कितने केबल माफियों पर नकेल कसी गयी है ? कहां टूटी रेत माफियाओं की कमर? रोड़ी ने कहा कि सच तो यह है कि पंजाब को हर क्षेत्र में पांच साल लूटने वाली कांग्रेस सरकार केवल 72 दिनों की घोषणाओं के साथ लोगों को बेवकूफ बनाने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस सरकार ने पिछले पांच सालों में जनता के हित में कुछ नहीं किया, इसलिए चन्नी सरकार पंजाब की जनता के सामने पांच साल का रिपोर्ट कार्ड नहीं पेश कर रही है।

 

Tags: AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Jai Singh Rouri , Neil Garg , Advocate Dinesh Chadha , Aam Aadmi Party Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD