Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

 

यूथ सर्विसेज डिपार्टमेंट द्वारा चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, घड़ूआं में आयोजित राज्य स्तरीय क्विज कॉम्पिटीशन में एसडी कॉलेज बरनाला की टीम ने हासिल की जीत

शिवालिक हिल्स कॉलेज रोपड़ की टीम दूसरे और गवर्नमेंट राजिंद्र कॉलेज बठिंडा की टीम तीसरे स्थान पर रही

Chandigarh University, Gharuan, Chandigarh University Gharuan, Chandigarh Group Of Colleges, Satnam Singh Sandhu, CGC Gharuan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

घड़ूआं , 29 Oct 2021

Last updated on: Oct 29, 2021, 00:00 IST

स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के तहत पंजाब स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी के सहयोग से युवा सेवा विभाग, पंजाब द्वारा राज्य स्तरीय क्विज कॉम्पिटीशन 2021-22 का आयोजन किया गया, जिस दौरान राज्य के 21 जिलों के रेड रिबन क्लबों के 42 छात्रों ने एड्स, ड्रग्स, रक्तदान और टीबी विषयों पर विभिन्न प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान स्पोट्र्स एंड यूथ सर्विसेज पंजाब के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. कमलजीत सिंह सिधू बतौर मुख्यातिथि कार्यक्रम में शरीक हुए। इसके अलावा स्पोट्र्स एंड यूथ सर्विसेज पंजाब की असिस्टेंट डायरेक्टर सुश्री रुपिंदर कौर और पीएसएसीएस के असिस्टेंट डायरेक्टर श्री यादविंदर सिंह विर्क, पीएसएसीएस के असिस्टेंट डायरेक्टर श्री मनीष कुमार, पीएसएसीएस के असिस्टेंट डायरेक्टर एमएस चीमा और चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के प्रो.चांसलर डॉ. आरएस बावा विशेष तौर पर मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि यह रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता का दूसरा संस्करण है, जो राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन और स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के समग्र मार्गदर्शन में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा आयोजित किया जा रहा है।भारत दुनिया में दक्षिण अफ्रीका और नाइजीरिया के बाद तीसरा सबसे बड़ा एचआईवी प्रभावित देश है तथा देश में राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम की एचआईवी परीक्षण और परामर्श सेवाओं के तहत पिछले तीन वर्षों में लगभग 5.56 लाख एचआईवी/एड्स के मामले सामने आए हैं। इन आंकड़ों को देखते हुए यूथ सर्विसेज डिपार्टमेंट ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं के माध्यम से एड्स जैसी घातक बीमारी के खिलाफ जागरूकता गतिविधियां शुरू की हैं। ज्ञात हो कि युवा सेवा विभाग पंजाब ने इससे पहले राज्य के सभी जिलों में जिला स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित की थी, जिसमें राज्य के 600 रेड रिबन क्लबों के लगभग 1200 छात्रों ने भाग लिया था। राज्य स्तरीय क्विज कॉम्पिटीशन 2021-22 के दौरान पंजाब के होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला और लुधियाना सहित राज्य के 21 जिलों के 42 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। 

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी कैंपस में आयोजित क्विज कॉम्पिटीशन का पहला राउंड आधे घंटे के वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्नों पर आधारित रहा। पहले राउंड में शानदार प्रदर्शन के साथ आगे रहने वाली टॉप 5 टीमों ने फाइनल राउंड में प्रवेश किया, जिनमें बरनाला, बठिंडा, रोपड़, मलेरकोटला और गुरदासपुर शामिल हैं।फाइनल राउंड में पहुंचे 10 प्रतिभागियों में जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला, जिस दौरान एसडी कॉलेज ऑफ फार्मेसी, बरनाला के गुनीत गुप्ता और अर्षदीप कौर शानदार प्रदर्शन के साथ राज्य स्तरीय कॉम्पिटीशन के विनर रहे और 30,000 रुपए का फर्स्ट कैश प्राइज अपने नाम किया, वहीं शिवालिक हिल्ज कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रोपड़ की ईशा देवी और शालू बाला ने दूसरे स्थान पर रहते हुए 20,000 रूपए का सेकेंड प्राइज जीता। इसके अलावा गवर्नमेंट राजिंद्रा कॉलेज, बठिंडा के स्वराज पाल और शिव कुमार तीसरे स्थान पर रहे, जिन्हें 8000 रुपए का कैश प्राइज मिला। उल्लेखनीय है कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता यानी बरनाला के गुनीत गुप्ता और अर्षदीप कौर नेशनल लेवल क्विज कॉम्पिटीशन में पंजाब का प्रतिनिधित्व करेंगे।प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए टीमों को प्रोत्साहित करते हुए यूथ सर्विसेज के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. कमलजीत सिंह चीमा ने कहा कि इस तरह की गतिविधियों का उद्देश्य छात्रों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के साथ-साथ व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाना है। वहीं, छात्र प्रतीकात्मक रूप से सामाजिक लक्षणों से अवगत होते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में 600 रेड रिबन क्लब हैं, जो समय-समय पर एड्स/ टीबी और ड्रग्स के खिलाफ जागरूकता अभियान चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में विभाग द्वारा ऐसी गतिविधियों के अलावा लीडरशिप और रिसर्च एवं डिवेल्पमेंट कैंप भी आयोजित किए जाएंगे।इस दौरान यूथ सर्विसेज डिपार्टमेंट, पंजाब की असिस्टेंट डायरेक्टर श्रीमती रुपिंदर कौर ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं का उद्देश्य न केवल जीत और हार है, बल्कि हमारे लिए एक स्वस्थ और नैतिक समाज का निर्माण करना भी है। इस दौरान चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के प्रो.चांसलर डॉ. आरएस बावा ने विजेता छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

Tags: Chandigarh University , Gharuan , Chandigarh University Gharuan , Chandigarh Group Of Colleges , Satnam Singh Sandhu , CGC Gharuan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD