Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

जहां भीड़ होने की संभावना है, वहां सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने वालों का होगा चालान : अनिल विज

राज्य के सभी जिलों के डीसी, सीपी, आईजी और एसपी को निर्देश, अपने अधिकार क्षेत्रों में लोगों के बीच मास्क पहनना, सोशल डिस्टेसिंग, हाथों की सफाई इत्यादि को सख्ती से लागू करवाना सुनिश्चित करें- गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री

Anil Vij, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चण्डीगढ , 30 Nov 2021

Last updated on: Nov 30, 2021, 00:00 IST

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि कोविड-19 के नए ओमीक्रोन वेरिएंट के फैलाव व आशंकित कोविड की तीसरी लहर को मदेनजर रखते हुए राज्य के सभी जिलों के उपायुक्त, पुलिस आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने संबंधित जिलों व अधिकार क्षेत्रों में लोगों के बीच कोरोना प्रोटोकॉल जैसे कि मास्क पहनना, सोशल डिस्टेसिंग, हाथों की सफाई इत्यादि को सख्ती से लागू करवाना सुनिश्चित करेंगे। इसके अलावा, सभी स्कूल, उद्योग, व्यवसाय परिसर, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड इत्यादि जहां भीड़ होने की संभावना है, वहां सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने वालों का चालान करने के लिए पुलिस, स्वास्थ्य, नगर निगम और निकाय समितियों जैसी एजेंसियों द्वारा सख्त कदम उठाए जाएंगे।श्री विज आज यहां स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।श्री विज ने कहा कि इन संबंधित अधिकारियों द्वारा सरकार द्वारा जारी एसओपी (महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा) के अनुसार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाया जाना सुनिश्चित किया जाएगा जैसे कि जनसभा इत्यादि भीड़ होने पर सरकार द्वारा जारी हिदायतों का पालन होना चाहिए और किसी भी स्तर पर एसओपी का उल्लंघन नहीं होने दिया जाएगा अन्यथा आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि लोगों को इस संबंध में जागरूक करने के लिए सभी सार्वजनिक स्थानों पर मुनादी इत्यादि भी की जाएगी।

राज्य में अधिकारियों को कोविड से बचाव के लिए लोगों को लगातार जागरूक करते हुए टेस्टिंग को बढाना होगा- अनिल विज

अनिल विज ने कहा कि साउथ अफ्रीका में पाए गए कोविड के नए वेरिएंट ओमीक्रान व आंशकित कोविड की तीसरी लहर से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग व संबंधित विभागों के अधिकारियों को सचेत रहना होगा और कोविड से बचाव के लिए लोगों को लगातार जागरूक करते हुए टेस्टिंग को बढाना होगा। श्री विज ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जैसे-जैसे कोविड का खतरा पुनः दिखाई दे रहा है हमें अपनी टेस्टिंग को बढाना होगा।

कोविड मरीज का जीनोम सिक्वेंस भी किया जाए- अनिल विज

बैठक में श्री विज को अधिकारियों ने अवगत कराया कि साउथ अफ्रीका में पाए गए नए वेरिएंट की जांच के लिए जीनोम सिक्वेंस की आवश्यकता होती है और उसके लिए हरियाणा में एक मशीन को लगाया गया है, इस पर श्री विज ने कहा कि यदि कोई कोविड का नया मरीज हरियाणा में पाया जाता है तो उसकी कोविड की जीनोम सिक्वेंस पता लगाया जाए ताकि अन्य लोगों को संक्रमित होने से बचाया जा सकें।बैठक के दौरान स्वास्थ्य मंत्री को अवगत कराया गया कि अभी वर्तमान में राज्य में लगभग 12000 प्रति दिन के अनुसार कोविड संक्रमण के संबंध में टेस्टिंग की जा रही है और इसे अब हम बढा रहे है और आने वाले कुछ दिनों में 40 हजार प्रति दिन के अनुसार इसकी टेंस्टिंग करने का हमने लक्ष्य रखा है ताकि लोगों को इस संक्रमण से बचाया जा सकें। वहीं, दूसरी ओर अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में टेंस्टिंग के लिए आरएटी टेस्टिंग कीट व आरटीपीसीआर टेस्टिंग कीट पर्याप्त संख्या में हैं।

राज्य में ‘एट रिस्क’ वाले देशों से आने वाले यात्रियों की टेस्टिंग की जाए- विज

इसी प्रकार, अधिकारियों ने बताया कि ‘‘एट-रिस्क’’ वाले देशों जैसे कि यूनाइटेड किंगडम, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बांग्लादेश, बोत्सवाना, चीन, मॉरीशस, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे, सिंगापुर, हांगकांग और इज़राइल सहित यूरोप के देशों से आने वाले यात्रियों की टेस्टिंग एयरपोर्ट हो रही है और जो लोग नेगेटिव पाए जा रहे हैं, उनकी 8वं दिन स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा टेस्टिंग की जा रही हैं ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सकें। इस पर, श्री विज ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी यात्री विदेश से आता है और वह अपने आपको क्वारंटीन करता है, तो भी स्वास्थ्य विभाग की टीमों व कर्मचारियांे द्वारा उससे रोजाना टेलीफोन पर बातचीत की जाए और उसके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी हासिल की जाए ताकि यदि उसमें कोई लक्षण नजर आते हैं तो उसका उपचार शुरू किया जा सकें।

इन्फलूंएजा लाइक इलनेस (आईएलआई) वाले मरीजों की भी कोविड टेस्टिंग की जाए-विज

इसके अलावा, स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन्फलूंएजा लाइक इलनेस (आईएलआई) वाले मरीजों की भी कोविड टेस्टिंग की जाए ताकि संक्रमण को बढने से रोका जा सकें। ऐसे ही, श्री विज को अधिकारियों ने बताया कि कोविड के संबंध में स्वास्थ्य विभाग के पास पर्याप्त जरूरी दवाईयां है ओर अब तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा 79 पीएसए आक्सीजन प्लांट प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में स्थापित किए जा चुके हैं। इसी प्रकार, राज्य के 22 जिलों में आरटीपीसीआर लैब भी स्थापित की जा रही है जिनमें से कुछ जिलांे में ये लैब संचालित भी हैं।बैठक में चिकित्सा शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री एस.एन.राय, स्वास्थ्य विभाग की प्रधान सचिव श्रीमती जी.अनुपमा, खाद्य एवं औषध प्रशासन विभाग के कमीश्नर श्री राजीव रतन, आयुष विभाग के महानिदेशक डॉ. साकेत कुमार, एनएचएम के मिशन निदेशक श्री प्रभजोत सिंह, स्वास्थ्य सेवाएं विभाग की महानिदेशक डॉ. वीना सिंह व निदेशक डॉ उषा गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD