Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मृतक पुलिस कर्मचारियों के परिवारों के विभाग से सम्बन्धित कामों के लिए हर जिले में एक समर्पित अधिकारी तैनात किया जायेगाः सुखजिन्दर सिंह रंधावा

’उप मुख्यमंत्री ने शहीद पुलिस कर्मचारियों के लम्बित पड़े मामले 15 दिनों में निपटाने के दिए आदेश

Sukhjinder Singh Randhawa, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Government, Government of Punjab, Punjab Congress, Jalandhar, Iqbal Preet Singh Sahota, Police Commemoration Day, Jalandhar Police
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 21 Oct 2021

Last updated on: Oct 21, 2021, 00:00 IST

राज्य की रक्षा करते हुए अपनी जान गंवाने वाले शहीद पुलिस कर्मचारियों और ड्यूटी के दौरान हादसे या कुदरती कारणों से मारे गए पुलिस कर्मचारियों के परिवारों के पुलिस विभाग से सम्बन्धित कामों को तय समय सीमा के अंदर निपटाने के लिए हर पुलिस कमिश्नरेट और पुलिस जिले में एक समर्पित पुलिस अफ़सर तैनात किया जायेगा। इसी तरह सभी गलैंटरी अवार्ड विजेता शहीद के वारिसों को एक रैंक पदोन्न्ती दी जायेगी।यह बात उप मुख्यमंत्री स. सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने आज यहाँ पी.ए.पी. जालंधर में 62वें पुलिस स्मृति दिवस समारोह में शिरकत करने के उपरांत शहीद पुलिस कर्मचारियों के परिवारों के साथ बातचीत करते हुए कही। उन्होंने मौके पर ही डी.जी.पी. इकबाल प्रीत सिंह सहोता को इसको अमल में लाने के लिए कहा।

स. रंधावा जिनके पास गृह विभाग है, आज शहीद पुलिस कर्मचारियों के परिवारों को मिले जिन्होंने पुलिस विभाग से सम्बन्धित कामों को करवाने के लिए दफ़्तरों में परेशानी पेश आने का मामला ध्यान में लाया। इस पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मृतक कर्मचारी के वारिस को नौकरी के लिए अब दफ़्तर ख़ुद नहीं जाना पड़ेगा बल्कि विभाग उनके पास पहुँच करेगा। इसी तरह हर कमिश्नरेट और जिले में समर्पित अधिकारी इन कामों को देखेंगे।उप मुख्यमंत्री ने शहीद परिवारों के सदस्यों के साथ आमने-सामने बात की जिस दौरान उनके द्वारा नौकरी के अलावा पदोन्नतीयों, बदलियों, पैंशन आदि के लम्बित पड़े मामलों को ध्यान में लाया गया। इन सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए स. रंधावा ने सभी आवेदनों का 15 दिनों के अंदर निपटारा करने का भरोसा दिलाया। 

 

Tags: Sukhjinder Singh Randhawa , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Government , Government of Punjab , Punjab Congress , Jalandhar , Iqbal Preet Singh Sahota , Police Commemoration Day , Jalandhar Police

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD