Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भारत को विकसित बनाने के लिए अच्छी शिक्षा जरूरी, दिल्ली के बाद पंजाब में भी शानदार शिक्षा दे रही "आप" सरकार- अरविंद केजरीवाल भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला

 

सतत विकास लक्ष्य एक्शन अवॉर्ड 2021: विभिन्न श्रेणियों के दस विजेताओं को किया गया सम्मानित

सरकारी विभागों में से पंजाब एग्री एक्सपोर्ट कोर्पोरेशन लिमिटड और पंजाब म्युनिसिपल बुनियादी ढांचा विकास कंपनी को मिला ईनाम

NITI Aayog, Sustainable Development Goals Coordination Centre, SDGCC, Raj Kamal Chaudhuri, Sanyukta Samaddar, Nadia Rasheed, PAGREXCO, PMIDC, BASERA
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 30 Oct 2021

Last updated on: Oct 30, 2021, 00:00 IST

पंजाब के योजना विभाग ने यू.एन.डी.पीज़ के सस्टेनेबल डिवल्पमैंट गोल्ज़ कोऑर्डीनेशन सैंटर (एस.डी.जी.सी.सी.) के सहयोग से आज यहाँ एक्शन अवॉर्ड विजेताओं को सम्मानित किया। इस समागम में डिप्टी रैज़ीडैंट प्रतिनिधि यू.एन.डी.पी-इंडिया नादिया रासीद, नीति आयोग की सलाहकार संयुक्त समादर, योजना विभाग के प्रमुख सचिव राज कमल चौधरी और 200 से अधिक लोगों ने शिकरत की।एक्शन अवॉर्ड 5 श्रेणियों यानि सरकारी विभागों, ग़ैर-सरकारी संगठनों, अकादमिक, निजी क्षेत्र और मीडिया को दिए गए, जिन्होंने राज्य के विकास के लिए नई खोजें की हैं। विजेताओं ने अपने विलक्षण विचारों और खोजों के द्वारा सामाजिक और आर्थिक उत्थान, पर्यावरण स्थिरता, एकीकरण और किसी को पीछे न छोडऩे के दूष्टिकोण सम्बन्धी बेमिसाल खोजों के साथ राज्य में सतत विकास के प्रयासों में योगदान दिया है।विजेताओं के चयन के लिए ज्यूरी द्वारा ऐंट्रियों का मुल्यांकन विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर किया गया। जस्टिस (सेवामुक्त) के.एस. गरेवाल के नेतृत्व वाले ज्यूरी पैनल ने 10 विजेताओं अर्थात 5 श्रेणियों में से पहले और दूसरे ईनाम के विजेताओं का चयन किया।

1. पुरस्कार श्रेणी - सरकार

पहला ईनाम: टिकाऊ जैविक उत्पादन और अभिनव विपणन प्रणाली के लिए पंजाब एग्री एक्सपोर्ट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पैगरैक्सो)

दूसरा ईनाम: पंजाब म्युनिसिपल बुनियादी ढांचा विकास कंपनी (पी.एम.आई.डी.सी.)- स्थानीय सरकार विभाग के बसेरा प्रोजैक्ट के लिए

2. पुरस्कार श्रेणी - निजी क्षेत्र

पहला ईनाम: मूफॉर्म फारमर मोबाइल ऐप्लीकेशन के लिए आश्रा सिंह

दूसरा ईनाम: ऐग्नैकस्ट टैक्रोलॉजीज़ के लिए तरनजीत सिंह भामरा

3. पुरस्कार श्रेणी - अकादमिक

पहला ईनाम: बायोडीग्रेडेबल ऐंटीमाईक्रोबियल एक्टिव फूड पैकेज के विकास के लिए डॉ. बी एस सूच और मनप्रीत के मान, बायोटैक्नोलॉजी विभाग, पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला

दूसरा ईनाम: मैग्नैटिक्ली सैपरेबल नैनो मटीरियल्ज़ एंड राइस हस्क बेस्ड वॉटर प्यूरीफिकेशन यूनिट के लिए डॉ. मीनाक्षी धीमान और टीम

4. पुरस्कार श्रेणी - सिविल सोसायटी

 पहला ईनाम: दिशा प्रोजैक्ट के लिए छोटी सी आशा

दूसरा ईनाम: महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए जैविक रसोई बाग़वानी प्रोजैक्ट सम्बन्धी खेती विरासत मिशन

5. पुरस्कार श्रेणी - मीडिया

पहला ईनाम: लिंग सम्बन्धित तथ्यों के लिए शैली चोपड़ा (शी द पीपल)

दूसरा ईनाम: टीम रेडियो चितकारा  

इस मौके पर बोलते हुए योजना विभाग के प्रमुख सचिव राज कमल चौधरी ने कहा कि एक्शन ऐवॉड्स को सतत विकास लक्ष्यों में योगदान देने वाले सभी लोगों के लिए एक प्रेरणादायक साधन के तौर पर माना गया है। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार फि़लहाल 5 श्रेणियों में दिए जा रहे हैं, जोकि आने वाले सालों में विकसित होंगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने अपनी योजना प्रक्रियाओं में सतत विकास लक्ष्यों को अपनाया है और एस.डी.जी. ऐवॉर्ड्ज़ 2021 इस संदेश को आगे फैलाएंगे।यू.एन.डी.पी. के उत्तरी क्षेत्र के रीजनल हैड विकास वर्मा ने मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि एस.डी.जी. ढांचा अच्छे संसार का सृजन करने के लिए हमारे लिए एक बेहतर नक्शा पेश करता है। यह हमारा ध्यान लक्ष्यों और सूचकों के रूपों में छोटे मील पत्थरों पर केंद्रित करता है।नीति आयोग की सलाहकार संयुक्त समादर ने एस.डी.जी. इंडैक्स 2021 में पंजाब की बेहतरीन कारगुज़ारी के लिए पंजाब सरकार और यू.एन.डी.पी. को बधाई दी। 

उन्होंने कहा कि इन पुरस्कारों को कायम करने में पंजाब ने अग्रणी भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि एस.डी.जी. को सभी हितधारकों की प्रतिबद्धता, समूची सरकार और समूचे समाज तक पहुँच की ज़रूरत होती है और यह पुरस्कार इसकी एक प्रमुख मिसाल हैं।यू.एन.डी.पी - इंडिया की डिप्टी रैज़ीडैंट प्रतिनिधि नादिया राशिद ने सरकार, सिविल सोसायटी संस्थाओं, अकादमियों और नागरिकों की सहायता के लिए यू.एन.डी.पीज़ के आदेशों के बारे में बात की, जिससे एस.डी.जी. एजंडे की निगरानी और समय पर लक्ष्य को हासिल करने को सुनिश्चित बनाया जा सके। उन्होंने सुझाव दिया कि एस.डी.जी चैंपियनों द्वारा किया गया काम पंजाब से बाहर भी महत्व रखता है। उन्होंने पंजाब सरकार को नेतृत्व करने और अन्यों को रास्ता दिखाने के लिए बधाई दी।इस समागम का एस.डी.जी.सी.सी. पंजाब के फेसबुक और यूट्यूब हैंडल पर लाइव प्रसारण किया गया और 200 से अधिक प्रतिभागियों ने इसमें भाग लिया।

 

Tags: NITI Aayog , Sustainable Development Goals Coordination Centre , SDGCC , Raj Kamal Chaudhuri , Sanyukta Samaddar , Nadia Rasheed , PAGREXCO , PMIDC , BASERA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD