Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

 

गौतम मेनन ने आगामी फिल्म 'माइकल' के लिए संदीप किशन के साथ किया काम

Tollywood, Entertainment, Actor, Actress, Cinema, Movie, Telugu Films, Gautham Menon, Sandeep Kishan, Michael
Listen to this article

5 Dariya News

हैदराबाद , 22 Nov 2021

Last updated on: Nov 22, 2021, 00:00 IST

तेलुगु अभिनेता संदीप किशन श्री वेंकटेश्वर सिनेमाज एलएलपी के बैनर तले करण सी प्रोडक्शंस एलएलपी के सहयोग से एक आगामी फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगे। इस पेन इंडिया फिल्म का नाम 'माइकल' है। इसे कई भाषाओं में बनाया जा रहा है। तमिल अभिनेता विजय सेतुपति 'माइकल' में अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। अब निर्माताओं ने एक और घोषणा की है कि कॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय निर्देशक गौतम वासुदेव मेनन एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए टीम में शामिल हो गए हैं। रिपोटरें के अनुसार, गौतम मेनन फिल्म 'माइकल' में प्रतिपक्षी की भूमिका निभाएंगे।

निमार्ताओं ने एक पोस्टर के साथ उसी के संबंध में एक आधिकारिक घोषणा की। पोस्टर में खून से सनी एक हथकड़ी दिखाई गई है। तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषाओं में बनने वाली इस फिल्म का निर्देशन रंजीत जयकोडी करेंगे। जयकोडी ने फिल्म के लिए एक विशिष्ट पटकथा लिखी है, जो दर्शकों, विशेष रूप से एक्शन फिल्म प्रेमियों को काफी पसंद आ सकती है। बहुप्रतीक्षित फिल्म भरत चौधरी और पुष्कुर राम मोहन राव का संयुक्त उत्पादन उद्यम है। नारायण दास के. नारंग फिल्म के प्रस्तुतकर्ता हैं।

 

Tags: Tollywood , Entertainment , Actor , Actress , Cinema , Movie , Telugu Films , Gautham Menon , Sandeep Kishan , Michael

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD