Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

प्राईवेट बस ऑपरेटरों के साथ कोई धक्का नहीं किया, बल्कि उनके टैक्स माफ किये : अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग

परिवहन मंत्री द्वारा श्री मुक्तसर साहिब के बस अड्डे का जायज़ा, 56 लाख रुपए के साथ दिया जायेगा नया रूप

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 18 Oct 2021

Last updated on: Oct 18, 2021, 00:00 IST

प्राईवेट बस ऑपरेटरों की तरफ से धक्के के लगाऐ जा रहे दोषों संबंधी स्पष्ट करते हुये पंजाब के परिवहन मंत्री अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने आज कहा कि राज्य सरकार द्वारा सिर्फ़ साल 2021 का ही टैक्स प्राईवेट बस मालिकों से वसूला जा रहा है और किसी के साथ कोई धक्का नहीं किया जा रहा।श्री मुक्तसर साहिब में पंजाब रोडवेज़ के बस डीपू का जायज़ा लेने पहुँचे श्री राजा वड़िंग ने पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुये बताया कि किसी भी प्राईवेट बस को बंद नहीं किया जा रहा, बल्कि राज्य सरकार द्वारा बस ट्रांस्पोर्टरों का कोरोना महामारी के समय का टैक्स माफ किया गया है।उन्होंने विशेष के तौर पर कहा कि जो टैक्स देने से प्राईवेट बस ऑपरेटर पिछले करीब 10 महीने से टाल-मटोल कर रहे हैं, वह टैक्स बस ऑपरेटरों की तरफ से सवारी से टिकट के रूप में पहले ही वसूल लिया गया है।

परिवहन मंत्री ने ख़ुशी प्रकट की कि सरकारी बसों की रोज़ाना की आय में 40 लाख रुपए का विस्तार हुआ है और सरकारी डीपू अब मुनाफे में चल पड़े हैं।उन्होंने बताया कि सरकार की तरफ से स्थानीय बस स्टैंड को नया रूप देने के लिए 56 लाख रुपए लगा कर इसकी मुरम्मत की जायेगी और यह काम पी.डब्ल्यू.डी. (बी एंड आर) द्वारा करवाया जायेगा जिससे काम को जल्दी से जल्दी मुकम्मल किया जाये।इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ने स्थानीय बस स्टैंड की वर्कशाप, डीज़ल पंप आटो मिशन सिस्टम, बस स्टैंड की साफ़-सफ़ाई और बसों में सफ़र करने वाली सवारियों से सरकारी बसों में आने वाली परेशानियों सम्बन्धी जानकारी हासिल की।श्री राजा वड़िंग ने बस स्टैंड में बुट पालिश करने वाले हंस राज से भी समस्याएँ सुनी और सम्बन्धित ठेकेदार को हिदायत की कि हंस राज से 1200 रुपए प्रति महीने की बजाय 700 रुपए प्रति महीना किराया लिया जाये।

 

Tags: Amrinder Singh Raja Warring , Congress , Punjab Congress , Punjab Transport Minister , Transport Minister of Punjab , Amarinder Singh Raja Warring

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD